लखनऊ LIVE

लखनऊ एयरपोर्ट को मिला देश का पहला 'Eat Right' टैग, बेहतर खाने के लिए थ्री स्‍टार रेटिंग भी

लखनऊ के चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट को फूड सेफ्टी और हाइजीन के ऊंचे मानकों को पूरा करने के लिए ये प्रमाण पत्र दिया गया है।

Gaurav Dwivedi
June 30, 2026
2 min read
लखनऊ एयरपोर्ट को मिला देश का पहला 'Eat Right' टैग, बेहतर खाने के लिए थ्री स्‍टार रेटिंग भी

लखनऊ: यूपी की राजधानी लखनऊ स्थित चौधरी चरण सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट 'ईट राइट कैंपस' का सर्टिफिकेट पाने वाला देश का पहला एयरपोर्ट बन गया है। फूड सेफ्टी और हाइजीन के ऊंचे मानकों को पूरा करने के लिए फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (FSSAI) से यह प्रमाण पत्र मिला है। यह सर्टिफिकेट 24 मार्च, 2026 से 23 मार्च, 2028 तक मान्य है। इसके तहत FSSAI की गाइडलाइंस के अनुसार थ्री-स्टार कंप्लायंस रेटिंग दी गई है।

यह सर्टिफिकेट औपचारिक रूप से लखनऊ ईस्ट के एडिशनल डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट महेंद्र पाल सिंह ने सौंपा। यह मान्यता एयरपोर्ट परिसर में चल रहे फूड आउटलेट्स और फूड सर्विस प्रोवाइडर्स के व्यापक थर्ड-पार्टी ऑडिट के बाद मिली है।

इन नियमों का हुआ आकलन

ऑडिट में चार क्षेत्रों में नियमों के पालन का आकलन किया गया: सुरक्षित भोजन, स्वस्थ भोजन, सस्टेनेबल भोजन और जागरूकता बढ़ाना। इस ऑडिट में एयरपोर्ट परिसर के सभी फूड आउटलेट्स और खाद्य सेवा प्रदाताओं का विस्‍तृत मूल्‍यांकन किया गया। इसके अलावा यात्रियों और फूड हैंडलर्स के बीच जागरूकता बढ़ाने के प्रयासों का भी मूल्‍यांकन किया गया।

दो साल के लिए वैध रहेगा प्रमाण पत्र

इस प्रमाण पत्र के साथ एयरपोर्ट की खाद्य सुरक्षा और गुणवत्‍ता मानकों के उत्‍कृष्‍ट अनुपालन के लिए 3 स्‍टार रेटिंग दी गई है। FSSAI की तरफ से यह प्रमाणपत्र 24 मार्च 2026 से 23 मार्च 2028 तक दो सालों के लिए वैध रहेगा।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

Related Stories

UP Weather: झमाझम बरसेगा मानसून, लखनऊ सहित 40 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; बिजली गिरने की चेतावनी भी

यूपी में मानसून ने जोर पकड़ा, लखनऊ सहित 40 जिलों में बारिश का अलर्ट, बिजली गिरने की चेतावनी भी।

यूपी विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर, प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम ने नेताओं को दिया जीत का मंत्र

कांग्रेस ने यूपी विधानसभा चुनाव के लिए तैयारियों में तेजी लाने का निर्णय लिया, प्रदेश प्रभारी ने नेताओं को जीत का मंत्र दिया।