‘जेल और विदेश से साजिश रचने वालों पर भी कार्रवाई’, अंकित बालियान मर्डर केस में एनकाउंटर के बाद डीजीपी ने चेताया
अंकित बालियान मर्डर केस में एनकाउंटर के बाद डीजीपी ने कहा कि यूपी से बाहर बैठकर अपराध की साजिश रचने और करने वाले किसी भ्रम में न रहें। जेल या विदेश में बैठे अपराधियों को भी कानून के दायरे में लाया जाएगा।

लखनऊ: हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान हत्याकांड में शामिल दो शूटरों के मुठभेड़ में मारे जाने के बाद डीजीपी राजीव कृष्ण ने स्पष्ट संदेश दिया है कि उत्तर प्रदेश से बाहर बैठकर अपराध की साजिश रचने और करने वाले किसी भ्रम में न रहें। जेल या विदेश में बैठे अपराधियों को भी कानून के दायरे में लाया जाएगा और प्रदेश को किसी भी गैंग की शरणस्थली नहीं बनने दिया जाएगा।
11 पुलिस अफसरों की लगाई गई थी टीम
डीजीपी राजीव कृष्ण कहा कि अंकित बालियान हत्याकांड के बाद 11 पुलिस अफसरों की टीम को लगाया गया। इसमें 4 एडिश्नल एसपी शामिल थे। हत्याकांड के सफल खुलासे से यह साबित हो गया है कि यूपी पुलिस अपराधियों तक पहुंचने में सक्षम है, चाहे वे कहीं भी छिपे हों। उन्होंने कहा कि प्रदेश की सीमा से बाहर बैठकर, जेलों से या विदेशों में रहकर शूटर भेजने वाले अपराधी यह गलतफहमी न पालें कि वे कानून की पकड़ से बच जाएंगे।
'गोगी गैंग की भूमिका सामने आई'
डीजीपी के अनुसार, जांच में सामने आया है कि अंकित बालियन की हत्या कोई अचानक हुई घटना नहीं थी। पहले रेकी की गई और फिर सुनियोजित तरीके से हत्या करवाई गई। जांच में गोगी गैंग की भूमिका सामने आई है। अफसरों का कहना है कि वर्ष 2021 में जितेंद्र गोगी की हत्या के बाद गैंग की कमान दूसरे लोगों ने संभाल ली और वही गोगी के नाम पर आपराधिक गतिविधियों का संचालन कर रहे हैं।
आपराधिक इतिहास का हो रहा सत्यापन
डीजीपी ने बताया कि बताया कि 29 अगस्त को घटना में शामिल आरोपितों की शिनाख्त कर ली गई थी और उनके आपराधिक इतिहास का सत्यापन कराया जा रहा है। मामले में कुछ आरोपी जेल में बंद है, जबकि कुछ विदेश में बताए जा रहे है। सभी की भूमिका की जांच की जा रही है। साजिशकर्ता, फाइनेंसर, शरणदाता और असलहे और अन्य लॉजिस्टिक उपलब्ध कराने वाले किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।
पुलिस टीम के लिए पुरस्कार का ऐलान
डीजीपी ने कहा कि बेहतर अंतरराज्यीय समन्वय और पुलिस एजेंसियों के सहयोग से इस हत्याकांड का कम समय में खुलासा किया गया है। कानून के लंबे हाथ उन सभी लोगों तक पहुंचेंगे, जो इस वारदात में शामिल हैं या इसके पीछे साजिशकर्ता के रूप में काम कर रहे हैं। डीजीपी ने इस कार्रवाई के लिए शामली पुलिस और एसटीएफ की टीम को दो लाख रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
Related Stories
यूपी में रील्स और इंफ्लूएंसर्स के जरिए विपक्ष को जवाब देगी बीजेपी, 17 सितंबर से शुरू होगा 'सेवा संकल्प अभियान'
यूपी चुनाव से पहले बीजेपी अब चुनावी नैरेटिव की लड़ाई को सोशल मीडिया के मोर्चे पर तेज करने जा रही है। पीएम मोदी के जन्मदिन पर बीजेपी प्रदेश भर में 'सेवा संकल्प अभियान' शुरू करेगी।
यूपी प्रभारी बनने के बाद BJP नेता विनोद तावड़े का पहला दौरा, बूथ मैनेजमेंट और SIR है मुख्य एजेंडा
उत्तर प्रदेश के प्रभारी बनने के बाद बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े पहली बार 5 सितंबर को राज्य के दौरे पर आ रहे हैं। माना जाता है कि वे इस दौरे के साथ बीजेपी की चुनावी मशीनरी की बूथ स्तर तक गहन समीक्षा की शुरुआत करेंगे।
'पत्नी के लिए खड़े नहीं हो सकते, महिलाओं को 40 हजार देंगे', प्रियंका मौर्य का अखिलेश यादव पर हमला
उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य प्रियंका मौर्य ने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव को उनके महिलाओं को 40 हजार रुपये देने के वादे को लेकर निशाना बनाया है।
तीन IAS अधिकारी, दस IPS और आठ PPS सहित यूपी में 21 अफसर हुए रिटायर, देखिए पूरी लिस्ट
यूपी में 21 अफसर 31 अगस्त को सेवानिवृत हो गये। इनमें तीन आईएएस और दस आईपीएस अफसरों के साथ आठ पीपीएस अधिकारी हैं।
