खबर युग

इंडिगो फ्लाइट में पैसेंजर ने जलाई सिगरेट, अबूधाबी से लखनऊ आ रही उड़ान में मचा हड़कंप

आजमगढ़ का अब्‍दुल अजीज अबूधाबी में मजदूरी करता है। इंडिगो विमान में वह सीट पर बैठकर सिगरेट जलाने लगा। इससे अन्‍य यात्रियों में हड़कंप मच गया।

Gaurav Dwivedi
September 3, 2026
2 min read
इंडिगो फ्लाइट में पैसेंजर ने जलाई सिगरेट, अबूधाबी से लखनऊ आ रही उड़ान में मचा हड़कंप

लखनऊ: अबूधाबी से लखनऊ आ रहे इंडिगो विमान में एक यात्री ने अपनी सीट पर बैठे-बैठे ही सिगरेट जला ली। विमान के केबिन में अचानक धुआं उठता देख महिला क्रू मेंबर की नजर उस पर पड़ी। इसके बाद सिगरेट तुरंत बुझवाई गई। विमान के अमौसी एयरपोर्ट पर उतरने के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने यात्री को हिरासत में ले लिया और बाद में स्थानीय पुलिस के हवाले कर दिया।

आजमगढ़ में सिरवान गांव का रहने वाला अब्दुल अजीज अबूधाबी में मजदूरी करता है। वह मंगलवार रात 1:25 बजे अबूधाबी से लखनऊ आने वाली इंडिगो की उड़ान संख्या 6E-1416 में सवार हुआ था। सफर के दौरान अब्दुल ने सुरक्षा जांच से छिपाकर अपने पास रखे लाइटर से अचानक सिगरेट सुलगा ली। विमान के भीतर धुआं फैलते ही यात्रियों और विमानकर्मियों में हड़कंप मच गया।

महिला क्रू मेंबर ने दी चेतावनी

मौके पर मौजूद महिला क्रू मेंबर ने चेतावनी दी, जिसके बाद यात्री ने सिगरेट बुझा दी। बुधवार सुबह करीब साढ़े 8 बजे फ्लाइट के अमौसी एयरपोर्ट पर लैंड करते ही इंडिगो के कर्मचारियों ने CISF को मामले से अवगत कराया।

सीआईएसएफ ने पुलिस को सौंप दिया

CISF ने यात्री को हिरासत में लेकर पूछताछ की और इसके बाद आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए सरोजनीनगर थाने की पुलिस के हाथों आरोपी को सुपुर्द कर दिया। इंडिगो के सिक्योरिटी इंचार्ज आदित्य शर्मा की ओर से आरोपी यात्री के खिलाफ सरोजनीनगर थाने में शिकायत भी दी गई।


उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और राज्य मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह की मौजूदगी में हुई उच्च स्तरीय बैठक में मुख्यमंत्री ने राज्य में H1N1 की स्थिति का जायजा लिया. विशेषज्ञों ने बैठक में बताया कि 2 सितंबर तक राज्य में प्रयोगशाला द्वारा पुष्टि किए गए 685 मामले सामने आए हैं. यह संक्रामक बीमारी छींकने और खांसने के दौरान निकलने वाली सूक्ष्म बूंदों से फैलती है. इसके मुख्य लक्षणों में तेज बुखार, बहती नाक, खांसी, गले में खराश, सिरदर्द, शरीर में दर्द और आंखों में लालिमा शामिल है.

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

मैंने पार्टी के लिए कुर्बानी दी, 9 लोगों का मर्डर…’, अनंत सिंह ने अब नीतीश कुमार को भी लपेटा

जेडीयू विधायक अनंत सिंह ने एक ऐसा बयान दिया है, जिसको लेकर सियासी हलचल मच गई है. उन्होंने कहा है कि जब नीतीश कुमार कुछ नहीं थे, मैंने पार्टी के लिए कुर्बानी दी है, उन्होंने क्या किया है.

पूर्व IAS दिव्या मित्तल ने बनाई ‘जननीति भारत’ पार्टी, लड़ेंगी चुनाव

UP चुनाव से पहले पूर्व IAS दिव्या मित्तल ने जननीति भारत नाम से पार्टी बना ली है. उन्होंने यूपी में चुनाव लड़ने का ऐलान भी कर दिया है.

पूरी दिल्ली से बैरिकेड्स हटाएं, इंटरनेट और मेट्रो स्टेशन चालू रखें… सुप्रीम कोर्ट का अवमानना मामले पर कारण बताओ नोटिस जारी

सुप्रीम कोर्ट में दिल्ली प्रोटेस्ट से जुड़े अवमानना मामले पर सुप्रीम कोर्ट ने सरकार को शो कॉज नोटिस जारी किया है. कोर्ट ने सरकार को जवाब तलब करने के लिए 13 अक्टूबर मंगलवार तक जवाब मांगा है.

अगले 1 साल तक शांति भंग नहीं होनी चाहिए… अभिजीत दिपके-आशुतोष रांका-सौरव दास को सशर्त किया गया रिहा

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के तीन प्रमुख नेताओं की रिहाई हो गई है. अभिजीत दिपके, आशुतोष रांका और सौरव की रिहाई के लिए शर्त रखी गई है कि वो एक साल तक ऐसी किसी गतिविधि में शामिल ना हों जिससे शांति भंग हो.