आज सब खेल खत्म कर देंगे…’, पूर्णिया में बैंक मैनेजर ने पत्नी को मारी गोली
पूर्णिया में बैंक मैनेजर पति ने विवाद के बाद शिक्षिका पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी. 9 साल के मासूम बेटे ने मामा को फोन कर खोला राज.

बिहार के पूर्णिया शहर स्थित पूर्णिया कॉलेज रोड के रेणु नगर में रविवार को एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. यहां घरेलू कलह में एक बैंक मैनेजर पति ने अपनी टीचर पत्नी की गोली मारकर बेरहमी से हत्या कर दी. वारदात के समय दंपती का 9 वर्षीय बेटा वहीं मौजूद था, जो इस खौफनाक मंजर का प्रत्यक्षदर्शी बना. घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया.वारदात के तुरंत बाद मृतका के 9 वर्षीय मासूम बेटे ने रोते हुए अपने मामा गौरी शंकर को फोन मिलाया. बच्चे ने घबराए स्वर में कहा, “मामा! पापा ने मम्मी को गोली मार दी है.”
शुरुआत में परिजनों को बच्चे की बात पर विश्वास नहीं हुआ, लेकिन जब वे आनन-फानन में रेणु नगर स्थित घर पहुंचे तो वहां का दृश्य देखकर उनके होश उड़ गए. शालिनी खून से लथपथ जमीन पर पड़ी थीं और उनकी मौत हो चुकी थी. सीने में गोली लगने के निशान थे और पास ही एक खोखा पड़ा था, जिसे मासूम ने उठाकर डस्टबिन में डाल दिया था. परिजनों ने तुरंत डायल-112 और स्थानीय पुलिस को सूचना दी.
“दो-तीन दिनों से चल रहा था झगड़ा”
मृतका की पहचान शालिनी कुमारी के रूप में हुई है, जो मूल रूप से मधेपुरा की रहने वाली थीं और पेशे से शिक्षिका थीं. उनका ससुराल अररिया जिले के विशनपुर में है. आरोपी पति राजकुमार यादव मधुबनी में स्थित को-ऑपरेटिव बैंक में मैनेजर के पद पर कार्यरत है. दंपति के दो बेटे हैं (उम्र 9 वर्ष और 4 वर्ष).
मासूम बेटे ने परिजनों और पुलिस को बताया कि पिछले दो-तीन दिनों से मम्मी-पापा के बीच लगातार झगड़ा हो रहा था. रविवार को भी बहस के दौरान पिता ने गुस्से में कहा, “आज तुमको मार ही देंगे, सब खेल खत्म कर देते हैं.” इसके बाद आरोपी कुछ देर बाहर गया और लौटकर पिस्टल निकाली और शालिनी के सीने में गोली दाग दी.
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
Related Stories
जयपुर में भीषण हादसा! थार-एंडेवर की टक्कर में ई-रिक्शा 50 फीट दूर जा गिरा, 3 मजदूर घायल
जयपुर के मानसरोवर इलाके में थार और एंडेवर कार की भीषण टक्कर के बाद एक ई-रिक्शा भी हादसे की चपेट में आ गया. टक्कर इतनी जोरदार थी कि ई-रिक्शा करीब 50 फीट दूर जा गिरा. हादसे में तीन मजदूर घायल हुए हैं.
सुप्रीम कोर्ट का जज बनकर धमकाना पड़ा महंगा, ठग सुकेश चंद्रशेखर को 8 साल की जेल
ठग सुकेश चंद्रशेखर को सुप्रीम कोर्ट जज बनकर न्यायिक अधिकारी पर जमानत के लिए दबाव डालने के मामले में 8 साल जेल की सजा मिली है.
तेज प्रताप के आरोपों पर चिराग के तेवर तल्ख, अपनी ही पार्टी के मंत्री संजय सिंह से मांगा जवाब
दिल्ली के पांच सितारा होटल से जुड़े कथित 'विवाद' और फिर 25 लाख में सेटलमेंट का आरोप तेज प्रताप यादव ने मंत्री संजय सिंह पर लगाया है। 25 लाख रुपये के समझौते के दावों पर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान का बयान आया है। चिराग ने मंत्री संजय सिंह पर लगे आरोपों को बेहद संगीन बताया।
भारत में 100 बड़ी ग्लेशियल झीलों की निगरानी, इस राज्य में बढ़ रहा बड़ा खतरा; 34 में जलस्तर बढ़ा
नेपाल में हाल की आपदा के साथ-साथ भारत के हिमालयी क्षेत्र में ग्लेशियल झीलों से जुड़ी चिंताएं बढ़ रही हैं। हिमाचल प्रदेश और तिब्बत में इन झीलों के बढ़ने से निचले क्षेत्रों में खतरा बढ़ सकता है। केंद्र सरकार की रिपोर्ट के अनुसार, केंद्रीय जल आयोग 100 बड़ी ग्लेशियल झीलों की जल क्षेत्र की निगरानी कर रहा है।
