खबर युग

'मायावती के सिपाही' का मैदान में उतरने का ऐलान, यूपी चुनाव के लिए अयोध्या से आजमगढ़ तक प्रचार करेंगे आकाश आनंद

बहुजन समाज पार्टी में वापसी और फिर से राष्ट्रीय संयोजक का पद मिलने के बाद पार्टी प्रमुख मायावती के भतीजे आकाश आनंद यूपी में आने वाले विधानसभा चुनाव के लिए एक बार फिर से सक्रिय हो गए हैं।

Gaurav Dwivedi
October 15, 2026
4 min read
'मायावती के सिपाही' का मैदान में उतरने का ऐलान, यूपी चुनाव के लिए अयोध्या से आजमगढ़ तक प्रचार करेंगे आकाश आनंद

लखनऊ: पांच अक्टूबर को एक बार फिर बहुजन समाज पार्टी (BSP) में वापसी और पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक का पद दिए जाने के बाद आकाश आनंद अब उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में पार्टी के प्रचार की तैयार में फिर से जुट गए हैं। उन्हें उनकी बुआ और बीएसपी की अध्यक्ष मायावती ने फिर से पार्टी में वे सभी अधिकार दे दिए हैं जो सितंबर में उनको पार्टी से निष्कासित करने के साथ छीन लिए गए थे।

बीएसपी के सूत्रों के अनुसार, आकाश आनंद आने वाले दिनों में आगरा, अयोध्या और आजमगढ़ के अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में जनसभाएं कर सकते हैं। इन जनसभाओं में वे पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती की ओर से तय किए गए उम्मीदवारों की घोषणा के साथ उन्हें लोगों के सामने पेश करेंगे। हालांकि इन जनसभाओं की तारीखें फिलहाल तय नहीं की गई हैं।

आकाश आनंद ने पहले कई जनसभाएं की थीं

आकाश आनंद इससे पहले फरवरी-मार्च, 2027 में संभावित यूपी के विधानसभा चुनाव के लिए जून महीने से ही अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में जनसभाएं कर रहे थे। आकाश आनंद ने 10 अगस्त को हाथरस की सादाबाद विधानसभा सीट से अपने प्रचार की शुरुआत की थी। इसके बाद 25 अगस्त को उन्होंने गौतम बुद्ध नगर की जेवर विधानसभा सीट पर भी एक जनसभा की थी।


एक माह बाहर रहने के बाद बीएसपी में हुई वापसी

सूत्रों ने बताया कि उनकी कुछ और बैठकें भी तय थीं, लेकिन 10 सितंबर को पार्टी से हटाए जाने के कारण उनके प्रचार अभियान पर रोक लग गई थी। आकाश आनंद और उनके ससुर पूर्व राज्यसभा सांसद अशोक सिद्धार्थ से नाखुश मायावती ने इन दोनों को ही बीएसपी से निष्कासित कर दिया था। आकाश आनंद ने मायावती से पार्टी में वापसी के लिए विनती की थी। पहले तो मायावती ने उनको पार्टी में लेने से सख्ती से इनकार कर दिया था, लेकिन बाद में आकाश के एक मौका देने की प्रार्थना पर वे उदार हुईं और उनकी बीएसपी में वापसी हो गई।

मायावती ने कई बार किया निष्कासित

हालांकि यह पहली बार नहीं है जब मायावती ने अपने भतीजे आकाश आनंद को बीएसपी से निष्कासित किया हो, वे इससे पहले भी तीन बार उनको पार्टी से निकाल चुकी हैं। मायावती ने सितंबर में उनके पार्टी से निष्कासन के दौरान सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा था कि आकाश आनंद को उनके ससुर की तरह ही पार्टी और आंदोलन के हित में निष्कासित किया गया है।

आकाश आनंद को सन 2019 में पार्टी ने पहली बार राष्ट्रीय संयोजक बनाया था और 2023 में मायावती ने उन्हें अपना राजनीतिक उत्तराधिकारी भी घोषित कर दिया था। बाद में पार्टी के उत्तराधिकार पर मायावती ने अपना फैसला बदल दिया। फिलहाल उन्हें फिर से पार्टी में जिम्मेदारी दे गई है, लेकिन वे मायावती के उत्तराधिकारी भी होंगे, यह स्पष्ट नहीं है।

