अतीक अहमद के बेटे मोहम्मद उमर को इलाहाबाद हाई कोर्ट से बड़ा झटका, जमानत याचिका की खारिज
अतीक अहमद के बेटे मोहम्मद उमर को इलाहाबाद हाई कोर्ट से झटका लगा है. कोर्ट ने 1.20 करोड़ की रंगदारी और धमकी के मामले में उनकी जमानत अर्जी खारिज कर दी.

इलाहाबाद हाई कोर्ट से माफिया अतीक अहमद के बेटे मोहम्मद उमर को बड़ा झटका लगा है. हाई कोर्ट ने मोहम्मद उमर की जमानत अर्जी की खारिज कर दी है. मोहम्मद उमर अली के खिलाफ अतीक अहमद के फाइनेंसर बिल्डर मोहम्मद मुस्लिम ने एफआईआर दर्ज कराई थी. जस्टिस अवनीश सक्सेना की सिंगल बेंच ने मामले की सुनवाई करते हुए सोमवार को जमानत अर्जी खारिज की दी.26 अप्रैल 2023 को खुल्दाबाद थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी. यह एफआईआर अली अहमद, मोहम्मद उमर, असाद कालिया, एहतेशाम करीम, अजय और मोहम्मद नसरत के खिलाफ दर्ज कराई गई थी.यह एफआईआर एक करोड़ 20 लाख की रंगदारी, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के मामले में दर्ज कराई गई थी. मोहम्मद उमर फिलहाल लखनऊ जेल में बंद है.
भाई के जनाजे में शामिल होने के लिए मिली थी पैरोल
सोमवार को जमानत खारिज होने से कुछ हफ्ते पहले सात अगस्त को हाई कोर्ट ने मोहम्मद उमर और अली अहमद को सख्त गाइडलाइंस के तहत थोड़ी देर के लिए पैरोल दी थी. उन्हें अपने छोटे भाई, अबान के जनाजे में शामिल होने के लिए कुछ समय के लिए जेल से बाहर जाने की इजाजत दी गई थी.
साथ ही मीडिया से दूर रहने के साफ आदेश भी दिए गए थे. कार दुर्घटना में अबान की मौत हो गई थी. कोर्ट द्वारा पैरोल दिए जाने के बाद ये जनाजे में शामिल हुए थे और दोनों भाईयों को आपस में लिपटकर रोते भी देखा गया था.
सुरक्षा को लेकर जताई थी चिंता
इससे पहले दोनों भाइयों ने पहले भी हाई कोर्ट से गुहार लगाई थी कि ट्रायल की कार्रवाई वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए की जाए. उन्होंने जेल के अंदर अपनी सुरक्षा को लेकर डर जताया, जहां वे बंद हैं.
मोहम्मद उमर के खिलाफ मुख्य आरोप मोहम्मद उमर पर कई क्रिमिनल केस चल रहे हैं. जिनमें 2018 देवरिया जेल केस शामिल है. इसमें लखनऊ के एक बिजनेसमैन के कथित किडनैपिंग, मारपीट और जबरन वसूली का आरोप है.
वहीं, उमेश पाल मर्डर केस में उमर को गवाह उमेश पाल की दिनदहाड़े हत्या के पीछे बड़ी साज़िश करने वाली टीम के हिस्से के तौर पर नामजद किया गया और चार्जशीट किया गया.
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
Related Stories
यूपी में रील्स और इंफ्लूएंसर्स के जरिए विपक्ष को जवाब देगी बीजेपी, 17 सितंबर से शुरू होगा 'सेवा संकल्प अभियान'
यूपी चुनाव से पहले बीजेपी अब चुनावी नैरेटिव की लड़ाई को सोशल मीडिया के मोर्चे पर तेज करने जा रही है। पीएम मोदी के जन्मदिन पर बीजेपी प्रदेश भर में 'सेवा संकल्प अभियान' शुरू करेगी।
यूपी प्रभारी बनने के बाद BJP नेता विनोद तावड़े का पहला दौरा, बूथ मैनेजमेंट और SIR है मुख्य एजेंडा
उत्तर प्रदेश के प्रभारी बनने के बाद बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े पहली बार 5 सितंबर को राज्य के दौरे पर आ रहे हैं। माना जाता है कि वे इस दौरे के साथ बीजेपी की चुनावी मशीनरी की बूथ स्तर तक गहन समीक्षा की शुरुआत करेंगे।
'पत्नी के लिए खड़े नहीं हो सकते, महिलाओं को 40 हजार देंगे', प्रियंका मौर्य का अखिलेश यादव पर हमला
उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य प्रियंका मौर्य ने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव को उनके महिलाओं को 40 हजार रुपये देने के वादे को लेकर निशाना बनाया है।
तीन IAS अधिकारी, दस IPS और आठ PPS सहित यूपी में 21 अफसर हुए रिटायर, देखिए पूरी लिस्ट
यूपी में 21 अफसर 31 अगस्त को सेवानिवृत हो गये। इनमें तीन आईएएस और दस आईपीएस अफसरों के साथ आठ पीपीएस अधिकारी हैं।
