खबर युग

माफिया की जगह सिर्फ मिट्टी, कब्जाई जमीन पर गरीबों की बनेंगी हवेलियां: CM योगी

वाराणसी में CM योगी आदित्यनाथ ने कहा कि माफिया की जगह मिट्टी में है, अब कब्जाई जमीन पर गरीबों की हवेलियां बनेंगी. साथ ही स्वच्छता कर्मियों का मानदेय काटने वालों पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी.

Gaurav Dwivedi
October 15, 2026
3 min read
माफिया की जगह सिर्फ मिट्टी, कब्जाई जमीन पर गरीबों की बनेंगी हवेलियां: CM योगी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने माफिया और भू-माफिया के खिलाफ कार्रवाई का जिक्र करते हुए कहा कि माफिया की जगह सिर्फ मिट्टी में है… जिन जमीनों पर कभी माफिया का कब्जा था, वहां अब गरीबों, वंचितों और दलितों के लिए आवास बनाए जाएंगे. उन्होंने कहा कि प्रयागराज में माफिया के कब्जे से मुक्त कराई गई जमीन पर गरीबों के लिए बहुमंजिला आवासीय इमारतों के निर्माण का शुभारंभ किया जाएगा.मुख्यमंत्री ने योगी आदित्यनाथ कहा, ‘अब माफिया नहीं, माफिया की जगह मिट्टी में है, अब गरीबों के लिए बड़ी-बड़ी हवेलियां बनेंगी.’ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को वाराणसी में विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी के 76 दिवसीय वार्ड प्रवास अभियान के समापन और स्वच्छता मित्र सम्मान समारोह को संबोधित कर रहे थे. इस दौरान उन्होंने स्वच्छता कर्मियों के मानदेय में कटौती करने वालों को भी सख्त चेतावनी दी.

अखिलेश यादव पर परिवारवाद को लेकर तंज

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि जो लोग परिवार को ही समाज और प्रदेश मानने की भूल करते हैं, उनकी दुर्गति तय है. उन्होंने कहा कि जब जनप्रतिनिधि दोपहर 12 बजे सोकर उठेगा और नेतृत्व करने वाला भी इसी तरह परिवार के बीच मस्त रहेगा, तो जनता की समस्याओं का समाधान कैसे होगा?

सीएम योगी ने कहा कि जो लोग समाज, प्रदेश और देश को अपना परिवार मानते हैं, वही वास्तविक परिवर्तन ला सकते हैं. उन्होंने ऐसे जनप्रतिनिधियों पर भी सवाल उठाए, जो एक बार चुनाव जीतने के बाद लखनऊ में ही पड़े रहते हैं और दोबारा अपने क्षेत्र में जनता के बीच नहीं पहुंचते.

स्वच्छता कर्मियों का पैसा काटा तो होगी कार्रवाई

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पहले स्वच्छता कर्मियों से काम लेने के बाद उनके मानदेय और मजदूरी में कटौती कर दी जाती थी. कई बार उन्हें पूरा पैसा भी नहीं मिलता था। अब इस तरह की मनमानी बर्दाश्त नहीं की जाएगी. उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश आउटसोर्स कॉरपोरेशन के माध्यम से स्वच्छता कर्मियों को न्यूनतम 16 हजार रुपये मानदेय देने की व्यवस्था की गई है. इसके साथ ही उन्हें ईएसआई के तहत अस्पतालों में उपचार, सुरक्षा बीमा और पीएफ का लाभ भी मिलेगा. दुर्घटना में मृत्यु होने पर परिवार को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की व्यवस्था का भी जिक्र किया.

सभी 403 विधानसभा क्षेत्रों में अभियान चलाने की अपील

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने डॉ. नीलकंठ तिवारी के वार्ड प्रवास अभियान को दूसरे जनप्रतिनिधियों के लिए प्रेरणादायक बताया. उन्होंने कहा कि प्रदेश की सभी 403 विधानसभा सीटों पर जनप्रतिनिधि इसी तरह जनता के बीच रहकर काम करें तो लोगों में नकारात्मकता पैदा नहीं होगी. मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि लोकप्रिय जनप्रतिनिधि वही है, जिसकी पहुंच हर घर तक हो… सरकार की योजनाएं उपलब्ध होने के बावजूद कई पात्र लोगों को उनकी जानकारी नहीं होती.

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

UP में वीडियो बना रही श्रद्धा दुबे, पुलिस नेपाल में पीट रही लकीर; कभी भी कर सकती है सरेंडर

शिवा हत्याकांड में फरार श्रद्धा नेपाल से सटे यूपी के एक शहर में छिपी है. पुलिस की टीमें उसकी तलाश में नेपाल से लेकर इस शहर तक खाक छान रही हैं. इस बीच वह वीडियो जारी कर खुद को बेकसूर बता रही है.

यूपी: महानवमी पर 19 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित, CM योगी ने किया ऐलान

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महानवमी के अवसर पर राज्य में 19 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है. वहीं, 20 अक्टूबर को पहले ही अवकाश घोषित किया जा चुका है.

श्रद्धा के फ्लैट में अंडरवियर में क्यों था शिवा? दिल दहला देगा लीवर डैमेज का रहस्य

लखनऊ के शिवा मर्डर केस में श्रद्धा दुबे नेपाल से खुद को बेकसूर बता रही है, जबकि पुलिस सुसाइड मानने से इनकार कर रही है. मौके के सबूत और पोस्टमार्टम रिपोर्ट हत्या की ओर इशारा करते हैं.

'हिम्मत है तो अखिलेश यादव के बिना रायबरेली जीतकर दिखाओ', राहुल गांधी को राजनाथ सिंह का चैलेंज

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर तीखा हमला करते हुए कहा कि वे समाजवादी पार्टी के बगैर अपनी रायबरेली की सीट भी जीतने का सामर्थ्य नहीं रखते हैं।