आगरा में उम्मीदवारों की घोषणा की तैयारी

बताया जाता है कि आकाश आनंद जल्द ही आगरा में बीएसपी के प्रत्याशियों का ऐलान करेंगे। आगरा जिले की विधानसभा सीटों पर दावेदारों की लिस्ट तैयार कर ली गई है। आकाश आनंद खेरागढ़ के बाद एत्मादपुर सीट के लिए पार्टी प्रत्याशी की घोषणा कर सकते हैं। पार्टी नवंबर तक आगरा की चार सीटों पर प्रत्याशी घोषित करके दलितों, सवर्णों और पिछड़ों को साधने की रणनीति बना रही है। बीएसपी ने 16 सितंबर को खेरागढ़ विधानसभा क्षेत्र के लिए नीरज रावत को प्रत्याशी घोषित किया था। हालांकि इस जनसभा से आकाश आनंद मौजूद नहीं थे क्योंकि उनको पहले ही पार्टी से हटा दिया गया था।

आगरा से बीएसपी को आशा

बताया जाता है कि आकाश आनंद एत्मादपुर में जनसभा करके प्रत्याशी की घोषणा करेंगे। इसके बाद वे फतेहपुर सीकरी और फतेहाबाद के उम्मीदवारों के नाम घोषित करेंगे। बीएसपी ने सन 2007 और 2012 में आगरा जिले की नौ विधानसभा सीटों में से छह पर जीत हासिल की थी। लेकिन 2017 और 2022 के चुनावों में यहां बीएसपी का खाता भी नहीं खुल सका था। सूत्रों ने बताया कि, बीएसपी ने आगरा उत्तर, आगरा दक्षिण, ग्रामीण, आगरा छावनी और बाह विधानसभा सीट के लिए दावेदारों की लिस्ट तैयार कर ली है।

बहुजन समाज पार्टी अब तक अपने 100 उम्मीदवार घोषित कर चुकी है। इस मामले में वह सत्ता पक्ष और विपक्ष के सभी दलों से आगे चल रही है। बताया जाता है कि बीएसपी नवंबर तक अपने 250 उम्मीदवारों के नाम घोषित कर सकती है।

आकाश आनंद यूपी में क्या बीएसपी को उसका खोया हुआ जनाधार वापस दिला पाएंगे? अपनी राय कमेंट बॉक्स में लिखें

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

UP में वीडियो बना रही श्रद्धा दुबे, पुलिस नेपाल में पीट रही लकीर; कभी भी कर सकती है सरेंडर

शिवा हत्याकांड में फरार श्रद्धा नेपाल से सटे यूपी के एक शहर में छिपी है. पुलिस की टीमें उसकी तलाश में नेपाल से लेकर इस शहर तक खाक छान रही हैं. इस बीच वह वीडियो जारी कर खुद को बेकसूर बता रही है.

यूपी: महानवमी पर 19 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित, CM योगी ने किया ऐलान

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महानवमी के अवसर पर राज्य में 19 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है. वहीं, 20 अक्टूबर को पहले ही अवकाश घोषित किया जा चुका है.

श्रद्धा के फ्लैट में अंडरवियर में क्यों था शिवा? दिल दहला देगा लीवर डैमेज का रहस्य

लखनऊ के शिवा मर्डर केस में श्रद्धा दुबे नेपाल से खुद को बेकसूर बता रही है, जबकि पुलिस सुसाइड मानने से इनकार कर रही है. मौके के सबूत और पोस्टमार्टम रिपोर्ट हत्या की ओर इशारा करते हैं.

'हिम्मत है तो अखिलेश यादव के बिना रायबरेली जीतकर दिखाओ', राहुल गांधी को राजनाथ सिंह का चैलेंज

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर तीखा हमला करते हुए कहा कि वे समाजवादी पार्टी के बगैर अपनी रायबरेली की सीट भी जीतने का सामर्थ्य नहीं रखते हैं।