यूपी महिला आयोग की सदस्यों का कार्यकाल एक साल बढ़ा, IAS लीना जौहरी ने जारी की 25 नामों की लिस्ट
यूपी महिला आयोग की 25 सदस्यों का कार्यकाल बढ़ा दिया गया है। इन सदस्यों को उनके कार्यकाल की समाप्ति के दिन से एक साल का एक्सटेंशन दिया गया है। इस बारे में शासन ने आदेश जारी कर दिया है।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश महिला आयोग की 25 सदस्यों का कार्यकाल एक साल के लिए बढ़ा दिया गया है। यह कार्यकाल उनके कार्यकाल की समाप्ति के दिन से एक साल के लिए बढ़ाया गया है। इस बारे में अपर मुख्य सचिव लीना जौहरी ने आदेश जारी कर दिया है। यह आदेश एक अक्टूबर को जारी किया गया है।
इस आदेश में कहा गया है कि राज्य महिला आयोग अधिनियम 2004 (यथा संशोधित) की धारा-3 की उपधारा-2 (क) के अधीन प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए राज्यपाल अधिसूचना दिनांक 16.09.2025 के द्वारा उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग में नाम-निर्दिष्ट सदस्यों का कार्यकाल उनके कार्यकाल की समाप्ति की तिथि से आगामी एक वर्ष की अवधि बढ़ाया जा रहा है। इसके लिए राज्यपाल की ओर से स्वीकृति दे दी गई है।
यूपी राज्य महिला आयोग की सदस्य मेरठ की हिमानी अग्रवाल, बलिया की सुनीता श्रीवास्तव, लखनऊ की अंजू प्रजापति, कानपुर की पूनम द्विवेदी और अनीता गुप्ता, झांसी की अनुपमा सिंह लोधी, लखीमपुर खीरी की सुजीता कुमारी, अलीगढ़ की मीना कुमारी, मिर्जापुर की नीलम प्रभात और जौनपुर की गीता बिन्द का कार्यकाल एक साल बढ़ा दिया गया है।
प्रयागराज की गीता विश्वकर्मा, बरेली की पुष्पा पाण्डेय, लखनऊ की डॉ प्रियंका मौर्य, मेरठ की मीनाक्षी भराला, लखनऊ की ऋतु शाही, रामपुर की सुनीता सैनी, लखनऊ की एकता सिंह, ललितपुर की अर्चना पटेल, संत कबीर नगर की जनक नंदिनी, कौशाम्बी की प्रतिभा कुशवाहा, कासगंज की रेणु गौर, मेरठ की मनीषा अहलावत, बिजनौर की अवनी सिंह, सहारनपुर की सपना कश्यप और बिजनौर की संगीता जैन (अन्नू) का कार्यकाल एक साल बढ़ा दिया गया है।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
UP में वीडियो बना रही श्रद्धा दुबे, पुलिस नेपाल में पीट रही लकीर; कभी भी कर सकती है सरेंडर
शिवा हत्याकांड में फरार श्रद्धा नेपाल से सटे यूपी के एक शहर में छिपी है. पुलिस की टीमें उसकी तलाश में नेपाल से लेकर इस शहर तक खाक छान रही हैं. इस बीच वह वीडियो जारी कर खुद को बेकसूर बता रही है.
यूपी: महानवमी पर 19 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित, CM योगी ने किया ऐलान
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महानवमी के अवसर पर राज्य में 19 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है. वहीं, 20 अक्टूबर को पहले ही अवकाश घोषित किया जा चुका है.
श्रद्धा के फ्लैट में अंडरवियर में क्यों था शिवा? दिल दहला देगा लीवर डैमेज का रहस्य
लखनऊ के शिवा मर्डर केस में श्रद्धा दुबे नेपाल से खुद को बेकसूर बता रही है, जबकि पुलिस सुसाइड मानने से इनकार कर रही है. मौके के सबूत और पोस्टमार्टम रिपोर्ट हत्या की ओर इशारा करते हैं.
'हिम्मत है तो अखिलेश यादव के बिना रायबरेली जीतकर दिखाओ', राहुल गांधी को राजनाथ सिंह का चैलेंज
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर तीखा हमला करते हुए कहा कि वे समाजवादी पार्टी के बगैर अपनी रायबरेली की सीट भी जीतने का सामर्थ्य नहीं रखते हैं।
