खबर युग

लखनऊ में नशे के कारोबार पर ANTF का एक्शन: 2 करोड़ की संदिग्ध मॉर्फिन बरामद, बाराबंकी के दो युवक गिरफ्तार

लखनऊ के दुबग्गा क्षेत्र के महिपतमऊ गांव में ANTF और पुलिस की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर दो युवकों को गिरफ्तार किया।

Gaurav Dwivedi
October 13, 2026
3 min read
लखनऊ में नशे के कारोबार पर ANTF का एक्शन: 2 करोड़ की संदिग्ध मॉर्फिन बरामद, बाराबंकी के दो युवक गिरफ्तार

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) और स्थानीय पुलिस की कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में एएनटीएफ की लखनऊ यूनिट और दुबग्गा थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने महिपतमऊ गांव में एक मकान पर छापा मारकर दो युवकों को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों के कब्जे से 6.400 किलोग्राम संदिग्ध मॉर्फिन बरामद हुई है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 32 करोड़ रुपये बताई गई है।

महिपतमऊ गांव के मकान में छापेमारी, दो गिरफ्तार

संयुक्त टीम ने दुबग्गा थाना क्षेत्र के अंधे की चौकी के अंतर्गत महिपतमऊ गांव स्थित एक मकान में छापेमारी की। इस दौरान बाराबंकी निवासी 25 वर्षीय मोहम्मद जुहैल और 22 वर्षीय अमजद को गिरफ्तार किया गया।पुलिस के अनुसार, तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से संदिग्ध मादक पदार्थ बरामद हुआ। बरामदगी की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 32 करोड़ रुपये आंकी गई है।

पिस्टल, कारतूस, वेन्यू कार और केमिकल बरामद

एसीपी बीनू सिंह के मुताबिक, दुबग्गा इलाके में यह छापेमारी बीती रात करीब 11 बजे की गई। कार्रवाई के दौरान आरोपियों के पास से एक अवैध .32 बोर पिस्टल, छह जिंदा कारतूस, 16,170 रुपये नकद और छह मोबाइल फोन बरामद किए गए।

इसके अलावा एक स्कूटी और तस्करी में इस्तेमाल की जाने वाली हुंडई वेन्यू कार भी जब्त की गई है। पुलिस ने मौके से काफी मात्रा में केमिकल, अन्य संदिग्ध उपकरण और सामग्री भी बरामद की है। इससे आशंका जताई जा रही है कि मकान के भीतर केमिकल मिलाकर मादक पदार्थ तैयार करने या उसकी प्रोसेसिंग का काम किया जा रहा था। छापेमारी के दौरान मौके से अन्य वाहन भी बरामद हुए हैं।

सूखे पाउडर और पिंडी के रूप में मिली खेप

पुलिस की तकनीकी जांच के मुताबिक, बरामद 6.400 किलोग्राम संदिग्ध मादक पदार्थ में 3.600 किलोग्राम सूखा पाउडर और 2.800 किलोग्राम पिंडी के आकार में रखा गीला पदार्थ शामिल है।

पुलिस ने मामले में एनडीपीएस एक्ट और आर्म्स एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। कार्रवाई के दौरान महिपतमऊ इलाके से कई अन्य संदिग्धों को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

कॉल डिटेल और डिजिटल चैट से नेटवर्क की जांच

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, आरोपियों के मोबाइल फोन की कॉल डिटेल और डिजिटल चैट की जांच की जा रही है। इसके आधार पर बाराबंकी से लखनऊ तक फैले कथित नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने और अन्य सप्लायरों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। मामले में आगे की जांच जारी है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

लखनऊ के फैजुल्लागंज में बाढ़ का कहर: 50000 घर आधे से ज्यादा डूबे, पानी कम होने के बाद भी मुश्किलें कम नहीं

गोमती नदी का जलस्तर 14 दिनों के बाद घटने के बाद भी लोगों की मुसीबतें खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं। फैजुल्लागंज इलाके में लोगों के सामने कई संकट हैं।

लखनऊ यूनिवर्सिटी में छात्राओं का फूटा गुस्सा, खाने में बिच्छू मिलने का आरोप लगाते हुए किया प्रदर्शन

लखनऊ यूनिवर्सिटी में खराब खाने को लेकर छात्राओं का गुस्सा फूटा है। छात्राओं ने खाने में बिच्छू मिलने का आरोप लगाते हुए वीसी ऑफिस पर प्रदर्शन किया।

लखनऊ में LDA कर्मी ने बीजेपी विधायक से ही मांग लिया 25 लाख का घूस, पुलिस ने अब हिरासत में लिया

लखनऊ में एलडीए कर्मी ने बीजेपी विधायक अनिल सिंह से 25 लाख की घूस मांग ली। इस मामले में एलडीए वीसी के निर्देश पर अब कर्मचारी राज किशोर दुबे को हिरासत में लिया गया है।

आजम खान की बहन निकहत का लखनऊ के पॉश इलाके में 5000 वर्गफीट का आलीशान बंगला, आवंटन होगा रद्द

लखनऊ के पॉश इलाके में आजम खान की बहन निकहत के नाम पर आवंटित आलीशान बंगला को लेकर नगर निगम ने बड़े एक्शन की तैयारी कर ली है।