अन्नामलाई ने तमिलनाडु की सियासत में मचाई हलचल, महज कुछ ही घंटे में जुड़े 15 लाख लोग
के. अन्नामलाई ने भाजपा से इस्तीफा देकर डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की विचारधारा पर आधारित 'वी द लीडर' नामक नया राजनीतिक आंदोलन शुरू किया है. इसका लक्ष्य तमिलनाडु में 2031 विधानसभा चुनाव लड़ना और नई राजनीतिक दिशा देना है. इस आंदोलन में कुछ ही घंटों में 15 लाख से ज्यादा लोग इससे जुड़ गए.

अन्नामलाई ने बीजेपी से इस्तीफा देने के कुछ दिन बाद ही तमिलनाडु में एक नया राजनीतिक आंदोलन शुरू कर दिया है. इस आंदोलन का नाम ‘वी द लीडर’ है. ये पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की विचारधारा पर आधारित है. इस आंदोलन के शुरू होने के सिर्फ कुछ घंटों में ही इस आंदोलन में 15 लाख से ज्यादा लोग शामिल हो चुके हैं. अन्नामलाई ने कोयंबटूर में कलाम सेंटर फॉर एथिक्स एंड पॉलिटिक्स नाम से एक ट्रेनिंग और रिसर्च संस्थान भी बनाने का ऐलान किया है.अन्नामलाई 5 जून को आधिकारिक तौर पर BJP से अलग हो गए थे और जल्द ही उन्होंने एक नया राजनीतिक आंदोलन शुरू करने का इरादा जाहिर किया था. अन्नामलाई ने वैज्ञानिक और पूर्व राष्ट्रपति APJ अब्दुल कलाम को उत्कृष्टता, समर्पण, त्याग, एकता और राष्ट्रवाद का प्रतीक बताया. एक गर्वित तमिल और राष्ट्रवादी कलाम को इस पहल को केंद्र में रखकर, अन्नामलाई ने तमिलनाडु में एक नई राजनीतिक कहानी को सबके सामने रखा है.
6 साल से बीजेपी से जुड़े थे अन्नामलाई
अन्नामलाई बीजेपी के साथ मिलकर पिछले 6 सालों से काम कर रहे थे. उन्हें दक्षिण भारत में एक मुखर चेहरे के तौर पर देखा जा रहा था. लेकिन मौजूदा समय में तमिलनाडु में टीवीके पार्टी की सत्ता में आने के बाद अन्नामलाई ने इस्तीफा दे दिया. इसके बाद इस नए आंदोलन की नींव रखी, जिसका उ्द्देश्य नई राजनीतिक पार्टी बनाकर, 2031 में तमिलनाडु विधानसभा का चुनाव लड़ना है.
ऑनलाइन के माध्यम से दिए गए भाषण में उन्होंने अपने जीवन की कहानी, राजनीतिक बातें और भविष्य में की जाने वाली योजनाओं के बारे में बताया. 42 साल के एक आईपीएस अधिकारी ने बताया कि उनका भाजपा छोड़ने का फैसला, फौरन बनाई गई योजना का हिस्सा नहीं बल्कि, लंबे समय से आ रही एक अंदरुनी प्रक्रिया का नतीजा है, जिसे उन्होंने पार्टी के लीडरशिप को बहुत पहले ही बता दिया था.
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
Related Stories
17 साल पुराने हत्या केस में गवाही न देने पर इंस्पेक्टर का गिरफ्तारी वारंट जारी, वेतन भुगतान पर भी रोक
17 साल पुराने हत्या केस में इंस्पेक्टर अजय त्रिपाठी का गिरफ्तारी वारंट जारी, वेतन भुगतान पर भी रोक।
वीणा मानवी का नामांकन रद, बांकीपुर उपचुनाव से पहले JJD को बड़ा झटका
वीणा मानवी का नामांकन रद्द होने से JJD को बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा झटका लगा है। पार्टी को नई रणनीति बनानी होगी।
आपने अदालत को गुमराह किया', समय रैना पर सुप्रीम कोर्ट का एक्शन, लगाया 3 लाख रुपए का जुर्माना
सुप्रीम कोर्ट ने समय रैना पर अदालत को गुमराह करने के लिए 3 लाख का जुर्माना लगाया। यह निर्णय न्यायपालिका की गरिमा को बनाए रखने के लिए है।
हर दरवाजे पर माथा टेकूंगा, दतिया से आशुतोष को जिताऊंगा… नामांकन पर रो पड़े नरोत्तम मिश्रा
दतिया उपचुनाव के लिए भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी ने मुख्यमंत्री मोहन यादव और नरोत्तम मिश्रा की मौजूदगी में नामांकन किया. टिकट न मिलने के बावजूद नरोत्तम मिश्रा ने तिवारी का भावुक होकर समर्थन किया और जीत सुनिश्चित करने का संकल्प लिया.
