स्पेशल स्टोरी

बिहार: भरत तिवारी के परिवार को मिलेगी अर्थिक मदद और सरकारी नौकरी, CM सम्राट चौधरी का ऐलान

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने एक्स पर ट्वीट कर बताया, "सरकार द्वारा दिवंगत भरत तिवारी के परिवार को आर्थिक सहायता एवं एक परिजन को सरकारी नौकरी प्रदान की जाएगी."

Gaurav Dwivedi
August 13, 2026
2 min read
बिहार: भरत तिवारी के परिवार को मिलेगी अर्थिक मदद और सरकारी नौकरी, CM सम्राट चौधरी का ऐलान

भरत तिवारी एनकाउंटर मामले की जांच के लिए बनाए गए जांच आयोग ने अपनी अंतरिम रिपोर्ट सौंप दी है. रिपोर्ट आने के बाद, बिहार सरकार ने पीड़ित परिवार के हित में एक अहम फैसला लिया है. सरकार ने साफ किया है कि जांच आयोग द्वारा पेश किए गए तथ्यों और सुझावों के आधार पर, दिवंगत भरत तिवारी के परिवार को हर संभव मदद और न्याय दिलाने की कोशिशें की जा रही हैं. बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने एक्स पर ट्वीट कर बताया, “न्यायिक जांच के अंतरिम रिपोर्ट के आधार पर बिहार सरकार द्वारा दिवंगत भरत तिवारी के परिवार को आर्थिक सहायता एवं एक परिजन को सरकारी नौकरी प्रदान की जाएगी.” इससे पहले, 24 जुलाई को सीएम सम्राट चौधरी ने भरत तिवारी के परिवार वालों से मुलाकात की और उन्हें मामले की निष्पक्ष जांच का भरोसा दिलाया. उस समय सम्राट चौधरी ने सोशल मीडिया पर भरत के परिजनों के साथ एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा था कि स्वर्गीय भरत तिवारी के परिवार को न्याय मिलेगा.

जानें कैसे हुई थी भरत तिवारी की मौत

17 जून, 2026 को बिहार के भोजपुर जिले के बिलौटी गांव में पुलिस ऑपरेशन के दौरान भरत भूषण तिवारी की मौत हो गई थी. पुलिस का दावा था कि तिवारी ने अवैध हथियार से पुलिस टीम पर हमला किया था, जिसके जवाब में उन्हें आत्मरक्षा में गोली चलानी पड़ी. हालांकि, परिवार और कुछ ग्रामीणों ने इस घटनाक्रम पर सवाल उठाए और आरोप लगाया कि यह एक फेक एनकाउंटर था.

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

Related Stories

जब स्कूल का हिसाब आज भी रजिस्टर में चलता है, तब डिजिटल होने का मतलब क्या है?

छोटे शहरों के स्कूलों में आज भी फीस का हिसाब-किताब कई जगह रजिस्टर, calculator और हाथ से बनी receipts के सहारे चलता है। VidhyaPe इसी ground reality से निकली एक कोशिश है—ऐसी technology बनाने की, जिसे वर्षों से register पर काम कर रहा accountant भी बिना झिझक अपना सके।

'हिंदू जागेंगे तो दुनिया जागेगी', कनाडा में बोले मोहन भागवत- सबकी मदद करना भारत का DNA

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के प्रमुख मोहन भागवत अमेरिका के बाद कनाडा दौरे पर पहुंचे हैं। कनाडा के टोरंटो में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कई बातें कही हैं।

राष्ट्रपति मुर्मू के भरोसेमंद मेजर ऋषभ सिंह सांब्याल का इस्तीफा, विदाई के पीछे की कहानी क्या? साये की तरह रहते थे साथ

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के एडीसी के रूप में चर्चित मेजर ऋषभ सिंह सांब्याल ने भारतीय सेना से समय से पहले इस्तीफा दे दिया है। वह 4 पैरा स्पेशल फोर्सेज के अधिकारी रह चुके हैं। ऋषभ सिंह सांब्याल ने इस्तीफे का कारण भी बताया है।

हापुड़ में स्वाइन फ्लू से पहली मौत, चार नए केस मिले, मेरठ मेडिकल में 20 बेड का वार्ड तैयार

स्‍वाइन फ्लू की वजह से लखनऊ में एक मरीज की मौत हो चुकी है। हापुड़ के शख्‍स की भी नोएडा के अस्‍पताल में मौत हो गई। इसके अलावा चार अन्‍य मरीज मिले हैं।