देश-दुनिया

महिला पहलवानों के साथ यौन शोषण के मामले में बृजभूषण शरण सिंह को बड़ी राहत, दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने किया बरी

महिला खिलाडियों के साथ यौन शोषण के मामले में बृजभूषण शरण सिंह बरी हो गए हैं. दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने बृजभूषण के साथ-साथ उनके सहयोगी विनोद तोमर को भी बरी कर दिया है.

Gaurav Dwivedi
August 3, 2026
2 min read
महिला पहलवानों के साथ यौन शोषण के मामले में बृजभूषण शरण सिंह को बड़ी राहत, दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने किया बरी

महिला खिलाडियों के साथ यौन शोषण के मामले में दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है. कोर्ट ने बृजभूषण शरण सिंह के साथ-साथ उनके सहयोगी विनोद तोमर को भी बरी कर दिया है. स्पेशल जज अश्विनी पंवार ने बंद कमरे में यह फैसला सुनाया है. बता दें कि कोर्ट ने 10 मई 2024 को बृजभूषण के खिलाफ धारा 354 और 354A के तहत आरोप तय किया था. कोर्ट ने बृजभूषण के साथ-साथ उनके सहयोगी विनोद तोमर के खिलाफ भी आरोप तय किया था. महिला पहलवानों ने उन पर यौन शोषण के आरोप लगाए थे.

बरी होने के बाद क्या बोले बृजभूषण?

बरी होने के बाद बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि मैं अभी इस पर कुछ नहीं कहूंगा. कोर्ट ने तीन साल बाद मुझे बरी किया है. उस दिन मैंने कहा था कि ये एक साजिश है. जो कहा था वही सच साबित हुआ है. अपने आप को विश्वास था. सामने वाले का पता नहीं. लेकिन मैं जानता था. मैंने अपने आप को कभी अपराधी घोषित ही नहीं किया. जिनका हक मारा जा रहा था हम उनके लिए लड़ाई लड़ रहे थे. जिस लड़ाई को लड़के हम निकले हैं. अब वो खिलाड़ी अब दुनिया में परचम लहराएंगे.

महिला पहलवानों ने लगाए थे यौन शोषण के आरोप

बता दें कि साल 2023 में यह मामला देश के खेल जगत और राजनीति में सबसे बड़ा मुद्दा बन गया था. कई महिला पहलवानों ने बृजभूषण शरण सिंह पर अपने कार्यकाल (रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया चीफ) के दौरान यौन उत्पीड़न, डराने-धमकाने और पीछा करने जैसे गंभीर आरोप लगाए थे. इन आरोपों को लेकर देश के दिग्गज पहलवानों ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर महीनों लंबा विरोध प्रदर्शन किया था.

सुप्रीम कोर्ट के दखल के बाद दिल्ली पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज की थी. पुलिस ने जून 2023 में कोर्ट के सामने करीब 1500 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की थी. इसके बाद मई 2024 में बृजभूषण सिंह के खिलाफ केस का ट्रायल शुरू हुआ था.

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

Related Stories

जयपुर में भीषण हादसा! थार-एंडेवर की टक्कर में ई-रिक्शा 50 फीट दूर जा गिरा, 3 मजदूर घायल

जयपुर के मानसरोवर इलाके में थार और एंडेवर कार की भीषण टक्कर के बाद एक ई-रिक्शा भी हादसे की चपेट में आ गया. टक्कर इतनी जोरदार थी कि ई-रिक्शा करीब 50 फीट दूर जा गिरा. हादसे में तीन मजदूर घायल हुए हैं.

सुप्रीम कोर्ट का जज बनकर धमकाना पड़ा महंगा, ठग सुकेश चंद्रशेखर को 8 साल की जेल

ठग सुकेश चंद्रशेखर को सुप्रीम कोर्ट जज बनकर न्यायिक अधिकारी पर जमानत के लिए दबाव डालने के मामले में 8 साल जेल की सजा मिली है.

तेज प्रताप के आरोपों पर चिराग के तेवर तल्ख, अपनी ही पार्टी के मंत्री संजय सिंह से मांगा जवाब

दिल्ली के पांच सितारा होटल से जुड़े कथित 'विवाद' और फिर 25 लाख में सेटलमेंट का आरोप तेज प्रताप यादव ने मंत्री संजय सिंह पर लगाया है। 25 लाख रुपये के समझौते के दावों पर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान का बयान आया है। चिराग ने मंत्री संजय सिंह पर लगे आरोपों को बेहद संगीन बताया।

भारत में 100 बड़ी ग्लेशियल झीलों की निगरानी, इस राज्य में बढ़ रहा बड़ा खतरा; 34 में जलस्तर बढ़ा

नेपाल में हाल की आपदा के साथ-साथ भारत के हिमालयी क्षेत्र में ग्लेशियल झीलों से जुड़ी चिंताएं बढ़ रही हैं। हिमाचल प्रदेश और तिब्बत में इन झीलों के बढ़ने से निचले क्षेत्रों में खतरा बढ़ सकता है। केंद्र सरकार की रिपोर्ट के अनुसार, केंद्रीय जल आयोग 100 बड़ी ग्लेशियल झीलों की जल क्षेत्र की निगरानी कर रहा है।