खबर युग

आइए, अयोध्या में किस्मत आजमाते हैं… CM योगी ने स्वीकार की अखिलेश यादव की चुनौती

सीएम योगी ने अखिलेश यादव के बयान पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि अखिलेश हमें कहते हैं मुख्यमंत्री अयोध्या से चुनाव लड़ कर दिखाएं, आइए नामांकन करिए, एक बार किस्मत आजमा लेते हैं.

Gaurav Dwivedi
October 10, 2026
2 min read
आइए, अयोध्या में किस्मत आजमाते हैं… CM योगी ने स्वीकार की अखिलेश यादव की चुनौती

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव के अयोध्या से चुनाव लड़ने का चैलेंज स्वीकार करते हुए कहा कि आइए आपको ऑफर देता हूं, आप भी अयोध्या से नामांकन करिए और मैं भी, चलिए एक बार किस्मत आजमा लेते हैं. बलरामपुर में सीएम योगी ने कहा कि अखिलेश हमें कहते हैं कि मुख्यमंत्री अयोध्या से चुनाव लड़ कर दिखाएं, अखिलेश जी अयोध्या हमारा पावन धाम है, हम सियासत के लिए नहीं, विकास के लिए अयोध्या जाते हैं. उन्होंने कहा कि अयोध्या हमारी आस्था की स्थली है, चुनाव लड़ने के लिए नहीं.दरअसल, समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने शुक्रवार को सीएम योगी को 2027 का विधानसभा चुनाव अयोध्या से लड़ने की सलाह दी थी. बलिया में एक कार्यक्रम में बोलते हुए अखिलेश ने कहा कि अगर योगी आदित्यनाथ को अयोध्या की जनता का समर्थन मिलने का भरोसा है, तो उन्हें यहां से चुनाव लड़ना चाहिए.

अखिलेश बोले- ये चुनौती नहीं, राजनीतिक सलाह

मीडिया को संबोधित करते हुए अखिलेश ने ये भी कहा, ‘कृपया इसे चुनौती न कहें. यह उन्हें दी गई राजनीतिक सलाह थी. अगर वो अयोध्या के लोगों के साथ इतने सहज हैं और अगर उन्होंने कहा है कि सच्चाई 15 दिनों के भीतर सामने आ जाएगी, तो उन्हें अगले चुनाव में वहीं से चुनाव लड़ने का फैसला लेना चाहिए’.

अखिलेश ने आगे कहा, ‘अयोध्या के लोग विकास के विरोधी नहीं हैं, लेकिन उन्होंने यह भी कहा कि शहर को अंतरराष्ट्रीय पहचान और मान्यता मिल सकती थी. अयोध्या के लोगों के साथ जो व्यवहार किया गया है, वह भेदभावपूर्ण है’. उन्होंने राम मंदिर में चढ़ावे से संबंधित आरोपों की आलोचना करते हुए कहा कि मंदिर के बाहर बैठा भिखारी भी चढ़ावा नहीं चुराता.

अखिलेश ने 2027 में बदलाव का जताया भरोसा

अखिलेश ने आगामी यूपी चुनावों को लेकर विश्वास जताते हुए कहा कि 2027 में बदलाव आएगा. उन्होंने यह भी कहा कि अयोध्यावासियों के साथ अन्यायपूर्ण व्यवहार नहीं होना चाहिए था. उन्होंने आगे कहा, ‘उनकी दुकानें छीन ली गईं, उनके घर ध्वस्त कर दिए गए और उनकी जमीनें अधिग्रहित कर ली गईं, लेकिन उन्हें बाजार दर पर मुआवजा नहीं दिया गया. इसीलिए मैंने कहा था कि अगर मुख्यमंत्री अयोध्या को लेकर इतने आश्वस्त हैं, तो उन्हें यहां से चुनाव लड़ने का फैसला लेना चाहिए. यह कोई चुनौती नहीं है, बल्कि एक सलाह है’.

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

UP में वीडियो बना रही श्रद्धा दुबे, पुलिस नेपाल में पीट रही लकीर; कभी भी कर सकती है सरेंडर

शिवा हत्याकांड में फरार श्रद्धा नेपाल से सटे यूपी के एक शहर में छिपी है. पुलिस की टीमें उसकी तलाश में नेपाल से लेकर इस शहर तक खाक छान रही हैं. इस बीच वह वीडियो जारी कर खुद को बेकसूर बता रही है.

यूपी: महानवमी पर 19 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित, CM योगी ने किया ऐलान

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महानवमी के अवसर पर राज्य में 19 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है. वहीं, 20 अक्टूबर को पहले ही अवकाश घोषित किया जा चुका है.

श्रद्धा के फ्लैट में अंडरवियर में क्यों था शिवा? दिल दहला देगा लीवर डैमेज का रहस्य

लखनऊ के शिवा मर्डर केस में श्रद्धा दुबे नेपाल से खुद को बेकसूर बता रही है, जबकि पुलिस सुसाइड मानने से इनकार कर रही है. मौके के सबूत और पोस्टमार्टम रिपोर्ट हत्या की ओर इशारा करते हैं.

'हिम्मत है तो अखिलेश यादव के बिना रायबरेली जीतकर दिखाओ', राहुल गांधी को राजनाथ सिंह का चैलेंज

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर तीखा हमला करते हुए कहा कि वे समाजवादी पार्टी के बगैर अपनी रायबरेली की सीट भी जीतने का सामर्थ्य नहीं रखते हैं।