देश-दुनिया

कॉकरोच जनता पार्टी का ऐलान… हम चलाएंगे सदस्यता अभियान

NEET पेपर लीक मामले में सफल आंदोलन के बाद कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रमुख अभिजीत दिपके ने आगे की रणनीति को तय करने के लिए टीम के साथ बैठक की.

Gaurav Dwivedi
August 6, 2026
4 min read
कॉकरोच जनता पार्टी का ऐलान… हम चलाएंगे सदस्यता अभियान

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रमुख अभिजीत दिपके ने अपने आंदोलन की आगे की रूपरेखा तय करने के लिए अपनी टीम के साथ बैठक की. उन्होंने साफ किया कि वे कोई राजनीतिक पार्टी नहीं बनाएंगे, बल्कि एक्टिविटी के जरिए मुद्दों को उठाएंगे. वे एक संगठन के तौर पर काम करना जारी रखेंगे. CJP के प्रवक्ता सौरव दास और आशुतोष रंका ने भी अपने अगले कदमों के बारे में बताया.जब पांच राज्यों में होने वाले चुनावों के बारे में पूछा गया, तो अभिजीत दिपके ने कहा कि पार्टी की उनमें कोई भूमिका नहीं है. उन्होंने कहा, “चुनाव होने दें, जो लोग चुनाव लड़ना चाहते हैं, वे लड़ सकते हैं. हम सभी राजनीतिक पार्टियों को युवाओं से जुड़े मुद्दों पर ध्यान देने के लिए मजबूर करेंगे. हम किसी भी राजनीतिक पार्टी का न तो समर्थन करेंगे और न ही विरोध, हम बस मुद्दों के आधार पर अपनी बात रखेंगे और जल्द ही युवाओं को अपने साथ जोड़ने के लिए सदस्यता अभियान चलाएंगे.”

दिपके ने BJP से की अपील

इस दौरान अभिजीत ने सोनम वांगचुक पर भी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि हम उनके संपर्क में हैं. यह आंदोलन उनकी वजह से खड़ा हुआ है. उन्होंने इसके लिए अपनी जान तक जोखिम में डाली है. उन्होंने कहा कि हमारी अपील है कि विपक्ष की तरह अगर BJP भी हमारे साथ आती है, तो इससे देश का ही भला होगा.

अभिजीत ने विपक्ष को सराहा

अभिजीत ने कहा कि विपक्ष ने इस आंदोलन को राजनीतिक रंग नहीं दिया, बल्कि केवल मुद्दे के आधार पर समर्थन दिया. हमने उनसे पहले ही कहा था कि पार्टी के झंडे लेकर न आएं और आंदोलन को राजनीतिक रंग न दें. उन्होंने इस बात का सम्मान किया.

संगठनों का अपना एक एजेंडा

अभिजीत दिपके ने कहा कि हर संगठन का अपना एक एजेंडा होता है, लेकिन हमारा मानना है कि लोगों से भी पूछा जाना चाहिए कि हमारा एजेंडा क्या होना चाहिए. जो एजेंडा हमने रखा है, वह कोई कल्पना नहीं है. यह उन समस्याओं पर आधारित है जिन्हें हम खुद झेल रहे हैं और अनुभव कर रहे हैं. देश में क्षेत्रीय राजनीतिक दलों को भी तोड़ा जा रहा है. हम कहना चाहते हैं कि इसे केवल NEET आंदोलन समझने की भूल न करें.

फंडिग पर क्या बोले दिपके?

फंडिंग के बारे में अभिजीत ने कहा कि हमारी साफ अपील है कि हमारे पास इतना पैसा नहीं है. हम जनता के सहयोग और योगदान से ही आगे बढ़ेंगे. जनता का सहयोग और योगदान बहुत जरूरी है.

