लखनऊ के रिजर्व पुलिस लाइन में मनाया जाएगा जन्माष्टमी समारोह, सीएम योगी भी होंगे शामिल
लखनऊ के रिजर्व पुलिस लाइन में जन्माष्टमी समारोह आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में सीएम योगी भी मुख्य अतिथी के रूप में शामिल होंगे।

लखनऊ: शुक्रवार को भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के महापर्व की तैयारियां देश विदेश में जोरो पर देखने को मिल रही हैं। इसी के चलते उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ स्थित रिजर्व पुलिस लाइंस परिसर में शुक्रवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पावन पर्व बेहद भव्य और श्रद्धाभाव के साथ मनाया जाएगा।
इस मौके पर पुलिस लाइन में विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रमों और श्रीकृष्ण जन्मोत्सव झांकी दर्शन का आयोजन किया गया है, जिसमें मुख्यमंत्री योगी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। समारोह के दौरान वीवीआईपी मूवमेंट और आम श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए लखनऊ यातायात पुलिस ने शुक्रवार यानी आज दोपहर 3 बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक के लिए विस्तृत ट्रैफिक डायवर्जन व्यवस्था लागू किया है।
सीएम योगी करेंगे मंदिर में झांकी दर्शन
पुलिस आयुक्त तरुण गाबा ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार शाम रिजर्व पुलिस लाइंस परिसर में आयोजित श्रीकृष्ण जन्मोत्सव कार्यक्रम में सहभागिता करेंगे। मुख्यमंत्री यहां स्थित मंदिर में पहुंचकर भगवान श्रीकृष्ण की भव्य झांकी का दर्शन-पूजन करेंगे। इस दौरान पुलिस लाइन में भक्तिमय और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा, जिसमें मुख्यमंत्री सम्मिलित होकर प्रस्तुतियों का आनंद लेंगे। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर सुरक्षा और प्रशासनिक स्तर पर व्यापक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
हनुमान सेतु और IT चौराहे के बीच इन रास्तों पर रहेगा प्रतिबंध
यातायात पुलिस द्वारा जारी सूची के अनुसार, दोपहर 3 बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक हनुमान सेतु मंदिर तिराहा से रिजर्व पुलिस लाइंस व आईटी चौराहा की तरफ सामान्य यातायात का आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। यह यातायात नदवा बंधा मोड़ से डालीगंज इक्का-तांगा स्टैंड चौराहा होते हुए अपने गंतव्य की ओर भेजा जाएगा। इसी तरह IT चौराहा से रिजर्व पुलिस लाइंस व हनुमान सेतु मंदिर तिराहा की ओर सामान्य वाहन नहीं जा सकेंगे। इन वाहनों को डालीगंज इक्का-तांगा स्टैंड चौराहा अथवा निशातगंज मार्ग की तरफ डायवर्ट किया जाएगा। इसके अतिरिक्त निशातगंज ओवरब्रिज ढाल से IT चौराहे की तरफ सामान्य वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा, यह ट्रैफिक आंतरिक लेखा निदेशालय व हैदरगंज चौकी होते हुए निकाला जाएगा।
इमरजेंसी वाहनों को प्रतिबंध से छूट, हेल्पलाइन नंबर जारी
ट्रैफिक पुलिस ने स्पष्ट किया है कि डायवर्जन व्यवस्था के दौरान चिकित्सकीय आपात स्थिति, एम्बुलेंस, शव वाहन, फायर सर्विस और स्कूली वाहनों को वैकल्पिक मार्ग न होने की दशा में प्रतिबंधित मार्गों से भी सकुशल निकाला जाएगा। किसी भी असुविधा अथवा जानकारी के लिए नागरिक ट्रैफिक कंट्रोल रूम के हेल्पलाइन नंबर 9454405155 पर संपर्क कर सकते हैं।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
लखनऊ में नशे के कारोबार पर ANTF का एक्शन: 2 करोड़ की संदिग्ध मॉर्फिन बरामद, बाराबंकी के दो युवक गिरफ्तार
लखनऊ के दुबग्गा क्षेत्र के महिपतमऊ गांव में ANTF और पुलिस की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर दो युवकों को गिरफ्तार किया।
लखनऊ के फैजुल्लागंज में बाढ़ का कहर: 50000 घर आधे से ज्यादा डूबे, पानी कम होने के बाद भी मुश्किलें कम नहीं
गोमती नदी का जलस्तर 14 दिनों के बाद घटने के बाद भी लोगों की मुसीबतें खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं। फैजुल्लागंज इलाके में लोगों के सामने कई संकट हैं।
लखनऊ यूनिवर्सिटी में छात्राओं का फूटा गुस्सा, खाने में बिच्छू मिलने का आरोप लगाते हुए किया प्रदर्शन
लखनऊ यूनिवर्सिटी में खराब खाने को लेकर छात्राओं का गुस्सा फूटा है। छात्राओं ने खाने में बिच्छू मिलने का आरोप लगाते हुए वीसी ऑफिस पर प्रदर्शन किया।
लखनऊ में LDA कर्मी ने बीजेपी विधायक से ही मांग लिया 25 लाख का घूस, पुलिस ने अब हिरासत में लिया
लखनऊ में एलडीए कर्मी ने बीजेपी विधायक अनिल सिंह से 25 लाख की घूस मांग ली। इस मामले में एलडीए वीसी के निर्देश पर अब कर्मचारी राज किशोर दुबे को हिरासत में लिया गया है।
