बंगाल में CM शुभेंदु अधिकारी का बड़ा फैसला,मदरसों में वंदे मातरम गाना अनिवार्य
पश्चिम बंगाल में सभी सरकारी स्कूलों के साथ-साथ अब सभी सरकारी, सहायता प्राप्त और मान्यता प्राप्त मदरसों में भी क्लास शुरू होने से पहले 'वंदे मातरम्' गाना अनिवार्य कर दिया है.

पश्चिम बंगाल में शुभेंदु अधिकारी की सरकार ने एक बड़ा फैसला लेते हुए राज्य के सभी सरकारी स्कूलों के साथ-साथ अब सभी सरकारी, सहायता प्राप्त और मान्यता प्राप्त मदरसों में भी क्लास शुरू होने से पहले 'वंदे मातरम्' गाना अनिवार्य कर दिया है. सरकार के इस आदेश के मुताबिक अब हर मदरसे में प्रार्थना सभा (असेंबली) के दौरान राष्ट्रगीत गाना जरूरी होगा.
राज्य के अल्पसंख्यक मामलों और मदरसा शिक्षा मंत्री खुदीराम टुडू ने इस फैसले की पुष्टि की है. उन्होंने कहा कि जब राज्य के अन्य सरकारी स्कूलों और संथाली भाषा में पढ़ाई कराने वाले स्कूलों में भी 'वंदे मातरम्' अनिवार्य है तो मान्यता प्राप्त मदरसों में इसे अनिवार्य क्यों नहीं किया जा सकता?
मदरसा शिक्षा निदेशालय ने जारी किया आदेश
पश्चिम बंगाल मदरसा शिक्षा निदेशालय ने इसको लेकर आदेश जारी किया है. आधिकारिक आदेश में साफ कहा गया है कि पुराने सभी नियमों और प्रथाओं को रद्द करते हुए यह नया नियम तत्काल प्रभाव से लागू किया जा रहा है. इसके दायरे में अल्पसंख्यक मामलों और मदरसा शिक्षा विभाग के तहत आने वाले सभी सरकारी मॉडल मदरसे (अंग्रेजी माध्यम), मान्यता प्राप्त सहायता प्राप्त मदरसे, स्वीकृत मदरसा शिक्षा केंद्र, शिशु शिक्षा केंद्र और मान्यता प्राप्त गैर-सहायता प्राप्त मदरसे शामिल होंगे.
इससे पहले 13 मई की शाम को पश्चिम बंगाल शिक्षा विभाग ने भी राज्य के सभी सरकारी स्कूलों में ‘वंदे मातरम्’ गाना अनिवार्य करने संबंधी अधिसूचना जारी की थी.राज्य के नए और नौवें मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने 14 मई को अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर शिक्षा विभाग की अधिसूचना शेयर की थी.अतिरिक्त मुख्य सचिव की ओर जारी अधिसूचना में कहा गया था कि पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य के स्कूल शिक्षा विभाग के अंतर्गत आने वाले सभी स्कूलों में कक्षाएं शुरू होने से पहले प्रार्थना सभा के दौरान राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ गाना तत्काल प्रभाव से अनिवार्य कर दिया है.
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
Related Stories
पटना में NEET छात्रा ने की खुदकुशी, हॉस्टल में फंदे पर लटकी मिली लाश
पटना के एक गर्ल्स हॉस्टल में नीट की तैयारी कर रही 17 वर्षीय छात्रा का शव फंदे से लटका मिला. पुलिस जांच कर रही है
मुश्किल में फंसी एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में तय हुए आरोप
मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में सजा काट रहे महाठग सुकेश चंद्रशेखर को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है. सुकेश चंद्रशेखर और उसकी पत्नी लीना मारिया पॉल के खिलाफ आरोप तय हो गए हैं. बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज और बाकी आरोपियों के खिलाफ भी आरोप तय हो गए हैं.
राहुल गांधी बोले- एक भी परीक्षा ईमानदारी से नहीं हुई 'पहले NEET फिर CBSE, SSC और अब CUET'
राहुल गांधी ने CUET-UG 2026 परीक्षा में तकनीकी गड़बड़ियों को लेकर केंद्र सरकार पर हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार NEET, CBSE, SSC और CUET जैसी बड़ी परीक्षाओं को निष्पक्ष रूप से आयोजित करने में विफल रही है।
कॉकरोच पार्टी के विरोध में उतरी 'लाल हिट जनता पार्टी',सोशल मीडिया पर छिड़ गई फिर बहस
सोशल मीडिया पर इन दिनों “कॉकरोच जनता पार्टी” का ट्रेंड अभी पूरी तरह शांत भी नहीं हुआ था कि अब उसके विरोध में एक नई डिजिटल पार्टी की एंट्री हो गई है। इंटरनेट पर वायरल हो रही इस नई पार्टी का नाम “लाल हिट जनता पार्टी” बताया जा रहा है।
