लखनऊ LIVE

लखनऊ में आरोपी ने दुष्कर्म के बाद की थी BCA छात्रा की हत्या, पुलिस ने आरोपी को भेजा जेल

लखनऊ में बीसीए छात्रा की हत्या मामले में पिता ने गंभीर आरोप लगाए हैं। पिता का आरोप है कि आरोपी ने रेप के बाद हत्या की थी। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।

Gaurav Dwivedi
August 7, 2026
3 min read
लखनऊ में आरोपी ने दुष्कर्म के बाद की थी BCA छात्रा की हत्या, पुलिस ने आरोपी को भेजा जेल

लखनऊ: पारा के नरपतखेड़ा में बीसीए की छात्रा की हत्या के मामले में पिता ने गंभीर आरोप लगाए है। पिता का आरोप है कि आरोपी ने रेप के बाद हत्या की है। पुलिस ने इस मामले में आरोपों और साक्ष्यों के आधार पर आरोपी के खिलाफ रेप, पॉक्सो एक्ट और हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है।

आरोपी ने गला रेतकर की थी हत्या

पारा के नरपतखेडा में एक परिवार रहता है। बुधवार को बीसीए की छात्रा (17) घर पर अकेली थी। उसके माता-पिता गांव गए हुए थे। बड़ी बहन कॉलेज गई थी। सहपाठी बादशाहखेड़ा निवासी देववंश पाठक दोपहर में घर पहुंच गया था। छात्र और आरोपी के बीच विवाद हो गया। विवाद के दौरान आरोपी ने छात्रा के साथ मारपीट की थी। पीड़ित छात्रा ने आरोपी से बचने के लिए संघर्ष भी किया था, लेकिन आरोपी ने पीड़िता की गला रेतकर हत्या कर दी थी।

बेहोशी की हालत में मिला था आरोपी

छात्रा के शव के पास ही आरोपी बेहोशी की हालत में मिला था। छात्र की बड़ी बहन घर पहुंची तो वह स्तब्ध रह गई थी। उसने वारदात के संबंध में परिवारीजनों और पुलिस को सूचना दी थी। पुलिस ने मौके से आरोपी देवांश को गिरफ्तार कर लिया था।

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में मिली कई चोटें

इस मामले में पीड़ित पिता ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि आरोपी ने छात्रा के साथ रेप किया। रेप के बाद उसकी हत्या कर दी। वहीं छात्रा का गुरुवार को पोस्टमॉर्टम हुआ। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में छात्रा के शरीर पर 6 से अधिक चोटें मिली हैं। जिसमें कई चाकू के घाव भी शामिल हैं। इसके अलावा गला रेत कर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई है। डॉक्टरों के पैनल ने स्लाइड भी तैयार की है। डीसीपी पश्चिमी कमलेश दीक्षित के मुताबिक आरोपी देवांश को जेल भेज दिया है।


दो साल से एक-दूसरे को जानते थे

पुलिस के मुताबिक, आरोपी देवांश पाठक से पूछताछ की गई। उसने बताया कि छात्रा को पिछले दो वर्षों से जानता था। दोनों ने 11वी और 12वीं की पढ़ाई एक साथ की है। दोनों में अच्छी दोस्ती थी। आरोपी ने बताया कि छात्रा ने कॉलेज में प्रवेश लेने के बाद उससे बातचीत करना कम कर दिया था। वह एक अन्य युवक से काफी बात करने लगी थी। यह बात आरोपी को अच्छी नहीं लगी थी।

दोनों के बीच हुआ था विवाद

आरोपी ने बताया कि पिछले एक हफ्ते से छात्रा ने उससे सही से बात नहीं की थी। इस बात को लेकर वह काफी गुस्सा था। जब उसे पता चला की छात्रा घर में अकेली है तो वह वहां पहुंच गया। उससे दूरी बढ़ाने को लेकर दोनों में विवाद हो गया। विवाद के दौरान ही उसने छात्रा की हत्या कर दी थी।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

Related Stories

लखनऊ में कैदियों को ले जा रही पुलिस वैन खराब, बारिश में इंतजार करते रहे 30 कैदी, रास्‍ते में लगा जाम

लखनऊ से सुल्‍तानपुर जाने वाले रास्‍ते पर रात में कैदी वैन खराब होने से यातायात बाधित हो गया। काफी देर के इंतजार के बाद कैदियों को दूसरी गाड़ी से भेजा गया।

लखनऊ यूनिवर्सिटी में 4 गुना तक बढ़ी हॉस्टल फीस, 7 की जगह 27 हजार चुकाने होंगे, छात्रों ने घेरा VC ऑफिस

लखनऊ यूनिवर्सिटी में छात्रों का प्रदर्शन शुरू हो गया है. मंगलवार को प्रदर्शनकारी छात्रों ने कुलपति ऑफिस का घेराव करते हुए हॉस्टल की बढ़ी हुई फीस को वापस लेने की मांग की है.

ट्रांसपोर्टर धीरेन्द्र प्रताप सिंह की हत्या: कब्जे का किया था खुलासा, उन्नाव जमीन विवाद में CM से की थी जांच की मांग

महाराणा प्रताप चैरिटेबल फाउंडेशन के अध्यक्ष धीरेन्द्र प्रताप सिंह ने बांगरमऊ (उन्नाव) इलाके में भू-माफिया के कब्जे का खुलासा करते हुए मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर उच्चस्तरीय जांच की मांग की थी।

'मैं अभी जिंदा हूं', टीवी पर अपनी मौत की खबर देख हिंदू युवा वाहिनी नेता ने जारी किया वीडियो

लखनऊ में हिंदू युवा वाहिनी के नेता धीरेंद्र प्रताप की अपहरण और हत्या की खबर झूठी निकली। धीरेंद्र प्रताप ने खुद सामने आकर कहा कि वह जीवित और सकुशल हैं और मीडिया से खबरों की पुष्टि करने की अपील की।