खबर युग

डॉक्टर पिंकी, IAS अर्चना और नीलम... योगी सरकार ने 8 महिला अधिकारियों को सौंपी हेल्थ विभाग की कमान, सबको जानिए

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था को सुधारने के लिए महिला IAS अधिकारियों को प्रमुख पदों पर नियुक्त किया है। 8 महिला IAS अधिकारी वर्तमान में स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न जिम्मेदारियों का संचालन कर रही हैं।

Gaurav Dwivedi
September 27, 2026
3 min read
डॉक्टर पिंकी, IAS अर्चना और नीलम... योगी सरकार ने 8 महिला अधिकारियों को सौंपी हेल्थ विभाग की कमान, सबको जानिए

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने राज्य की चिकित्सा एवं स्वास्थ्य व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त, संवेदनशील और पारदर्शी बनाने के लिए एक मजबूत प्रशासनिक मॉडल पेश किया है। उत्तर प्रदेश के स्वास्थ्य महकमे और चिकित्सा शिक्षा विभाग के शीर्ष नीति-निर्धारण से लेकर योजनाओं के जमीनी क्रियान्वयन तक की लगभग सभी प्रमुख जिम्मेदारियां वरिष्ठ और अनुभवी महिला IAS अफसरों के कंधों पर हैं।

स्वास्थ्य महकमे में प्रमुख सचिव से लेकर महानिदेशक, मिशन निदेशक और विशिष्ट चिकित्सा संस्थानों के प्रशासनिक पदों तक कुल 8 महिला IAS अधिकारी पूरे राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं का नेतृत्व कर रही हैं, जो प्रशासनिक गलियारों में महिला सशक्तिकरण की एक शानदार मिसाल पेश करता है।

शीर्ष पर हैं IAS हेकली झिमोमी, रितु माहेश्वरी और डॉ. पिंकी जोवेल

प्रदेश के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के साथ ही चिकित्सा शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव पद की सर्वोच्च कमान 1996 बैच की सीनियर IAS अधिकारी वी. हेकली झिमोमी संभाल रही हैं। वहीं, प्रशासनिक प्रबंधन और विकास योजनाओं में अपनी सख्त कार्यशैली के लिए जानी जाने वाली 2003 बैच की आईएएस रितु माहेश्वरी को सचिव, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य का महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है। इसके साथ ही केंद्र और राज्य की प्राथमिक स्वास्थ्य योजनाओं को ग्रामीण स्तर तक पहुंचाने वाले राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) की कमान बतौर सचिव एवं मिशन निदेशक 2003 बैच की IAS डॉ. पिंकी जोवेल संभाल रही हैं।

मेडिकल एजुकेशन और स्वास्थ्य बीमा योजना में भी मजबूत चेहरे

उत्तर प्रदेश में नए मेडिकल कॉलेजों के विस्तार और डॉक्टरों-पैरामेडिकल स्टाफ की शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए साल 2010 बैच की IAS अधिकारी नेहा शर्मा को महानिदेशक मेडिकल एजुकेशन की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, गरीबों और जरूरतमंदों को कैशलेस उपचार उपलब्ध कराने वाली राज्य स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण एजेंसी यानी नेशनल हेल्थ इंश्योरेंस स्कीम यानी SACHIS के CEO के रूप में 2014 बैच की IAS अर्चना वर्मा पूरी निष्ठा से दायित्व निभा रही हैं।

युवा महिला अफसरों पर भरोसा

स्वास्थ्य सेवाओं के सुचारु संचालन और विशिष्ट चिकित्सा संस्थानों के प्रबंधन में भी महिला अधिकारियों को अहम मोर्चों पर लगाया गया है। जानकारी के मुताबिक, IAS कृतिका शर्मा विशेष सचिव, मेडिकल एजुकेशन के साथ-साथ प्रदेश के प्रतिष्ठित संस्थान SGPGI, लखनऊ में अपर निदेशक के पद पर व्यवस्थाओं की निगरानी कर रही हैं। वहीं, 2020 बैच की IAS अफसर निधि बंसल लखनऊ में स्वास्थ्य विभाग के मुख्यालय में निदेशक (प्रशासन) के पद पर तैनात हैं, जो विभाग के कार्मिक, अनुशासन और दैनिक प्रशासनिक तंत्र को संभालती हैं।
इसके साथ ही 2021 बैच की IAS अफसर नीलम मेडिकल एजुकेशन में एडिशनल डायरेक्टर के तौर पर प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा ढांचे को गति देने में जुटी हैं। यह प्रशासनिक स्वरूप इस बात का स्पष्ट उदाहरण है कि उत्तर प्रदेश जैसे विशाल राज्य में स्वास्थ्य एवं चिकित्सा जैसे सबसे संवेदनशील और जनहित से जुड़े सेक्टर में सरकार ने महिला प्रशासनिक अधिकारियों की कार्यक्षमता, संवेदनशीलता और प्रबंधन क्षमता पर पूर्ण विश्वास जताया है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

UP में वीडियो बना रही श्रद्धा दुबे, पुलिस नेपाल में पीट रही लकीर; कभी भी कर सकती है सरेंडर

शिवा हत्याकांड में फरार श्रद्धा नेपाल से सटे यूपी के एक शहर में छिपी है. पुलिस की टीमें उसकी तलाश में नेपाल से लेकर इस शहर तक खाक छान रही हैं. इस बीच वह वीडियो जारी कर खुद को बेकसूर बता रही है.

यूपी: महानवमी पर 19 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित, CM योगी ने किया ऐलान

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महानवमी के अवसर पर राज्य में 19 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है. वहीं, 20 अक्टूबर को पहले ही अवकाश घोषित किया जा चुका है.

श्रद्धा के फ्लैट में अंडरवियर में क्यों था शिवा? दिल दहला देगा लीवर डैमेज का रहस्य

लखनऊ के शिवा मर्डर केस में श्रद्धा दुबे नेपाल से खुद को बेकसूर बता रही है, जबकि पुलिस सुसाइड मानने से इनकार कर रही है. मौके के सबूत और पोस्टमार्टम रिपोर्ट हत्या की ओर इशारा करते हैं.

'हिम्मत है तो अखिलेश यादव के बिना रायबरेली जीतकर दिखाओ', राहुल गांधी को राजनाथ सिंह का चैलेंज

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर तीखा हमला करते हुए कहा कि वे समाजवादी पार्टी के बगैर अपनी रायबरेली की सीट भी जीतने का सामर्थ्य नहीं रखते हैं।