लखनऊ LIVE

ट्रांसपोर्टर धीरेन्द्र प्रताप सिंह की हत्या: कब्जे का किया था खुलासा, उन्नाव जमीन विवाद में CM से की थी जांच की मांग

महाराणा प्रताप चैरिटेबल फाउंडेशन के अध्यक्ष धीरेन्द्र प्रताप सिंह ने बांगरमऊ (उन्नाव) इलाके में भू-माफिया के कब्जे का खुलासा करते हुए मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर उच्चस्तरीय जांच की मांग की थी।

Gaurav Dwivedi
August 31, 2026
4 min read
ट्रांसपोर्टर धीरेन्द्र प्रताप सिंह की हत्या: कब्जे का किया था खुलासा, उन्नाव जमीन विवाद में CM से की थी जांच की मांग

लखनऊः बांगरमऊ (उन्नाव) इलाके में तालाब और श्रेणी-3 की बेशकीमती जमीनों पर भू-माफिया के कब्जे का खुलासा करते हुए महाराणा प्रताप चैरिटेबल फाउंडेशन के अध्यक्ष धीरेन्द्र प्रताप सिंह ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर उच्चस्तरीय जांच की मांग की थी। शिकायत में तहसील प्रशासन और रजिस्ट्री विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों की मिलीभगत का आरोप लगाते हुए मंडलायुक्त (लखनऊ) की अध्यक्षता में शासन स्तर की विशेष जांच कमिटी गठित करने की मांग की गई थी।

ट्रांसपोर्टर धीरेन्द्र प्रताप सिंह की उनकी ही फॉर्च्यूनर कार में गोली मारकर हत्या का मामला सामने आने के बाद सीएम को लिखा यह लेटर तेजी से वायरल हो रहा है। गटा धीरेन्द्र प्रताप सिंह शिकायत के मुताबिक, बांगरमऊ में संख्या 4SS. ज (6 बीघा 6 बिस्वा) और गाटा संख्या 4SS झ (1 बीघा 15 बिस्वा) जमीन श्रेणी-3 में दर्ज है।

कृषि स्टांप पर अवैध रजिस्ट्री व दाखिल-खारिज का खेल

आरोप था कि भू-माफिया ने इस पर अवैध कब्जा कर लिया है और कृषि भूमि के नाम पर रजिस्ट्रियां कराई जा रही हैं। धीरेन्द्र का आरोप था कि तालाब की जमीन पर बिना धारा-SO की प्रक्रिया और जिला पंचायत से नक्शा पास कराए ही कृषि स्टांप पर अवैध रजिस्ट्री व दाखिल-खारिज का खेल चल रहा है।

पक्की सड़क बनवाने की साजिश

शिकायत में कहा गया था कि संबंधित विवादित जमीनों तक जाने का कोई सीधा रास्ता नहीं था। इसके बावजूद तहसील प्रशासन के स्तर से तहसील की जमीन से ही रास्ता देने का फैसला ले लिया गया। आरोप है कि भू-माफिया ने तहसील की जमीन पर जेसीबी चलवाकर रास्ता बनवाया और तालाब को पाटने का काम किया। साथ ही जिला पंचायत या विकास प्राधिकरण के जरिए वहां पक्की सड़क बनवाने की साजिश भी रची जा रही थी।

संख्या 487 की 342 एयर ग्राम समाज की जमीन पर भी कब्जे का आरोप लगाया गया। इसके अनुसार, वर्ष 2018 में पुलिस क्षेत्राधिकारी आवास का प्रस्ताव इसी गाटा संख्या में हुआ था, जो खतौनी में भी दर्ज है। इसके अलावा, तहसील के मुख्य गेट से बांगरमऊ-संडीला मार्ग तक तहसील को जोड़ने वाली सड़क भी इसी गाटा संख्या 487 की ग्राम समाज की जमीन पर बनी होने का दावा किया गया था।

