बेटा IPS, पिता से 2.27 करोड़ रुपये की ठगी, बाराबंकी में 5 पर FIR, जानिए क्या है पूरा मामला?
बाराबंकी शहर क्षेत्र के निवासी मध्यप्रदेश कैडर के आईपीएस अधिकारी आदर्श कांत शुक्ला के पिता राधाकांत शुक्ला ने रियल स्टेट कारोबारी पर ठगी का मुकदमा दर्ज कराया है।।

बाराबंकी: यूपी के बाराबंकी में 2.27 करोड़ रुपये के जमीन सौदे को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है। मध्य प्रदेश कैडर के एक आईपीएस अधिकारी के पिता राधाकांत शुक्ला ने नगर कोतवाली में होटल एवं रियल एस्टेट कारोबारी समेत कई लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया है। उनका आरोप है कि जमीन खरीदने के नाम पर उनसे करोड़ों रुपये लिए गए, लेकिन जमीन किसी और को बेच दी गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
बाराबंकी नगर क्षेत्र के मयूर विहार कॉलोनी निवासी आईपीएस आदर्शकांत शुक्ला के पिता राधाकांत शुक्ला ने वर्ष 2018 से 2024 के बीच उन्होंने करीब 13,150 वर्गफीट भूमि खरीदने के लिए कुल 2.27 करोड़ रुपये दिए थे। उनका दावा है कि यह धनराशि परिवार का सोना बेचकर जुटाई गई थी। आरोप है कि रियल स्टेट कारोबारी विवेक गुप्ता, निवेद प्रताप सिंह उर्फ गोलू , शुभी सिंह, भावना रानी और विशाल ने जमीन दिलाने का आश्वासन देकर रकम ली, लेकिन बाद में उसी जमीन को अन्य लोगों को बेच दिया।
दुबई में कारोबार शिफ्ट करने के आरोप
राधाकांत शुक्ला के मुताबिक, उनके द्वारा रकम वापस मांगने पर उन्हें केवल 1.05 करोड़ रुपये लौटाए गए। इस दौरान सोने की कीमतों में भारी वृद्धि होने से उन्हें बड़ा आर्थिक नुकसान हुआ। उन्होंने आरोप लगाया है कि शेष धनराशि अब तक वापस नहीं की गई और भुगतान के नाम पर लगातार टालमटोल की जाती रही। पुलिस को दी तहरीर में दुबई कनेक्शन का भी जिक्र करते हुए आरोपियों के विदेश में कारोबार स्थापित करने और वहां शिफ्ट होने की तैयारी का दावा किया गया है।
पुलिस मामले की जांच में जुटी
वहीं आरोपी कारोबारी निवेद प्रताप सिंह ने सभी आरोपों को निराधार बताया है। उनका कहना है कि शुक्ला द्वारा करीब 1.27 करोड़ रुपये दिए गए थे, जिनमें से 1.05 करोड़ रुपये वापस किए जा चुके हैं और केवल 22 लाख रुपये बकाया हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि शिकायतकर्ता अतिरिक्त ब्याज की मांग कर रहे हैं। कारोबारी ने चेक में ओवरराइटिंग किए जाने का भी दावा किया है।
नगर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। कोतवाली इंस्पेक्टर सुधीर सिंह ने बताया कि मयूर विहार कॉलोनी निवासी राधाकांत शुक्ला की शिकायत पर 5 लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है मामले की जांच की जा रही है।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
Related Stories
17 साल पुराने हत्या केस में गवाही न देने पर इंस्पेक्टर का गिरफ्तारी वारंट जारी, वेतन भुगतान पर भी रोक
17 साल पुराने हत्या केस में इंस्पेक्टर अजय त्रिपाठी का गिरफ्तारी वारंट जारी, वेतन भुगतान पर भी रोक।
वीणा मानवी का नामांकन रद, बांकीपुर उपचुनाव से पहले JJD को बड़ा झटका
वीणा मानवी का नामांकन रद्द होने से JJD को बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा झटका लगा है। पार्टी को नई रणनीति बनानी होगी।
आपने अदालत को गुमराह किया', समय रैना पर सुप्रीम कोर्ट का एक्शन, लगाया 3 लाख रुपए का जुर्माना
सुप्रीम कोर्ट ने समय रैना पर अदालत को गुमराह करने के लिए 3 लाख का जुर्माना लगाया। यह निर्णय न्यायपालिका की गरिमा को बनाए रखने के लिए है।
हर दरवाजे पर माथा टेकूंगा, दतिया से आशुतोष को जिताऊंगा… नामांकन पर रो पड़े नरोत्तम मिश्रा
दतिया उपचुनाव के लिए भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी ने मुख्यमंत्री मोहन यादव और नरोत्तम मिश्रा की मौजूदगी में नामांकन किया. टिकट न मिलने के बावजूद नरोत्तम मिश्रा ने तिवारी का भावुक होकर समर्थन किया और जीत सुनिश्चित करने का संकल्प लिया.
