बेटी के जन्म से पढ़ाई तक सरकार साथ…CM योगी बोले- 50 हजार छात्राओं को देंगे स्कूटी
सीएम योगी ने एक कार्यक्रम के दौरान ये ऐलान किया है कि अक्टूबर या नवंबर में प्रदेश की 50,000 बेटियों को जो स्नातक की पढ़ाई कर रही हैं, उन्हें एक-एक स्कूटी देंगे. उन्होंने विपक्ष पर भी निशाना साधा.

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि बेटी के जन्म से लेकर पढ़ाई तक और आगे भी सरकार हमेशा उसके साथ खड़ी है. उन्होंने कहा कि हमने एक और व्यवस्था की है. हमारे लिए पहले ये काम बड़ा था कि रक्षाबंधन पर इस कार्यक्रम को करेंगे, अभी हम अक्टूबर या नवंबर में प्रदेश की 50,000 बेटियों को जो स्नातक की पढ़ाई कर रही हैं, एक स्कूटी उपलब्ध करवाने जा रहे हैं. इस दौरान उन्होंने विपक्ष पर भी निशाना साधा और कहा कि यूपी में पहले पहचान का संकट था, आधी आबादी को न सुरक्षा थी, न सम्मान था, न स्वावलंबन था, तो हमारी आर्थिक स्थिति बदहाल होनी ही होनी थी.सीएम योगी ने आगे कहा, ‘यूपी उस दौर को जब याद करता है, तो रोंगटे खड़े होते हैं. कहीं दंगे, कहीं कर्फ्यू, कहीं असुरक्षा, कहीं उपद्रव, हर योजना में बेईमानी और भ्रष्टाचार, लेकिन धर्म चक्र बदलता है. अगर उस समय उपद्रव था, तो पीएम मोदी के नेतृत्व में जब डबल इंजन की सरकार यूपी में आई, तो उपद्रव को उत्सव में बदल दिया गया है, कर्फ्यू और दंगा से मुक्त करके यूपी को चंगा बना दिया गया है. अब हर योजना का केंद्र बिंदु बेटी है, आधी आबादी है’.
60 साल की महिलाओं को मुफ्त बस यात्रा का तोहफा
दरअसल, सीएम योगी ने 26 अगस्त को ‘लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा’ योजना का उद्घाटन किया, जिसके तहत राज्य भर में 60 साल और उससे अधिक उम्र की महिलाओं को मुफ्त बस यात्रा की सुविधा दी जाएगी. उन्होंने बुजुर्ग महिलाओं की सुविधा और सम्मान बढ़ाने के उद्देश्य से शुरू की गई इस पहल को लेकर लखनऊ में विशेष बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया.
समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, ‘मातृ शक्ति जिसने जीवन भर परिवार और समाज के मार्ग को सुगम बनाया है, उनकी इस यात्रा को सुगम और गरिमामय बनाने का हमारा संकल्प डबल वाली सरकार में साकार हो रहा है’. इस दौरान उन्होंने महिलाओं की आत्मनिर्भरता को मजबूत करने पर योजना के मुख्य उद्देश्य पर बल दिया.
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
Related Stories
यूपी में रील्स और इंफ्लूएंसर्स के जरिए विपक्ष को जवाब देगी बीजेपी, 17 सितंबर से शुरू होगा 'सेवा संकल्प अभियान'
यूपी चुनाव से पहले बीजेपी अब चुनावी नैरेटिव की लड़ाई को सोशल मीडिया के मोर्चे पर तेज करने जा रही है। पीएम मोदी के जन्मदिन पर बीजेपी प्रदेश भर में 'सेवा संकल्प अभियान' शुरू करेगी।
यूपी प्रभारी बनने के बाद BJP नेता विनोद तावड़े का पहला दौरा, बूथ मैनेजमेंट और SIR है मुख्य एजेंडा
उत्तर प्रदेश के प्रभारी बनने के बाद बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े पहली बार 5 सितंबर को राज्य के दौरे पर आ रहे हैं। माना जाता है कि वे इस दौरे के साथ बीजेपी की चुनावी मशीनरी की बूथ स्तर तक गहन समीक्षा की शुरुआत करेंगे।
'पत्नी के लिए खड़े नहीं हो सकते, महिलाओं को 40 हजार देंगे', प्रियंका मौर्य का अखिलेश यादव पर हमला
उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य प्रियंका मौर्य ने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव को उनके महिलाओं को 40 हजार रुपये देने के वादे को लेकर निशाना बनाया है।
तीन IAS अधिकारी, दस IPS और आठ PPS सहित यूपी में 21 अफसर हुए रिटायर, देखिए पूरी लिस्ट
यूपी में 21 अफसर 31 अगस्त को सेवानिवृत हो गये। इनमें तीन आईएएस और दस आईपीएस अफसरों के साथ आठ पीपीएस अधिकारी हैं।
