गुजरात: राजकोट का हैवान टीचर देवानंद बेरा, 5 मासूम छात्राओं से किया रेप; इलाके में तनाव कायम
गुजरात के राजकोट में शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है. 5 मासूम छात्राओं से दुष्कर्म के आरोपी शिक्षक देवानंद बेरा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी के खिलाफ पॉक्सो (POCSO) एक्ट के तहत सख्त मामला दर्ज किया गया है.

गुजरात के राजकोट जिले के उपलेटा से सनसनीखेज घटना सामने आई है. यहां एक सरकारी स्कूल के टीचर ने मर्यादाओं की सारी हदें पार करते हुए पांच नाबालिग छात्राओं से रेप किया. इस घटना से इलाके में भारी आक्रोश है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.इस हैवानियत का शिकार बनीं मासूम बच्चियों की उम्र महज छह से सात वर्ष के बीच बताई जा रही है. आरोपी शिक्षक, जिसकी पहचान देवानंद बेरा के रूप में हुई है. इस मामले की भनक लगते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस महकमा तुरंत हरकत में आ गया. एसपी के मार्गदर्शन में पाटनवाव पुलिस स्टेशन की टीम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल तलाशी अभियान शुरू किया.
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
पुलिस ने आरोपी शिक्षक को दबोच लिया. गिरफ्तार किए गए आरोपी का पूरा नाम देवानंद गोवाभाई बेरा है, जो मूल रूप से पाटनवाव का ही निवासी बताया जा रहा है. पुलिस ने इस मामले की गंभीरता और पीड़िताओं की कम उम्र को देखते हुए आरोपी शिक्षक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं और बच्चों को यौन अपराधों से संरक्षण देने वाले कड़े कानून पॉक्सो (POCSO) एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है.
पुलिस का कहना है कि पीड़ित छात्राओं का मेडिकल कराया जाएगा. इस घटना के संबंध में बच्चियों के घरवालों से भी बात की गई है. साथ ही इस संबंध में शिक्षा विभाग के अधिकारियों को भी जानकारी दे दी गई है.
इस घटना ने न केवल पीड़ित परिवारों को गहरा सदमा दिया है, बल्कि स्थानीय लोग भी हैरान हैं. लोग आरोपी को सख्त से सख्त सजा देने की मांग कर रहे हैं ताकि भविष्य में कोई ऐसा दुस्साहस न कर सके. फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है और पीड़िताओं को न्याय दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है.
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
Related Stories
श्रीजगन्नाथ जी रथयात्रा में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, बोले-हम सब पर उनकी कृपा
उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने लखनऊ में श्री जगन्नाथ जी की रथयात्रा में भाग लिया और आशीर्वाद प्राप्त करने की बात कही।
Jamshedpur में बदमाशों का दो घंटे तक उत्पात, फ्रिज के पीछे छिपकर बची मां-बेटी की जान, 3 गिरफ्तार
जमशेदपुर में बदमाशों ने दो घंटे तक उत्पात मचाया, मां-बेटी ने फ्रिज के पीछे छिपकर जान बचाई, 3 गिरफ्तार।
श्रद्धा मर्डर केस: आफताब को नहीं हत्या का पछतावा, पॉलीग्राफ टेस्ट में खुलासा; आज भी अंतिम संस्कार को तरस रहा परिवार
श्रद्धा मर्डर केस में आफताब को हत्या का पछतावा नहीं, पॉलीग्राफ टेस्ट में खुलासा। परिवार अंतिम संस्कार के लिए तरस रहा है।
PoK में बड़ा बवाल: पाकिस्तानी सेना की फायरिंग में 6 लोगों की मौत, भारत ने कहा- व्यवस्थित शोषण का नतीजा
PoK में पाकिस्तानी सेना की फायरिंग में 6 लोगों की मौत, भारत ने इसे व्यवस्थित शोषण का नतीजा बताया।