लेखपाल की भूमिका पर सवाल

धीरेन्द्र ने बागरमऊ तहसील में करीब 10 वर्षों से तैनात एक लेखपाल की भूमिका पर भी गभीर सवाल उठाए थे। आरोप था कि भू-माफिया को संरक्षण देने में उसकी अहम भूमिका है और उसने अपने परिवारीजनों के नाम गाटा सख्या 488 में जमीन का हिस्सा भी खरीदा है। शिकायत में उस लेखपाल को तत्काल तहसील से हटाने की मांग की गई थी। धीरेन्द्र प्रताप सिह ने 13 नवंबर 2024 को एसडीएम बागरमऊ और फिर 16 नवंबर 2024 को डीएम उन्नाव से मिलकर पूरे मामले की शिकायत की थी। उनका आरोप था कि शिकायतों के बावजूद स्थानीय स्तर पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद उन्होंने मुख्यमंत्री से जमीन की दोबारा पैमाइश करवाकर जमीन को सरक्षित करने और दूसरी तहसीलों के अफसरों को शामिल कर निष्पक्ष जांच की गुहार लगाई थी।

हत्या करने पर भारी रकम देने का दावा

बाजारखाला इलाके में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश मंत्री की हत्या करने पर भारी रकम देने का दावा किया गया है। सोशल मीडिया पर ये पोस्ट वायरल है। पीड़ित ने इंस्टाग्राम आईडी और अंतराष्ट्रीय नबरों के आधार पर रविवार को रिपोर्ट दर्ज कराई है। भदेवा निवासी मोहम्मद जीशान खान भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश मंत्री है। उन्होंने पुलिस को बताया कि नदवा कॉलेज के छात्र अब्दुल्ला ने उन्हें सूचना दी कि सोशल मीडिया पर उनकी हत्या किए जाने की साजिश की पोस्ट वायरल है।
ड्राइवर और साथी गिरफ्तार

करोड़ों रुपये की जमीन के विवाद में ट्रांसपोर्टर धीरेंद्र प्रताप सिंह की उनकी ही फॉर्च्यूनर कार में गोली मारकर हत्या कर दी गई। छह साल से साथ रह रहे उनके भरोसेमंद ड्राइवर ने ही साथी की मदद से हत्या कर शव दुबग्गा में एक नहर में फेंक दिया। पुलिस ने ड्राइवर और उसके साथी को गिरफ्तार कर शव और खून से सनी फॉर्च्यूनर बरामद कर ली है। वारदात की साजिश में शामिल अन्य लोगों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

Related Stories

लखनऊ में कैदियों को ले जा रही पुलिस वैन खराब, बारिश में इंतजार करते रहे 30 कैदी, रास्‍ते में लगा जाम

लखनऊ से सुल्‍तानपुर जाने वाले रास्‍ते पर रात में कैदी वैन खराब होने से यातायात बाधित हो गया। काफी देर के इंतजार के बाद कैदियों को दूसरी गाड़ी से भेजा गया।

लखनऊ यूनिवर्सिटी में 4 गुना तक बढ़ी हॉस्टल फीस, 7 की जगह 27 हजार चुकाने होंगे, छात्रों ने घेरा VC ऑफिस

लखनऊ यूनिवर्सिटी में छात्रों का प्रदर्शन शुरू हो गया है. मंगलवार को प्रदर्शनकारी छात्रों ने कुलपति ऑफिस का घेराव करते हुए हॉस्टल की बढ़ी हुई फीस को वापस लेने की मांग की है.

'मैं अभी जिंदा हूं', टीवी पर अपनी मौत की खबर देख हिंदू युवा वाहिनी नेता ने जारी किया वीडियो

लखनऊ में हिंदू युवा वाहिनी के नेता धीरेंद्र प्रताप की अपहरण और हत्या की खबर झूठी निकली। धीरेंद्र प्रताप ने खुद सामने आकर कहा कि वह जीवित और सकुशल हैं और मीडिया से खबरों की पुष्टि करने की अपील की।

कार तोड़ी, मारपीट के बाद छीन लिए पैसे…. लखनऊ में SI पर युवक ने लगाए गंभीर आरोप

राजधानी लखनऊ में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां नाका थाना के एसआई गोपेश शर्मा पर एक युवक से मारपीट, उसकी कार में तोड़फोड़ और पैसे छीनने का गंभीर आरोप लगा है.