दिल्लीः DCP दफ्तर के सामने धरने पर राहुल-प्रियंका गांधी, पेलेट गन मामले में FIR की मांग, मां के साथ पीड़ित भी मौजूद
जंतर-मंतर पर छात्रों के प्रदर्शन के दौरान पेलेट गन चलाए जाने से जुड़े जांच के मामले में राहुल आज दिल्ली के संसद मार्ग पुलिस स्टेशन पहुंचे. इस दौरान वह अपने साथ पेलेट गन से घायल शख्स को भी लेकर पहुंचे.

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों के प्रदर्शन के दौरान पेलेट गन चलाए जाने का आरोप लगाते रहे हैं. पेलेट गन चलाए जाने से जुड़े मामले पर केस दर्ज कराने और जांच की मांग को लेकर कांग्रेस नेता आज शुक्रवार को दिल्ली के संसद मार्ग पुलिस स्टेशन पहुंचे. हालांकि पुलिस ने उनकी एफआईआर दर्ज नहीं की जबकि राहुल केस कराने की मांग पर अड़े हुए हैं और थाने के बाहर ही धरने पर बैठ गए. राहुल के इस धरने में प्रियंका गांधी भी शामिल हो गई हैं.पुलिस थाने जाने के दौरान राहुल गांधी अपने साथ उस शख्स को भी लेकर गए जो जंतर मंतर पर प्रदर्शन के दौरान पेलेट गन से घायल हो गया था. पुलिस थाने के बाहर राहुल पीड़ित साहिल और उसकी मां के साथ धरने पर बैठ गए. इससे पहले कांग्रेस नेता पैलेट गन के इस्तेमाल को लेकर अब तक की जांच में प्रगति के बारे में जानने के लिए डीसीपी ऑफिस पहुंचे थे.
पुलिस ने स्वीकार की शिकायत
दिल्ली पुलिस के मुताबिक, 20 जुलाई को दर्ज हुए सभी मामलों की जांच क्राइम ब्रांच के पास है. शिकायतकर्ता को यह बता दिया गया है कि मामले की जांच क्राइम ब्रांच के पास है और यह शिकायत भी उसे भेज दी जाएगी.
पुलिस के मुताबिक, दिल्ली पुलिस ने शिकायत ले ली है और IO भी बता दिया है. साथ ही राहुल गांधी को भी यह बता दिया गया है. CJP प्रोटेस्ट के दौरान जो FIR हुई थी उसकी जांच क्राइम ब्रांच कर रही है.
क्या चाहते हैं राहुल गांधी?
राहुल गांधी उन पुलिसकर्मियों के खिलाफ केस दर्ज कराना चाहते हैं जिन्होंने पेलेट चलाए थे. वह सबसे पहले मंदिर मार्ग पुलिस स्टेशन गए और केस दर्ज करने का अनुरोध किया. हालांकि, जब पुलिस ने केस दर्ज करने से इनकार कर दिया, तो वे DCP सेंट्रल से मिलने चले गए.
नई दिल्ली स्थित डीसीपी के ऑफिस में राहुल गांधी से 2 पुलिस अधिकारियों ने बात की. इसमें महिला पुलिस अधिकारी नूपुर प्रसाद भी रहीं जो ज्वाइंट कमिश्नर नई दिल्ली हैं. साथ में डीसीपी सचिन शर्मा भी रहे.
इस दौरान पेलेट गन के मामले में शिकायतकर्ता की ओर से दिल्ली पुलिस को शिकायत दी गई है. जबकि राहुल गांधी शिकायतकर्ता नहीं हैं.
इस दौरान राहुल गांधी ने साफ कर दिया कि जब तक केस औपचारिक रूप से दर्ज नहीं हो जाता, वे वहीं रहेंगे और न्याय के लिए दबाव बनाते रहेंगे.
छात्रों पर पेलेट गन फायरिंग का आरोप
इससे पहले पिछले महीने दिल्ली में 20 जुलाई को प्रदर्शनकारियों के संसद घेराव अभियान के दौरान पुलिस ने छात्रों पर लाठीचार्ज कर दिया. इसी दौरान पेलेट गन चलाने की बात भी सामने आई.कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने दावा करते हुए कहा कि प्रदर्शन के दौरान छात्रों पर पेलेट गन चलाई गई. साथ ही पेलेट गन से घायल एक छात्र को लेकर भी प्रेस कॉन्फ्रेंस में पहुंचे थे.
पेलेट गन से घायल साहिल नाम के छात्र का कहना है कि प्रदर्शन के दौरान उन पर पेलेट गन चलाई गई थी. तब राहुल ने कहा था कि सबूत आप सब के सामने है. हालांकि दिल्ली पुलिस ने पेलेट गन चलाने की बात स्वीकार नहीं की है और अब तक इस आरोप को खारिज करती रही है. पुलिस का कहना है कि प्रदर्शन के दौरान पेलेट गन का इस्तेमाल नहीं किया गया.
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
Related Stories
जयपुर में भीषण हादसा! थार-एंडेवर की टक्कर में ई-रिक्शा 50 फीट दूर जा गिरा, 3 मजदूर घायल
जयपुर के मानसरोवर इलाके में थार और एंडेवर कार की भीषण टक्कर के बाद एक ई-रिक्शा भी हादसे की चपेट में आ गया. टक्कर इतनी जोरदार थी कि ई-रिक्शा करीब 50 फीट दूर जा गिरा. हादसे में तीन मजदूर घायल हुए हैं.
सुप्रीम कोर्ट का जज बनकर धमकाना पड़ा महंगा, ठग सुकेश चंद्रशेखर को 8 साल की जेल
ठग सुकेश चंद्रशेखर को सुप्रीम कोर्ट जज बनकर न्यायिक अधिकारी पर जमानत के लिए दबाव डालने के मामले में 8 साल जेल की सजा मिली है.
तेज प्रताप के आरोपों पर चिराग के तेवर तल्ख, अपनी ही पार्टी के मंत्री संजय सिंह से मांगा जवाब
दिल्ली के पांच सितारा होटल से जुड़े कथित 'विवाद' और फिर 25 लाख में सेटलमेंट का आरोप तेज प्रताप यादव ने मंत्री संजय सिंह पर लगाया है। 25 लाख रुपये के समझौते के दावों पर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान का बयान आया है। चिराग ने मंत्री संजय सिंह पर लगे आरोपों को बेहद संगीन बताया।
भारत में 100 बड़ी ग्लेशियल झीलों की निगरानी, इस राज्य में बढ़ रहा बड़ा खतरा; 34 में जलस्तर बढ़ा
नेपाल में हाल की आपदा के साथ-साथ भारत के हिमालयी क्षेत्र में ग्लेशियल झीलों से जुड़ी चिंताएं बढ़ रही हैं। हिमाचल प्रदेश और तिब्बत में इन झीलों के बढ़ने से निचले क्षेत्रों में खतरा बढ़ सकता है। केंद्र सरकार की रिपोर्ट के अनुसार, केंद्रीय जल आयोग 100 बड़ी ग्लेशियल झीलों की जल क्षेत्र की निगरानी कर रहा है।
