दीपक प्रकाश बिहार सरकार में बने रहेंगे मंत्री, बीजेपी के देवेश कुमार ने विधान परिषद से दिया इस्तीफा
राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा के बेटे और बिहार सरकार में मंत्री दीपक प्रकाश को नई सियासी लाइफलाइन मिल गई है. बीजेपी के एमएलसी देवेश कुमार ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है और कहा जा रहा है कि दीपक प्रकाश अब उनकी जगह एमएलसी बनेंगे.

बिहार विधान परिषद से बीजेपी के एमएलसी (MLC) देवेश कुमार ने इस्तीफा दे दिया है. खबर है कि राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा के बेटे मंत्री दीपक प्रकाश के लिए यह सीट खाली की गई है. बीजेपी एमएलसी देवेश कुमार की खाली हुई सीट से पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश को विधान परिषद भेजे जाने की तैयारी है. दरअसल, दीपक प्रकाश बिहार के सीएम सम्राट चौधरी की सरकार में पंचायती राज मंत्री हैं, लेकिन वह अभी तक विधानसभा या विधान परिषद, किसी भी सदन के सदस्य नहीं हैं.संविधान के अनुसार, किसी भी मंत्री को पद पर बने रहने के लिए 6 महीने के भीतर विधानसभा या विधान परिषद का सदस्य बनना अनिवार्य होता है. ऐसे में दीपक प्रकाश के ये जरूरी है कि वो विधानसभा या विधान परिषद के सदस्य बनें और अपने पद पर बने रहें. इसी मुद्दे को लेकर उनके मंत्री पद पर संवैधानिक संकट की स्थिति बन गई थी. इस संबंध में मामला अदालत तक पहुंचा था और कोर्ट ने राज्य सरकार से जवाब भी मांगा था. इसके बाद सरकार ने दीपक प्रकाश को विधान परिषद भेजने के लिए बीजेपी ने अपने एक MLC से इस्तीफा दिलवाकर मंत्री दीपक प्रकाश के लिए जगह बना दी है और उनका मंत्री पद भी पक्का कर दिया है.
सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार से पूछा था सवाल
दरअसल, सुप्रीम कोर्ट ने बीते गुरुवार को ही बिहार सरकार से ये पूछा था कि उसके मंत्री दीपक प्रकाश 6 महीने से अधिक समय से बिना निर्वाचित हुए पद पर कैसे बने हुए हैं. दीपक प्रकाश के बिहार में मंत्री बने रहने को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई करते हुए सीजेआई सूर्यकांत ने कहा था कि ‘यह विशुद्ध रूप से कानून का प्रश्न है. राज्य को यह स्पष्ट करना होगा कि कोई मंत्री बिना निर्वाचित हुए 6 महीने से अधिक समय तक अपने पद पर कैसे बना हुआ है’.सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले की तत्काल सुनवाई के लिए 4 अगस्त की तारीख तय की थी, लेकिन उससे पहले ही बिहार विधान परिषद में बड़ा उलटफेर हो गया. बीजेपी ने मंत्री दीपक प्रकाश के लिए विधान परिषद की एक सीट खाली कर दी और एमएलसी देवेश कुमार का इस्तीफा दिलवा दिया.
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
Related Stories
जब स्कूल का हिसाब आज भी रजिस्टर में चलता है, तब डिजिटल होने का मतलब क्या है?
छोटे शहरों के स्कूलों में आज भी फीस का हिसाब-किताब कई जगह रजिस्टर, calculator और हाथ से बनी receipts के सहारे चलता है। VidhyaPe इसी ground reality से निकली एक कोशिश है—ऐसी technology बनाने की, जिसे वर्षों से register पर काम कर रहा accountant भी बिना झिझक अपना सके।
'हिंदू जागेंगे तो दुनिया जागेगी', कनाडा में बोले मोहन भागवत- सबकी मदद करना भारत का DNA
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के प्रमुख मोहन भागवत अमेरिका के बाद कनाडा दौरे पर पहुंचे हैं। कनाडा के टोरंटो में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कई बातें कही हैं।
राष्ट्रपति मुर्मू के भरोसेमंद मेजर ऋषभ सिंह सांब्याल का इस्तीफा, विदाई के पीछे की कहानी क्या? साये की तरह रहते थे साथ
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के एडीसी के रूप में चर्चित मेजर ऋषभ सिंह सांब्याल ने भारतीय सेना से समय से पहले इस्तीफा दे दिया है। वह 4 पैरा स्पेशल फोर्सेज के अधिकारी रह चुके हैं। ऋषभ सिंह सांब्याल ने इस्तीफे का कारण भी बताया है।
हापुड़ में स्वाइन फ्लू से पहली मौत, चार नए केस मिले, मेरठ मेडिकल में 20 बेड का वार्ड तैयार
स्वाइन फ्लू की वजह से लखनऊ में एक मरीज की मौत हो चुकी है। हापुड़ के शख्स की भी नोएडा के अस्पताल में मौत हो गई। इसके अलावा चार अन्य मरीज मिले हैं।
