केदारनाथ में फिर टूटा पहाड़!
मंगलवार को केदारनाथ यात्रा मार्ग पर लैंडस्लाइड की घटना सामने आई. हालांकि सभी श्रद्धालुओं को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया. जानें भूस्खलन के बीच कैसे करें बाबा केदार के सुरक्षित दर्शन.

उत्तराखंड में हो रही भारी बारिश के बीच केदारनाथ यात्रा मार्ग पर एक बार फिर लैंडस्लाइड की घटना सामने आई है. बीते मंगलवार केदारनाथ यात्रा मार्ग पर भारी बारिश के कारण मुनकटिया क्षेत्र में भूस्खलन हो गया, जिसमें फंसे करीब 10 हजार से अधिक यात्रियों को SDRF की टीम ने रेस्क्यू कर सुरक्षित निकाला.
पहाड़ों से मलबा और पत्थर गिरने के कारण कई जगह रास्ते प्रभावित हुए, जिससे श्रद्धालुओं की चिंता बढ़ गई है. लेकिन प्रशासन और राहत दल लगातार मार्ग को सुचारु करने में जुटी और यात्रा फिर से बहाल हुई.
पिछले साल भी ऐसी कई घटनाएं सामने आई थीं, जिस पर पर्यावरणविदों ने गहरी चिंता जताई है और इसे भविष्य के लिए एक अशुभ संकेत बताया है. जब पहाड़ से ग्लेशियर टूटकर नीचे गिरने लगे, तो यह एक चेतावनी होती है. बर्फीली पहाड़ी पर एवलांच (बर्फीले तूफान) आना कोई नई बात नहीं है, लेकिन इनकी बढ़ती संख्या चिंता का विषय है.
2013 की भयावह यादें
साल 2013 में आई भयानक बाढ़ और केदारनाथ में बादल फटने की वजह से सबकुछ तबाह हो गया था और सामान्य जनजीवन बहाल होने में काफी समय लगा था. मौसम की यह बेरुखी और ग्लेशियरों का पिघलना सिर्फ एक प्राकृतिक घटना नहीं, बल्कि प्रकृति के साथ हमारे खिलवाड़ का नतीजा है. यह दिखाता है कि हिमालयी क्षेत्र में बढ़ते तापमान और मानवीय गतिविधियों का कितना गंभीर असर हो रहा है.
क्यों टूटता है ग्लेशियर
ग्लोबल वार्मिंग के कारण ग्लेशियर का बर्फ तेजी से पिघलने लगता है और उसका एक हिस्सा टूट कर अलग हो जाता है. ग्लेशियर का जब कोई बड़ा टुकड़ा टूटता है तो उसे काल्विंग कहते हैं. कुछ ग्लेशियर हर साल टूटते हैं, कुछ दो या तीन साल में टूटते हैं.
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
Related Stories
पटना में NEET छात्रा ने की खुदकुशी, हॉस्टल में फंदे पर लटकी मिली लाश
पटना के एक गर्ल्स हॉस्टल में नीट की तैयारी कर रही 17 वर्षीय छात्रा का शव फंदे से लटका मिला. पुलिस जांच कर रही है
मुश्किल में फंसी एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में तय हुए आरोप
मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में सजा काट रहे महाठग सुकेश चंद्रशेखर को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है. सुकेश चंद्रशेखर और उसकी पत्नी लीना मारिया पॉल के खिलाफ आरोप तय हो गए हैं. बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज और बाकी आरोपियों के खिलाफ भी आरोप तय हो गए हैं.
राहुल गांधी बोले- एक भी परीक्षा ईमानदारी से नहीं हुई 'पहले NEET फिर CBSE, SSC और अब CUET'
राहुल गांधी ने CUET-UG 2026 परीक्षा में तकनीकी गड़बड़ियों को लेकर केंद्र सरकार पर हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार NEET, CBSE, SSC और CUET जैसी बड़ी परीक्षाओं को निष्पक्ष रूप से आयोजित करने में विफल रही है।
कॉकरोच पार्टी के विरोध में उतरी 'लाल हिट जनता पार्टी',सोशल मीडिया पर छिड़ गई फिर बहस
सोशल मीडिया पर इन दिनों “कॉकरोच जनता पार्टी” का ट्रेंड अभी पूरी तरह शांत भी नहीं हुआ था कि अब उसके विरोध में एक नई डिजिटल पार्टी की एंट्री हो गई है। इंटरनेट पर वायरल हो रही इस नई पार्टी का नाम “लाल हिट जनता पार्टी” बताया जा रहा है।
