खबर युग

दंगा किया तो बाप-दादाओं की कमाई से भी धोना पड़ेगा हाथ, सीएम योगी आदित्यनाथ ने उपद्रवियों को दिया सख्त संदेश

सीएम योगी आदित्यनाथ ने उपद्रवियों और दंगाइयों को सख्त संदेश दिया है। सीएम ने साफ किया है कि दंगा करने वालों के बाप-दादाओं की कमाई से लोगों को हाथ धोना पड़ेगा।

Gaurav Dwivedi
October 13, 2026
4 min read
दंगा किया तो बाप-दादाओं की कमाई से भी धोना पड़ेगा हाथ, सीएम योगी आदित्यनाथ ने उपद्रवियों को दिया सख्त संदेश

बरेली: उत्तर प्रदेश के बरेली से सीएम योगी आदित्यनाथ ने उपद्रवियों और दंगाइयों को सख्त संदेश दिया है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने साफ तौर पर कहा है कि दंगाइयों और उपद्रवियों को बाप-दादा की कमाई से भी हाथ धोना पड़ेगा। दंगाइयों और उपद्रवियों पर लगातार योगी सरकार का एक्शन जारी है। अपराधिक घटनाओं में लिप्त बदमाशों के खिलाफ पुलिस एक्शन मोड में है। लगातार हाफ एनकाउंटर के मामले सामने आ रहे हैं। वहीं, बहन-बेटियों और व्यापारियों से अपराध के मामलों में एनकाउंटर जैसे एक्शन हो रहे हैं। इस बीच सीएम योगी ने आने वाले दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ पर्व को लेकर दंगाइयों और उपद्रवियों को आगाह किया है। उन्होंने कहा है कि रंग में भंग डालने वालों के खिलाफ सख्त एक्शन होगा।

प्रदर्शनों को लेकर भी संदेश

सीएम योगी आदित्यनाथ के बयान को हालिया प्रदर्शनों से भी जोड़कर देखा जा रहा है। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में लगातार प्रदर्शन हो रहा है। वहीं, लखनऊ, बरेली समेत प्रदेश के विभिन्न जिलों में कांग्रेस और समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं की ओर से प्रदर्शन हुए हैं। इस दौरान माहौल को खराब किए जाने की कोशिश जैसे मामले सामने आए हैं। दंगाइयों को सीएम योगी ने सख्त स्वर में चेतावनी दे दी है कि दंगों में सार्वजनिक संपत्ति का नुकसान करने पर भरपाई भी उनसे ही की जाएगी। बाप-दादाओं से भी इसकी वसूली की जाएगी।

सुरक्षा के माहौल का जिक्र

सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में सुरक्षा के माहौल का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश बदल चुका है। लोग बेझिझक, निडर होकर घर के बाहर निकल सकते हैं। प्रदेश में सुरक्षा का एक माहौल है। उन्होंने कहा कि यूपी बदल चुका है और बदलने का सबसे बड़ा प्रमाण आपका जनपद भी होगा। उन्होंने कहा कि जिस बरेली में हम आयोजन कर रहे हैं, यहां पर वर्ष 2017 के पहले कोई भी पर्व और त्यौहार आता था, उपद्रव शुरू हो जाता था। लोग उत्सव भूल जाते थे। अब लोग उपद्रव भूल गए हैं।

सीएम योगी ने कहा कि अभी से प्रदेश के हर गांव, हर क्षेत्र में हजारों की संख्या में जगत जननी मां भगवती की मूर्तियों को रखकर लोग शारदीय नवरात्रि के अनुष्ठान से जुड़ गए हैं। पहले हम देखते थे कि पंचमी तिथि से मूर्ति स्थापना का कार्य होता था। पंचमी से सप्तमी के बीच मूर्तियों की स्थापना पंडालों में की जाती थी। मैंने इस बार देखा है की प्रतिपदा की तिथि में ही लोगों ने पंडालों में मूर्ति रखकर की पूजा करना शुरू कर दिया और भीड़ शुरू हो गई है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

UP में वीडियो बना रही श्रद्धा दुबे, पुलिस नेपाल में पीट रही लकीर; कभी भी कर सकती है सरेंडर

शिवा हत्याकांड में फरार श्रद्धा नेपाल से सटे यूपी के एक शहर में छिपी है. पुलिस की टीमें उसकी तलाश में नेपाल से लेकर इस शहर तक खाक छान रही हैं. इस बीच वह वीडियो जारी कर खुद को बेकसूर बता रही है.

यूपी: महानवमी पर 19 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित, CM योगी ने किया ऐलान

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महानवमी के अवसर पर राज्य में 19 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है. वहीं, 20 अक्टूबर को पहले ही अवकाश घोषित किया जा चुका है.

श्रद्धा के फ्लैट में अंडरवियर में क्यों था शिवा? दिल दहला देगा लीवर डैमेज का रहस्य

लखनऊ के शिवा मर्डर केस में श्रद्धा दुबे नेपाल से खुद को बेकसूर बता रही है, जबकि पुलिस सुसाइड मानने से इनकार कर रही है. मौके के सबूत और पोस्टमार्टम रिपोर्ट हत्या की ओर इशारा करते हैं.

'हिम्मत है तो अखिलेश यादव के बिना रायबरेली जीतकर दिखाओ', राहुल गांधी को राजनाथ सिंह का चैलेंज

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर तीखा हमला करते हुए कहा कि वे समाजवादी पार्टी के बगैर अपनी रायबरेली की सीट भी जीतने का सामर्थ्य नहीं रखते हैं।