पीएम मोदी ने की कैप्टन स्मित मच्छार से बात, भारतीय पायलट ने बताया- अटैक होने पर उन्हें किस चीज से हिम्मत मिली
कैप्टन स्मित मच्छार पर दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाइट में को-पायलट ने उड़ान के दौरान अटैक किया था। घायल होने के बावजूद उन्होंने जांबाजी दिखाते हुए फ्लाइट में मौजूद 180 लोगों की जान बचाई। उनकी बहादुरी की पीएम मोदी ने जमकर तारीफ की है। इस बीच प्रधानमंत्री ने उनसे बात भी की है।

नई दिल्ली: पीएम मोदी ने कैप्टन स्मित मच्छार से बात की है। अधिकारियों के मुताबिक, बातचीत के दौरान भारतीय पायलट ने घटना की जानकारी दी और बताया कि उन्हें किस चीज से हिम्मत मिली। प्रधानमंत्री ने उनकी बहादुरी की तारीफ की और उनके जल्द ठीक होने की कामना की। एक दिन पहले पीएम मोदी ने कैप्टन स्मित मच्छार की पत्नी और उनके माता-पिता से भी बात की थी। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि 'भारतीय मिशन' उन्हें हर संभव मदद पहुंचा रहे हैं।
स्मित मच्छार पर फ्लाइट में को-पायलट ने किया था हमला
मूल रूप से गुजराती कैप्टन स्मित मच्छार पर दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाइट में को-पायलट ने उड़ान के दौरान हमला किया था। चाकू से हुए हमले में घायल होने के बावजूद स्मित मच्छार ने यात्रियों और क्रू के साथ-साथ विमान को सुरक्षित रखा। विमान में अधिकतर इजरायली नागरिक थे, जिन्होंने को-पायलट को पकड़ा और बाद में तबूक एयरपोर्ट पर फ्लाइट की सुरक्षित लैंडिंग हुई।
भारतीय पायलट की बहादुरी की पीएम मोदी, नेतान्याहू, ट्रंप ने भी की तारीफ
भारतीय पायलट मच्छार की बहादुरी को पीएम मोदी ने तो जमकर सराहा ही है। इजरायल के पीएम नेतान्याहू और अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने भी जांबाज पायलट के दिलेरी की जमकर तारीफ की है। भारतीय पायलट स्मित मच्छार अभी उत्तर-पश्चिम सऊदी अरब के तबुक शहर में एक अस्पताल में भर्ती हैं। वहां उन्हें जरूरी मेडिकल इलाज दिया जा रहा है।
अस्पताल में हैं स्मित मच्छार, पीएम मोदी ने बताया 'हीरो'
रियाद में भारतीय दूतावास ने बताया कि वे पायलट की सेहत के बारे में नजर रख रहे हैं और उनके परिवार के भी संपर्क में हैं। घटना के बाद प्रधानमंत्री ने 'एक्स' पर पोस्ट करते हुए पायलट स्मित मच्छार को 'हीरो' बताया।
स्मित से बातचीत में पीएम मोदी ने क्या कहा जानिए
पीएम मोदी ने आज भारत के जांबाज पायलट कैप्टन स्मित मच्छार से बात की। कैप्टन मच्छार ने भी अपने अनुभव के बारे में प्रधानमंत्री को बताया। उन्होंने ये भी बताया कि घटना के दौरान किस चीज ने उन्हें साहस दिया। पीएम मोदी ने उनकी बहादुरी की सराहना की और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
मैंने पार्टी के लिए कुर्बानी दी, 9 लोगों का मर्डर…’, अनंत सिंह ने अब नीतीश कुमार को भी लपेटा
जेडीयू विधायक अनंत सिंह ने एक ऐसा बयान दिया है, जिसको लेकर सियासी हलचल मच गई है. उन्होंने कहा है कि जब नीतीश कुमार कुछ नहीं थे, मैंने पार्टी के लिए कुर्बानी दी है, उन्होंने क्या किया है.
पूर्व IAS दिव्या मित्तल ने बनाई ‘जननीति भारत’ पार्टी, लड़ेंगी चुनाव
UP चुनाव से पहले पूर्व IAS दिव्या मित्तल ने जननीति भारत नाम से पार्टी बना ली है. उन्होंने यूपी में चुनाव लड़ने का ऐलान भी कर दिया है.
पूरी दिल्ली से बैरिकेड्स हटाएं, इंटरनेट और मेट्रो स्टेशन चालू रखें… सुप्रीम कोर्ट का अवमानना मामले पर कारण बताओ नोटिस जारी
सुप्रीम कोर्ट में दिल्ली प्रोटेस्ट से जुड़े अवमानना मामले पर सुप्रीम कोर्ट ने सरकार को शो कॉज नोटिस जारी किया है. कोर्ट ने सरकार को जवाब तलब करने के लिए 13 अक्टूबर मंगलवार तक जवाब मांगा है.
अगले 1 साल तक शांति भंग नहीं होनी चाहिए… अभिजीत दिपके-आशुतोष रांका-सौरव दास को सशर्त किया गया रिहा
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के तीन प्रमुख नेताओं की रिहाई हो गई है. अभिजीत दिपके, आशुतोष रांका और सौरव की रिहाई के लिए शर्त रखी गई है कि वो एक साल तक ऐसी किसी गतिविधि में शामिल ना हों जिससे शांति भंग हो.
