खबर युग

वंदे मातरम् विवाद ने पकड़ा तूल, हिंदू सेना ने पुलिस को पत्र लिखकर की निष्पक्ष जांच की मांग

कांग्रेस मुख्यालय में वंदे मातरम् के दौरान सामने आए वीडियो को लेकर हिंदू सेना ने दिल्ली पुलिस से निष्पक्ष जांच की मांग की है.

Gaurav Dwivedi
August 16, 2026
2 min read
वंदे मातरम् विवाद ने पकड़ा तूल, हिंदू सेना ने पुलिस को पत्र लिखकर की निष्पक्ष जांच की मांग

हिंदू सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष विष्णु गुप्ता ने 15 अगस्त को कांग्रेस मुख्यालय में वंदे मातरम् के पूर्ण गायन के दौरान सामने आए वीडियो को लेकर दिल्ली पुलिस आयुक्त को पत्र भेजकर निष्पक्ष जांच की मांग की है. विष्णु गुप्ता ने अपने पत्र में कहा कि इस पूरे मामले में सामने आए वीडियो, मीडिया रिपोर्टों और कार्यक्रम की पूरी रिकॉर्डिंग की जांच की जानी चाहिए, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि संबंधित इशारे किस संदर्भ में किए गए थे और उनका वास्तविक उद्देश्य क्या था?

उन्होंने पुलिस आयुक्त से कार्यक्रम की मूल वीडियो रिकॉर्डिंग सुरक्षित कराने, उपलब्ध ऑडियो-वीडियो फुटेज की जांच करने तथा कार्यक्रम में मौजूद लोगों के बयान दर्ज कराने की मांग की है.

हिंदू सेना ने निष्पक्ष जांच की मांग की

विष्णु गुप्ता ने कहा कि मैने यह शिकायत किसी राजनीतिक द्वेष के कारण नहीं, बल्कि वंदे मातरम् की गरिमा और राष्ट्रीय भावनाओं के सम्मान को ध्यान में रखते हुए निष्पक्ष जांच की मांग के लिए की गई है.

इससे पहले भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने कांग्रेस पार्टी ऑफिस में वंदे मातरम् के पाठ को लेकर हुए विवाद पर कांग्रेस की आलोचना की है. भंडारी ने लाल किले पर स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम में कांग्रेस नेता सोनिया गांधी और राहुल गांधी की गैरमौजूदगी पर भी सवाल उठाया.

वंदे मातरम् पर सियासी घमासान

उन्होंने कहा, आज कांग्रेस पार्टी की सोच नक्सलियों जैसी है. इससे साबित होता है कि कांग्रेस आजकांग्रेस नहीं रही; यह एक नासमझ नक्सली कांग्रेस बन गई है.

इससे पहले, कांग्रेस सांसद मनोज कुमार ने कांग्रेस मुख्यालय में वंदे मातरम् की सिर्फ दो लाइनें सुनाने के पार्टी के फैसले का बचाव किया. उन्होंने बताया, हमारे महापुरुष (महान नेताओं) ने वंदे मातरम् की दो लाइनें गाने का फैसला किया था. सोनिया गांधी ने आज हमें इसके बारे में बताने की कोशिश की. हमें भी इसके बारे में नहीं पता था, लेकिन मैं अपने नेता का शुक्रिया अदा करता हूं जिन्होंने हमें इसके बारे में बताया. इसके बाद, हम वही करेंगे जो हमारे महान नेताओं ने कहा है.

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

मैंने पार्टी के लिए कुर्बानी दी, 9 लोगों का मर्डर…’, अनंत सिंह ने अब नीतीश कुमार को भी लपेटा

जेडीयू विधायक अनंत सिंह ने एक ऐसा बयान दिया है, जिसको लेकर सियासी हलचल मच गई है. उन्होंने कहा है कि जब नीतीश कुमार कुछ नहीं थे, मैंने पार्टी के लिए कुर्बानी दी है, उन्होंने क्या किया है.

पूर्व IAS दिव्या मित्तल ने बनाई ‘जननीति भारत’ पार्टी, लड़ेंगी चुनाव

UP चुनाव से पहले पूर्व IAS दिव्या मित्तल ने जननीति भारत नाम से पार्टी बना ली है. उन्होंने यूपी में चुनाव लड़ने का ऐलान भी कर दिया है.

पूरी दिल्ली से बैरिकेड्स हटाएं, इंटरनेट और मेट्रो स्टेशन चालू रखें… सुप्रीम कोर्ट का अवमानना मामले पर कारण बताओ नोटिस जारी

सुप्रीम कोर्ट में दिल्ली प्रोटेस्ट से जुड़े अवमानना मामले पर सुप्रीम कोर्ट ने सरकार को शो कॉज नोटिस जारी किया है. कोर्ट ने सरकार को जवाब तलब करने के लिए 13 अक्टूबर मंगलवार तक जवाब मांगा है.

अगले 1 साल तक शांति भंग नहीं होनी चाहिए… अभिजीत दिपके-आशुतोष रांका-सौरव दास को सशर्त किया गया रिहा

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के तीन प्रमुख नेताओं की रिहाई हो गई है. अभिजीत दिपके, आशुतोष रांका और सौरव की रिहाई के लिए शर्त रखी गई है कि वो एक साल तक ऐसी किसी गतिविधि में शामिल ना हों जिससे शांति भंग हो.