जॉइन द मूवमेंट, जॉइन CJP

CJP प्रवक्ता सौरव दास ने कहा कि जो भी जंतर-मंतर आया और इस आंदोलन में शामिल हुआ, वही हमारा नेता है. हम सदस्यता अभियान चला रहे हैं और चाहते हैं कि अधिक से अधिक लोग इससे जुड़ें. जॉइन द मूवमेंट, जॉइन CJP के नारे के साथ क्यूआर कोड दिखाकर सदस्यता अभियान की शुरुआत की गई. कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) किसी भी तरह का फंड नहीं लेती.

क्या है CJP का भविष्य?

CJP के भविष्य पर बात करते हुए सौरव दास ने कहा कि हम एक पब्लिक प्रेशर ग्रुप के रूप में काम करना चाहते हैं. कई लोगों की इच्छा है कि CJP एक राजनीतिक पार्टी बने. लेकिन देश की मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए हमारा मानना है कि अभी एक और राजनीतिक पार्टी की जरूरत नहीं है.

ED और CBI पर बरसे सौरव

CJP प्रवक्ता सौरव दास ने कहा कि ED और CBI जैसी एजेंसियों का इस्तेमाल राजनीतिक दलों को दबाने के लिए किया जाता है. नई राजनीतिक पार्टी बनाकर उसमें ऊर्जा लगाने के बजाय हम गांव-गांव जाकर लोगों के बीच काम करेंगे. हम कोई राजनीतिक दल नहीं बनाएंगे, बल्कि एक मजबूत पब्लिक प्रेशर ग्रुप तैयार करने का प्रयास करेंगे.

झारखंड आंदोलन के साथ CJP

सीजेपी प्रवक्ता आशुतोष रांका ने कहा कि CJP की टीम झारखंड के आंदोलनकारियों के साथ खड़ी है. और हम झारखंड सरकार से उनकी सभी मांगें स्वीकार करने की अपील करते हैं. जल्द ही हम झारखंड जाकर आंदोलनकारियों से मुलाकात करेंगे

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

Related Stories

जयपुर में भीषण हादसा! थार-एंडेवर की टक्कर में ई-रिक्शा 50 फीट दूर जा गिरा, 3 मजदूर घायल

जयपुर के मानसरोवर इलाके में थार और एंडेवर कार की भीषण टक्कर के बाद एक ई-रिक्शा भी हादसे की चपेट में आ गया. टक्कर इतनी जोरदार थी कि ई-रिक्शा करीब 50 फीट दूर जा गिरा. हादसे में तीन मजदूर घायल हुए हैं.

सुप्रीम कोर्ट का जज बनकर धमकाना पड़ा महंगा, ठग सुकेश चंद्रशेखर को 8 साल की जेल

ठग सुकेश चंद्रशेखर को सुप्रीम कोर्ट जज बनकर न्यायिक अधिकारी पर जमानत के लिए दबाव डालने के मामले में 8 साल जेल की सजा मिली है.

तेज प्रताप के आरोपों पर चिराग के तेवर तल्ख, अपनी ही पार्टी के मंत्री संजय सिंह से मांगा जवाब

दिल्ली के पांच सितारा होटल से जुड़े कथित 'विवाद' और फिर 25 लाख में सेटलमेंट का आरोप तेज प्रताप यादव ने मंत्री संजय सिंह पर लगाया है। 25 लाख रुपये के समझौते के दावों पर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान का बयान आया है। चिराग ने मंत्री संजय सिंह पर लगे आरोपों को बेहद संगीन बताया।

भारत में 100 बड़ी ग्लेशियल झीलों की निगरानी, इस राज्य में बढ़ रहा बड़ा खतरा; 34 में जलस्तर बढ़ा

नेपाल में हाल की आपदा के साथ-साथ भारत के हिमालयी क्षेत्र में ग्लेशियल झीलों से जुड़ी चिंताएं बढ़ रही हैं। हिमाचल प्रदेश और तिब्बत में इन झीलों के बढ़ने से निचले क्षेत्रों में खतरा बढ़ सकता है। केंद्र सरकार की रिपोर्ट के अनुसार, केंद्रीय जल आयोग 100 बड़ी ग्लेशियल झीलों की जल क्षेत्र की निगरानी कर रहा है।