'कॉकरोच जनता पार्टी' के बाद आई 'इश्क करो पार्टी'लॉन्च, सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज मार्कण्डेय काटजू ने किया गठन
सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज मार्कंडेय काटजू ने 'इश्क करो पार्टी' नाम से एक नई पहल शुरू की है, जिसका सिद्धांत 'प्यार करो, जंग नहीं' है। उन्होंने टीएमसी नेता महुआ मोइत्रा को इस पार्टी में शामिल होने का निमंत्रण दिया है।

नई दिल्ली। सोशल मीडिया की उपज कॉकरोच जनता पार्टी के बाद अब मार्केट में इश्क करो पार्टी की एंट्री हुई है। खास बात यह है कि तृणमूल कांग्रेस की नेता महुआ मोइत्रा को इस पार्टी को ज्वाइन करने का ऑफर भी मिला है।दरअसल, सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज जस्टिस मार्कंडेय काटजू ने भारतीय युवाओं से इश्क करो पार्टी नाम की नई पहल से जुड़ने की अपील की है। उन्होंने इसे युद्ध नहीं, प्यार करो के सिद्धांत पर बना एक मंच बताया है। अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट में मार्कंडेय काटजू ने कहा कि जो लोग इश्क करो पार्टी से जुड़ना चाहते हैं वे [email protected] पर लिख सकते हैं।
काटजू ने बताया पार्टी का प्लान
उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में ये बातें कहीं, जिसमें उन्होंने संगठन के ढांचे और मकसद के बारे में बताया। उनकी ये बातें ऐसे समय में सामने आई हैं जब भारत में वायरल 'कॉकरोच जनता पार्टी' (CJP) ने शनिवार को नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन किया और कथित तौर पर परीक्षा के पेपर लीक होने के मामले में शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की।
काटजू ने अभिजीत दीपके को बताया मूर्ख
इसके साथ ही, काटजू ने अपनी पोस्ट में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के संस्थापक अभिजीत दीपके पर भी तीखा तंज कसा है। उन्होंने अभिजीत दीपके को मूर्ख बताया है। दरअसल, अभिजीत दीपके ने 6 जून को दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रतियोगी परीक्षाओं में हुई कथित गड़बड़ी के खिलाफ एक बड़ा प्रदर्शन किया था। इस दौरान उन्होंने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की भी पुरजोर मांग की थी।
काटजू के अनुसार, अभिजीत दीपके के मूर्ख होने का प्रमाण इस बात से स्पष्ट होता है कि उनकी प्रमुख मांगों में से एक भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा है। काटजू ने सवाल उठाया है कि अगर धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दे भी देते हैं, तो उनकी जगह कोई दूसरा मंत्री नियुक्त हो जाएगा। फिर इससे क्या फर्क पड़ेगा? उनका कहना है कि समस्या व्यक्ति विशेष में नहीं, बल्कि व्यवस्था में है और उसे बदलने के लिए गहरे और व्यापक प्रयास की जरूरत है। सिर्फ एक मंत्री के इस्तीफे से मूल समस्या का समाधान नहीं होगा। यह एक सतही मांग है जो जमीनी हकीकत से दूर है और वास्तविक परिवर्तन लाने में अक्षम है।
महुआ मोइत्रा और मृणाल पांडे को दिया ज्वाइन करने का ऑफर
एक कथित स्क्रीनशॉट वायरल हो रहा है जिसमें मार्कंडेय काटजू टीएमसी की नेता महुआ मोइत्रा और पत्रकार मृणाल पांडे को 'इश्क करो पार्टी' में शामिल होने के लिए आमंत्रित कर रहे हैं।
अपनी पोस्ट में काटजू ने टीएमसी नेता से कहा कि वे दूसरे सीजेपी जोकर को भूल जाएं और इसके बजाय उस नए संगठन का हिस्सा बनें, जिसके बारे में उन्होंने कहा कि वह प्यार और शांति को बढ़ावा देने पर केंद्रित है। उन्होंने लिखा, "महुआ, सीजेपी के जोकरों को भूल जाओ और हाल ही में बनी 'इश्क करो पार्टी' में शामिल हो जाओ, जिसका एजेंडा है - 'प्यार करो, जंग नहीं'।"
इसके अलावा उनके एक ट्वीट में लिखा है, "मृणाल सीजेपी के जोकरों को भूल जाओ और नई बनी 'इश्क करो पार्टी' में शामिल हो जाओ, जिसका एजेंडा है 'प्यार करो, जंग नहीं'। मैं इसका संरक्षक हूं और इसके चेयरमैन इरफान अली हैं, जो प्रिंसटन न्यू जर्सी यूएसए में रहते और काम करते हैं। हम इसकी वेबसाइट, इंस्टाग्राम अकाउंट वगैरह तैयार कर रहे हैं।"
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
Related Stories
श्रीजगन्नाथ जी रथयात्रा में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, बोले-हम सब पर उनकी कृपा
उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने लखनऊ में श्री जगन्नाथ जी की रथयात्रा में भाग लिया और आशीर्वाद प्राप्त करने की बात कही।
Jamshedpur में बदमाशों का दो घंटे तक उत्पात, फ्रिज के पीछे छिपकर बची मां-बेटी की जान, 3 गिरफ्तार
जमशेदपुर में बदमाशों ने दो घंटे तक उत्पात मचाया, मां-बेटी ने फ्रिज के पीछे छिपकर जान बचाई, 3 गिरफ्तार।
श्रद्धा मर्डर केस: आफताब को नहीं हत्या का पछतावा, पॉलीग्राफ टेस्ट में खुलासा; आज भी अंतिम संस्कार को तरस रहा परिवार
श्रद्धा मर्डर केस में आफताब को हत्या का पछतावा नहीं, पॉलीग्राफ टेस्ट में खुलासा। परिवार अंतिम संस्कार के लिए तरस रहा है।
PoK में बड़ा बवाल: पाकिस्तानी सेना की फायरिंग में 6 लोगों की मौत, भारत ने कहा- व्यवस्थित शोषण का नतीजा
PoK में पाकिस्तानी सेना की फायरिंग में 6 लोगों की मौत, भारत ने इसे व्यवस्थित शोषण का नतीजा बताया।
