तेज प्रताप के आरोपों पर चिराग के तेवर तल्ख, अपनी ही पार्टी के मंत्री संजय सिंह से मांगा जवाब
दिल्ली के पांच सितारा होटल से जुड़े कथित 'विवाद' और फिर 25 लाख में सेटलमेंट का आरोप तेज प्रताप यादव ने मंत्री संजय सिंह पर लगाया है। 25 लाख रुपये के समझौते के दावों पर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान का बयान आया है। चिराग ने मंत्री संजय सिंह पर लगे आरोपों को बेहद संगीन बताया।

पटना: दिल्ली के पांच सितारा होटल में युवती के साथ कथित अभद्र व्यवहार और समझौते का आरोप तेज प्रताप यादव ने बिहार के मंत्री संजय सिंह पर लगाया है। मंत्री संजय सिंह, वैशाली के महुआ सीट से लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के विधायक हैं और बिहार की सरकार में पीएचईडी मंत्री हैं। संजय सिंह से जुड़ी खबरों को लेकर बिहार की राजनीति में भूचाल आ गया है। इस मामले में बिहार सरकार के मंत्री संजय सिंह और जनशक्ति जनता दल के सुप्रीमो तेज प्रताप यादव के बीच जारी जुबानी जंग के बीच केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने सख्त रुख अपनाया है। चिराग पासवान ने स्पष्ट कहा है कि संजय सिंह पर लगे आरोप बेहद संगीन हैं और इस पूरे प्रकरण की निष्पक्ष सच्चाई सामने आनी चाहिए। उन्होंने पूरे मामले की बिहार सरकार से जांच कराने की मांग भी की है।
चिराग पासवान ने कहा कि उनकी पार्टी (LJPRV) ने इस पूरे प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए संजय सिंह से जवाब मांगा है। वहीं दूसरी ओर, संजय सिंह ने तेज प्रताप यादव के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दर्ज कराया है, जिससे मामला अब कानूनी प्रक्रिया में प्रवेश कर चुका है। चिराग ने उस युवती और होटल प्रबंधन से अपील की है कि वे आगे आकर सच सामने लाएं ताकि पूरी स्थिति स्पष्ट हो सके।
आरोप सही पाए जाने पर होगी कार्रवाई- चिराग
चिराग पासवान ने चिंता जताते हुए कहा कि इस तरह के मामलों से बिहार की छवि को भारी नुकसान पहुंचता है। उन्होंने साफ कर दिया कि वे किसी भी गलत चीज का समर्थन नहीं करेंगे। चिराग ने ऐलान किया कि अगर जांच में संजय सिंह पर लगाए गए आरोप सही साबित होते हैं, तो वे उन्हें अपनी पार्टी से तुरंत निष्कासित कर देंगे। मैं गलत चीजों का कभी साथ नहीं देता हूं।
संजय सिंह पर तेज प्रताप ने क्या आरोप लगाया?
दिल्ली के पांच सितारा होटल में कथित युवती से अभद्र व्यवहार, पिटाई और 25 लाख रुपये के समझौते से जुड़ा है मामला।
बिहार के मंत्री संजय सिंह ने इन सभी आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए आरोप लगाने वालों को सबूत पेश करने की चुनौती दी।
तेज प्रताप ने पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आरोप लगाया था, जवाब में संजय सिंह ने उनके खिलाफ मानहानि का मामला दर्ज कराया।
दिल्ली में युवती के साथ कथित घटना या समझौते के दावों की अभी तक स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है, सियासी बयानबाजी जारी है।
जांच और आधिकारिक बयानों पर टिकी सभी की निगाहें
फिलहाल, ये पूरा मामला भारी राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप के बीच फंसा हुआ है। चिराग पासवान के कड़े बयान के बाद अब यह सवाल बना हुआ है कि क्या बिहार सरकार इस मामले की आधिकारिक जांच कराएगी? उस रात दिल्ली के पांच सितारा होटल में असल में क्या हुआ था, यह होटल प्रबंधन और संबंधित युवती के आधिकारिक बयान और जांच के बाद ही साफ हो पाएगा।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
मैंने पार्टी के लिए कुर्बानी दी, 9 लोगों का मर्डर…’, अनंत सिंह ने अब नीतीश कुमार को भी लपेटा
जेडीयू विधायक अनंत सिंह ने एक ऐसा बयान दिया है, जिसको लेकर सियासी हलचल मच गई है. उन्होंने कहा है कि जब नीतीश कुमार कुछ नहीं थे, मैंने पार्टी के लिए कुर्बानी दी है, उन्होंने क्या किया है.
पूर्व IAS दिव्या मित्तल ने बनाई ‘जननीति भारत’ पार्टी, लड़ेंगी चुनाव
UP चुनाव से पहले पूर्व IAS दिव्या मित्तल ने जननीति भारत नाम से पार्टी बना ली है. उन्होंने यूपी में चुनाव लड़ने का ऐलान भी कर दिया है.
पूरी दिल्ली से बैरिकेड्स हटाएं, इंटरनेट और मेट्रो स्टेशन चालू रखें… सुप्रीम कोर्ट का अवमानना मामले पर कारण बताओ नोटिस जारी
सुप्रीम कोर्ट में दिल्ली प्रोटेस्ट से जुड़े अवमानना मामले पर सुप्रीम कोर्ट ने सरकार को शो कॉज नोटिस जारी किया है. कोर्ट ने सरकार को जवाब तलब करने के लिए 13 अक्टूबर मंगलवार तक जवाब मांगा है.
अगले 1 साल तक शांति भंग नहीं होनी चाहिए… अभिजीत दिपके-आशुतोष रांका-सौरव दास को सशर्त किया गया रिहा
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के तीन प्रमुख नेताओं की रिहाई हो गई है. अभिजीत दिपके, आशुतोष रांका और सौरव की रिहाई के लिए शर्त रखी गई है कि वो एक साल तक ऐसी किसी गतिविधि में शामिल ना हों जिससे शांति भंग हो.
