CJP का दिल्ली में 5 सितंबर को मार्च, सरकार पर वादे से पीछे हटने का आरोप
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने केंद्र सरकार पर युवाओं से किए वादे पूरे न करने का आरोप लगाते हुए 5 सितंबर को दिल्ली में शांतिपूर्ण मार्च का ऐलान किया है. यह मार्च इंडिया गेट से शुरू होगा.

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने केंद्र सरकार पर युवाओं से 25 जुलाई को किए गए वादों को पूरा नहीं करने का आरोप लगाते हुए 5 सितंबर को दिल्ली में शांतिपूर्ण मार्च निकालने का ऐलान किया है. पार्टी के मुताबिक, मार्च इंडिया गेट से शुरू होकर नई दिल्ली पुलिस मुख्यालय तक जाएगा.CJP के राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक में यह फैसला लिया गया. पार्टी ने कहा कि 25 जुलाई को सरकार की ओर से किए गए आश्वासनों के बाद देशव्यापी युवा आंदोलन को भरोसे के आधार पर वापस लिया गया था, लेकिन एक महीने बाद भी वादों पर ठोस कार्रवाई नहीं हुई है.
मार्च में पीडित रहेंगे आगे
पार्टी के अनुसार, मार्च में मृत NEET अभ्यर्थियों के परिजन और पुलिस बर्बरता के कथित पीड़ित आगे रहेंगे. इनके साथ देशभर से छात्र, युवा संगठन और अन्य युवा भी शामिल होंगे.
CJP ने सुप्रीम कोर्ट में सरकार के रुख पर भी सवाल उठाए. पार्टी का दावा है कि 18 अगस्त को सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से देशभर में दर्ज FIR की सूची मांगी थी, ताकि उन पर एक साथ कार्रवाई पर विचार किया जा सके. पार्टी का आरोप है कि इसके बावजूद केंद्र ने इस संबंध में स्पष्ट प्रतिबद्धता नहीं जताई. CJP ने यह भी कहा कि सरकार की ओर से दिया जाने वाला लिखित आश्वासन अभी तक लंबित है.
सीजेपी का आरोप- वादों को पूरा करने से पीछे हट रही सरकार
पार्टी की राष्ट्रीय कार्यसमिति ने कहा कि युवाओं के धैर्य को कमजोरी नहीं समझा जाना चाहिए. CJP ने आरोप लगाया कि सरकार ने 25 जुलाई को किए गए सार्वजनिक वादों के आधार पर युवाओं से आंदोलन वापस करवाया और अब उन वादों को पूरा करने से पीछे हट रही है.
CJP ने कहा कि 5 सितंबर का मार्च पूरी तरह शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक रहेगा. पार्टी ने देशभर के युवाओं, छात्रों और छात्र संगठनों से बड़ी संख्या में इंडिया गेट पहुंचकर मार्च में शामिल होने की अपील की है. CJP ने कहा कि मार्च का मुख्य संदेश सरकार से अपने वादे को पूरी तरह और उसकी भावना के अनुरूप लागू करने का होगा.
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
मैंने पार्टी के लिए कुर्बानी दी, 9 लोगों का मर्डर…’, अनंत सिंह ने अब नीतीश कुमार को भी लपेटा
जेडीयू विधायक अनंत सिंह ने एक ऐसा बयान दिया है, जिसको लेकर सियासी हलचल मच गई है. उन्होंने कहा है कि जब नीतीश कुमार कुछ नहीं थे, मैंने पार्टी के लिए कुर्बानी दी है, उन्होंने क्या किया है.
पूर्व IAS दिव्या मित्तल ने बनाई ‘जननीति भारत’ पार्टी, लड़ेंगी चुनाव
UP चुनाव से पहले पूर्व IAS दिव्या मित्तल ने जननीति भारत नाम से पार्टी बना ली है. उन्होंने यूपी में चुनाव लड़ने का ऐलान भी कर दिया है.
पूरी दिल्ली से बैरिकेड्स हटाएं, इंटरनेट और मेट्रो स्टेशन चालू रखें… सुप्रीम कोर्ट का अवमानना मामले पर कारण बताओ नोटिस जारी
सुप्रीम कोर्ट में दिल्ली प्रोटेस्ट से जुड़े अवमानना मामले पर सुप्रीम कोर्ट ने सरकार को शो कॉज नोटिस जारी किया है. कोर्ट ने सरकार को जवाब तलब करने के लिए 13 अक्टूबर मंगलवार तक जवाब मांगा है.
अगले 1 साल तक शांति भंग नहीं होनी चाहिए… अभिजीत दिपके-आशुतोष रांका-सौरव दास को सशर्त किया गया रिहा
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के तीन प्रमुख नेताओं की रिहाई हो गई है. अभिजीत दिपके, आशुतोष रांका और सौरव की रिहाई के लिए शर्त रखी गई है कि वो एक साल तक ऐसी किसी गतिविधि में शामिल ना हों जिससे शांति भंग हो.
