लखनऊ LIVE

लखनऊ के JPNIC को लीज पर देने पर अखिलेश यादव ने बोला हमला, कहा- बीजेपी ने अपना 'जेपी' बेच दिया

पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने JPNIC को लीज पर देने को लेकर सरकार पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि बीजेपी ने जिन 'जेपी' का नाम अपने गठन में इस्तेमाल किया था, उनको भी बेच दिया।

Gaurav Dwivedi
August 29, 2026
1 min read
लखनऊ के JPNIC को लीज पर देने पर अखिलेश यादव ने बोला हमला, कहा- बीजेपी ने अपना 'जेपी' बेच दिया

लखनऊ: सपा मुखिया अखिलेश यादव ने JPNIC के संचालन का जिम्मा निजी हाथों को दिए जाने को लेकर सरकार पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि बीजेपी ने जिन 'जेपी' का नाम अपने गठन में इस्तेमाल किया था, उनको भी बेच दिया। गुरुवार को पार्टी कार्यालय पर अखिलेश ने वहां पहुंचीं महिलाओं से राखी बंधवाई। इसके बाद JPNIC पर सरकार को घेरा।

'JPNIC को औने-पौने दाम में बेच दिया गया'

अखिलेश ने कहा कि पहले 9 साल तक काम पूरा नहीं किया गया। लेकिन ठेकेदारों को पेमेंट पूरा किया गया। अगर भ्रष्टाचार था तो 10 साल से सरकार ने क्या जांच की? सपा मुखिया ने वैल्यूएशन पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि केवल बिल्डअप एरिया का बाजार भाव ही 6 हजार करोड़ से अधिक है, लेकिन, इसे औने-पौने दाम में बेच दिया गया। बता दें कि मंगलवार को JPNIC को लीज पर देने के एलडीए के प्रस्ताव पर यूपी कैबिनेट ने मुहर लगा दी थी।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

Related Stories

लखनऊ में कैदियों को ले जा रही पुलिस वैन खराब, बारिश में इंतजार करते रहे 30 कैदी, रास्‍ते में लगा जाम

लखनऊ से सुल्‍तानपुर जाने वाले रास्‍ते पर रात में कैदी वैन खराब होने से यातायात बाधित हो गया। काफी देर के इंतजार के बाद कैदियों को दूसरी गाड़ी से भेजा गया।

लखनऊ यूनिवर्सिटी में 4 गुना तक बढ़ी हॉस्टल फीस, 7 की जगह 27 हजार चुकाने होंगे, छात्रों ने घेरा VC ऑफिस

लखनऊ यूनिवर्सिटी में छात्रों का प्रदर्शन शुरू हो गया है. मंगलवार को प्रदर्शनकारी छात्रों ने कुलपति ऑफिस का घेराव करते हुए हॉस्टल की बढ़ी हुई फीस को वापस लेने की मांग की है.

ट्रांसपोर्टर धीरेन्द्र प्रताप सिंह की हत्या: कब्जे का किया था खुलासा, उन्नाव जमीन विवाद में CM से की थी जांच की मांग

महाराणा प्रताप चैरिटेबल फाउंडेशन के अध्यक्ष धीरेन्द्र प्रताप सिंह ने बांगरमऊ (उन्नाव) इलाके में भू-माफिया के कब्जे का खुलासा करते हुए मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर उच्चस्तरीय जांच की मांग की थी।

'मैं अभी जिंदा हूं', टीवी पर अपनी मौत की खबर देख हिंदू युवा वाहिनी नेता ने जारी किया वीडियो

लखनऊ में हिंदू युवा वाहिनी के नेता धीरेंद्र प्रताप की अपहरण और हत्या की खबर झूठी निकली। धीरेंद्र प्रताप ने खुद सामने आकर कहा कि वह जीवित और सकुशल हैं और मीडिया से खबरों की पुष्टि करने की अपील की।