महिला ने CM योगी से लगाई मदद की गुहार- हमें बचाइए, चाकू दिखाकर देते हैं धमकी'! लखनऊ में अवैध कब्जे से परेशान बुजुर्ग
लखनऊ के मड़ियांव थाना क्षेत्र स्थित पुरनिया तिराहे पर अवैध फल-सब्जी दुकानों और दबंगई से परेशान 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला ने एक वीडियो जारी करके सीएम योगी से मदद की गुहार लगाई है।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में अलग-अलग चौराहों पर फल सब्जी विक्रेताओं की ओर से अवैध कब्जा करने से जुड़ा एक हैरान कर देने वाला नया मामला मड़ियांव थाना क्षेत्र से सामने आया है। लखनऊ के सीतापुर रोड स्थित पुरनिया तिराहा पर सड़क और फुटपाथ पर जमे अवैध फल-सब्जी विक्रेताओं की अराजकता और गुंडई से तंग आकर एक 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला ने वीडियो जारी करके मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को न्याय और सुरक्षा की गुहार लगाई है।
मड़ियांव इलाके की रहने वाली बुजुर्ग पीड़िता रामेश्वरी पांडेय ने आरोप लगाया है कि मुख्य मार्ग पर अवैध रूप से 40 से 50 दुकानें लगाकर कब्जा कर लिया गया है, जिसके चलते न केवल स्थानीय निवासियों का पैदल चलना दूभर हो गया है, बल्कि विरोध करने पर ये असामाजिक तत्व धारदार हथियार दिखाकर खुलेआम जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।
फुटपाथ पर अवैध कब्जा
बुजुर्ग पीड़िता ने जारी हुए वीडियो में बताया कि वह 1985 से पुरनिया तिराहे के पास बने अपने मकान पांडेय सदन में सपरिवार रह रही हैं। बीते कुछ वर्षों से परवेज फल की दुकान समेत दर्जनों विक्रेताओं ने उनके घर के सामने फुटपाथ और मुख्य सड़क पर अवैध कब्जा जमा लिया है। इन दुकानों पर आने वाले ग्राहक मुख्य गेट के सामने ही आड़े-तिरछे वाहन पार्क कर घंटों गायब रहते हैं, जिससे आपात स्थिति में निकलना भी मुश्किल हो जाता है। इसके अलावा बुजुर्द पीड़िता ने आरोप लगाया कि परिवार की महिलाओं और बहू-बेटियों के बाहर निकलने पर दुकानदार अभद्र फब्तियां कसते हैं और विरोध करने पर 20-25 लोगों का झुंड बनाकर गाली-गलौज व मारपीट पर आमादा हो जाते हैं।
चाकू-छुरी दिखाकर देते हैं धमकी
बुजुर्ग महिला ने बेहद गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि जब उनके बेटे इस अराजकता का विरोध करते हैं तो ये दुकानदार अपनी दुकानों व ठेलों पर रखे बड़े चाकू और छुरियां दिखाकर धमकाने लगते हैं। उपद्रवी यहां तक कह देते हैं कि 'चाहे पुलिस के पास जाओ, नगर निगम जाओ या योगी आदित्यनाथ के पास, हमारा कोई कुछ नहीं उखाड़ पाएगा।' पीड़िता का कहना है कि बरसात के दिनों में घर के सामने भारी जलभराव और कीचड़ हो जाता है, जिससे फिसलकर गिरने और चोटिल होने का गंभीर खतरा बना रहता है।
महिला ने सीएम से मांगी मदद
पीड़ित महिला ने आरोप लगाते हुए कहा कि स्थानीय पुलिस प्रशासन और लखनऊ नगर निगम में कई बार लिखित और मौखिक शिकायतें की गईं। लेकिन अब तक कोई ठोस और स्थायी कार्रवाई नहीं हुई। आपको बता दें कि लगातार बढ़ रही धमकियों और असुरक्षा के माहौल से त्रस्त होकर बुजुर्ग महिला ने वीडियो जारी करके मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से तुरंत हस्तक्षेप करने, फुटपाथ से अवैध अतिक्रमण हटवाने और दबंग तत्वों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई कर परिवार को सुरक्षा दिलाने की पुरजोर मांग की है।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
Related Stories
लखनऊ में कैदियों को ले जा रही पुलिस वैन खराब, बारिश में इंतजार करते रहे 30 कैदी, रास्ते में लगा जाम
लखनऊ से सुल्तानपुर जाने वाले रास्ते पर रात में कैदी वैन खराब होने से यातायात बाधित हो गया। काफी देर के इंतजार के बाद कैदियों को दूसरी गाड़ी से भेजा गया।
लखनऊ यूनिवर्सिटी में 4 गुना तक बढ़ी हॉस्टल फीस, 7 की जगह 27 हजार चुकाने होंगे, छात्रों ने घेरा VC ऑफिस
लखनऊ यूनिवर्सिटी में छात्रों का प्रदर्शन शुरू हो गया है. मंगलवार को प्रदर्शनकारी छात्रों ने कुलपति ऑफिस का घेराव करते हुए हॉस्टल की बढ़ी हुई फीस को वापस लेने की मांग की है.
ट्रांसपोर्टर धीरेन्द्र प्रताप सिंह की हत्या: कब्जे का किया था खुलासा, उन्नाव जमीन विवाद में CM से की थी जांच की मांग
महाराणा प्रताप चैरिटेबल फाउंडेशन के अध्यक्ष धीरेन्द्र प्रताप सिंह ने बांगरमऊ (उन्नाव) इलाके में भू-माफिया के कब्जे का खुलासा करते हुए मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर उच्चस्तरीय जांच की मांग की थी।
'मैं अभी जिंदा हूं', टीवी पर अपनी मौत की खबर देख हिंदू युवा वाहिनी नेता ने जारी किया वीडियो
लखनऊ में हिंदू युवा वाहिनी के नेता धीरेंद्र प्रताप की अपहरण और हत्या की खबर झूठी निकली। धीरेंद्र प्रताप ने खुद सामने आकर कहा कि वह जीवित और सकुशल हैं और मीडिया से खबरों की पुष्टि करने की अपील की।
