भरपेट खाओ फिर तेल लेकर जाओ...
महाराष्ट्र के जलगांव में एक पेट्रोल पंप संचालक ने मानवता की मिसाल पेश की है, जिसकी जमकर चर्चा हो रही है. डीजल लेने के लिए सुबह से रात तक पंप पर रूके किसानों को पेट्रोल पंप संचालक ने खाना खिलाया. संचालक की इस पहल की किसान खूब सराहना कर रहे हैं.

महाराष्ट्र में डीजल संकट के बीच जहां एक ओर किसान परेशान हैं, वहीं जलगांव जिले से इंसानियत और संवेदनशीलता की एक मिसाल सामने आई है. भीषण गर्मी और लंबे इंतजार के बीच पेट्रोल पंप संचालक ने किसानों के लिए भोजन की व्यवस्था कर मानवता की मिसाल पेश की. यह पहल अब पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है.
जानकारी के अनुसार महाराष्ट्र के कई हिस्सों में इन दिनों डीजल की कमी देखी जा रही है. विदर्भ और मराठवाड़ा समेत कई जिलों में किसान ट्रैक्टर और अन्य कृषि वाहनों में डीजल भरवाने के लिए घंटों लाइन में खड़े रहने को मजबूर हैं. तेज धूप और बढ़ते तापमान के बीच पेट्रोल पंपों पर लंबी कतारें लगी हुई हैं. किसान सुबह से लेकर देर रात तक अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं. इसी बीच जलगांव जिले के धरणगांव-चोपड़ा मार्ग स्थित पवार पेट्रोल पंप पर बड़ी संख्या में किसान डीजल मिलने की उम्मीद में सुबह से ही जमा हो गए थे. जानकारी के मुताबिक पेट्रोल पंप पर डीजल का स्टॉक देर रात पहुंचने वाला था. ऐसे में किसान अपने ट्रैक्टर और वाहनों के साथ वहीं डटे रहे.किसानों की परेशानी और हालात को देखते हुए पेट्रोल पंप संचालक चंदन पाटील ने एक सराहनीय कदम उठाया. उन्होंने इंतजार कर रहे किसानों के लिए भोजन की व्यवस्था कराई. किसानों को खिचड़ी और कढ़ी परोसी गई ताकि कोई भी भूखा न रहे. लंबे इंतजार और भीषण गर्मी के बीच यह भोजन किसानों के लिए बड़ी राहत साबित हुआ.
किसानों ने भी इस पहल की जमकर सराहना की. उनका कहना है कि संकट के समय इस तरह की मदद मनोबल बढ़ाने का काम करती है. कई किसानों ने कहा कि घंटों लाइन में खड़े रहने के बाद भोजन मिलना किसी राहत से कम नहीं था.
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
Related Stories
पटना में NEET छात्रा ने की खुदकुशी, हॉस्टल में फंदे पर लटकी मिली लाश
पटना के एक गर्ल्स हॉस्टल में नीट की तैयारी कर रही 17 वर्षीय छात्रा का शव फंदे से लटका मिला. पुलिस जांच कर रही है
मुश्किल में फंसी एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में तय हुए आरोप
मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में सजा काट रहे महाठग सुकेश चंद्रशेखर को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है. सुकेश चंद्रशेखर और उसकी पत्नी लीना मारिया पॉल के खिलाफ आरोप तय हो गए हैं. बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज और बाकी आरोपियों के खिलाफ भी आरोप तय हो गए हैं.
राहुल गांधी बोले- एक भी परीक्षा ईमानदारी से नहीं हुई 'पहले NEET फिर CBSE, SSC और अब CUET'
राहुल गांधी ने CUET-UG 2026 परीक्षा में तकनीकी गड़बड़ियों को लेकर केंद्र सरकार पर हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार NEET, CBSE, SSC और CUET जैसी बड़ी परीक्षाओं को निष्पक्ष रूप से आयोजित करने में विफल रही है।
कॉकरोच पार्टी के विरोध में उतरी 'लाल हिट जनता पार्टी',सोशल मीडिया पर छिड़ गई फिर बहस
सोशल मीडिया पर इन दिनों “कॉकरोच जनता पार्टी” का ट्रेंड अभी पूरी तरह शांत भी नहीं हुआ था कि अब उसके विरोध में एक नई डिजिटल पार्टी की एंट्री हो गई है। इंटरनेट पर वायरल हो रही इस नई पार्टी का नाम “लाल हिट जनता पार्टी” बताया जा रहा है।
