यूपी का डंका: इंदौर को पीछे छोड़ लखनऊ बना देश का सबसे साफ शहर, पेपर मिल कॉलोनी सर्वश्रेष्ठ वार्ड
राजधानी लखनऊ ने स्वच्छ वायु सर्वेक्षण 2026 में पहला स्थान हासिल कर इतिहास रचा है। लखनऊ नगर निगम को 1.50 करोड़ का नकद पुरस्कार मिला है।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ को साफ सुथरा रखने के लिए प्रदेश सरकार के निर्देश पर लखनऊ नगर निगम एंड़- चोटी का जोर लगाता नजर आ रहा है। तेजी से चल रहे इस प्रयास के चलते अब लखनऊ ने पर्यावरण संरक्षण और वायु गुणवत्ता सुधार के क्षेत्र में पूरे देश में नया इतिहास रच दिया है।दरअसल, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय की ओर से आयोजित स्वच्छ वायु सर्वेक्षण 2026 के तहत राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम (NCAP) में लखनऊ को 10 लाख से अधिक आबादी वाले शहरों की श्रेणी में देश का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाला शहर घोषित किया गया है। लखनऊ ने लगातार कई सालों से शीर्ष पर काबिज रहे मध्य प्रदेश के इंदौर शहर (2) को पीछे छोड़ते हुए यह पहला स्थान हासिल किया है। वहीं, जबलपुर को इस बार तीसरा स्थान मिला है। इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए लखनऊ नगर निगम को 1.50 करोड़ का नकद पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
जोन-4 का वार्ड-70 बना देश का सर्वश्रेष्ठ वार्ड
लखनऊ शहर के साथ-साथ लखनऊ नगर निगम के जोन-4 स्थित वार्ड संख्या-70 वाली पेपर मिल कॉलोनी ने भी राष्ट्रीय स्तर पर परचम लहराया है। 30 हजार से अधिक जनसंख्या वाले वार्डों की राष्ट्रीय श्रेणी में पेपर मिल कॉलोनी को देश का सर्वश्रेष्ठ वार्ड चुना गया है। इस उपलब्धि के लिए वार्ड को 50 लाख का नकद पुरस्कार प्रदान किया गया। नई दिल्ली स्थित इंदिरा पर्यावरण भवन के गंगा ऑडिटोरियम में आयोजित स्वच्छ वायु दिवस समारोह में NGT अध्यक्ष न्यायमूर्ति प्रकाश श्रीवास्तव, सीएक्यूएम अध्यक्ष राजेश वर्मा और सीपीसीबी अध्यक्ष डॉ. अमनदीप गर्ग की ओर से लखनऊ महापौर सुषमा खर्कवाल, लखनऊ नगर आयुक्त गौरव कुमार, अपर नगर आयुक्त पंकज श्रीवास्तव और पर्यावरण अभियंता संजीव प्रधान को यह सम्मान सौंपा गया।
15वीं रैंक से सीधे नंबर-1 की छलांग
बीते साल 2024-25 के सर्वेक्षण में लखनऊ 15वें पायदान पर था, जहां से लंबी छलांग लगाकर इस बार सीधे शीर्ष पर पहुंचा है। नगर निगम की ओर से वायु प्रदूषण नियंत्रण के लिए धरातल पर किए गए कार्यों ने इस सफलता की राह बनाई। डोर-टू-डोर कूड़ा उठाने के लिए 1,100 इलेक्ट्रिक वाहनों और संकरी गलियों के लिए ई-ऑटो टिपरों का बेड़ा उतारा गया, जिनकी मॉनिटरिंग जीपीएस कंट्रोल कमांड सेंटर से की जा रही है। शहर में सड़कों की धूल रोकने के लिए 97 इलेक्ट्रिक मैकेनाइज्ड स्वीपिंग मशीनों से पानी के छिड़काव के साथ सफाई और 559.85 किलोमीटर सड़कों का एंड-टू-एंड पक्कीकरण किया गया। साथ ही 2,550 टीपीडी क्षमता के प्लांट से 100% कचरे का वैज्ञानिक निस्तारण कर ताजे कूड़े की डंपिंग पूरी तरह बंद की गई और 140 इलेक्ट्रिक बसों के संचालन से हरित परिवहन को बढ़ावा दिया गया।
'यह उपलब्धि लखनऊ की जनता और टीम वर्क को समर्पित'
राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान प्राप्त करने के बाद लखनऊ की मेयर सुषमा खर्कवाल ने कहा कि देश में पहला स्थान पाना हर लखनऊवासी के लिए अत्यंत गर्व का क्षण है। उन्होंने इस सफलता का श्रेय उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कुशल नेतृत्व, नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा के मार्गदर्शन, नगर निगम के सभी सफाई मित्रों, अधिकारियों और जागरूक शहरवासियों के सामूहिक सहयोग को दिया। उन्होंने कहा कि नगर निगम आगे भी इसी प्रतिबद्धता और टीम भावना के साथ काम करते हुए लखनऊ को स्वच्छ, हरित और प्रदूषणमुक्त बनाए रखने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेगा।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
मैंने पार्टी के लिए कुर्बानी दी, 9 लोगों का मर्डर…’, अनंत सिंह ने अब नीतीश कुमार को भी लपेटा
जेडीयू विधायक अनंत सिंह ने एक ऐसा बयान दिया है, जिसको लेकर सियासी हलचल मच गई है. उन्होंने कहा है कि जब नीतीश कुमार कुछ नहीं थे, मैंने पार्टी के लिए कुर्बानी दी है, उन्होंने क्या किया है.
पूर्व IAS दिव्या मित्तल ने बनाई ‘जननीति भारत’ पार्टी, लड़ेंगी चुनाव
UP चुनाव से पहले पूर्व IAS दिव्या मित्तल ने जननीति भारत नाम से पार्टी बना ली है. उन्होंने यूपी में चुनाव लड़ने का ऐलान भी कर दिया है.
पूरी दिल्ली से बैरिकेड्स हटाएं, इंटरनेट और मेट्रो स्टेशन चालू रखें… सुप्रीम कोर्ट का अवमानना मामले पर कारण बताओ नोटिस जारी
सुप्रीम कोर्ट में दिल्ली प्रोटेस्ट से जुड़े अवमानना मामले पर सुप्रीम कोर्ट ने सरकार को शो कॉज नोटिस जारी किया है. कोर्ट ने सरकार को जवाब तलब करने के लिए 13 अक्टूबर मंगलवार तक जवाब मांगा है.
अगले 1 साल तक शांति भंग नहीं होनी चाहिए… अभिजीत दिपके-आशुतोष रांका-सौरव दास को सशर्त किया गया रिहा
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के तीन प्रमुख नेताओं की रिहाई हो गई है. अभिजीत दिपके, आशुतोष रांका और सौरव की रिहाई के लिए शर्त रखी गई है कि वो एक साल तक ऐसी किसी गतिविधि में शामिल ना हों जिससे शांति भंग हो.
