खबर युग

KGMU में नर्सिंग स्टूडेंट्स का फिर धरना… प्रिंसिपल-डीन के इस्तीफे की मांग

लखनऊ के KGMU में नर्सिंग स्टूडेंट्स फिर धरने पर बैठ गए हैं. दिव्यांशी यादव की मौत के बाद शुरू हुआ विवाद अब डीन और प्रिंसिपल पर भी कार्रवाई और लिखित इस्तीफे की मांग तक पहुंच गया है.

Gaurav Dwivedi
September 28, 2026
2 min read
KGMU में नर्सिंग स्टूडेंट्स का फिर धरना… प्रिंसिपल-डीन के इस्तीफे की मांग

लखनऊ के (किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी) केजीएमयू में नर्सिंग स्टूडेंट्स का आंदोलन एक बार फिर शुरू हो गया है. दिव्यांशी यादव की मौत के बाद शुरू हुआ विवाद कुलपति के आश्वासन के बाद भले ही कुछ समय के लिए थम गया था, लेकिन अब स्टूडेंट्स फिर धरने पर बैठ गए हैं. स्टूडेंट्स का आरोप है कि आश्वासन के बावजूद जिम्मेदार अधिकारियों पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई. नर्सिंग कॉलेज की प्रिंसिपल के इस्तीफे के बाद अब स्टूडेंट डीन के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग की.स्टूडेंट्स की मांग है कि सिर्फ मौखिक आश्वासन नहीं… बल्कि जिम्मेदार अधिकारियों से लिखित तौर पर इस्तीफा लिया जाए. दिव्यांशी यादव की मौत के बाद नर्सिंग स्टूडेंट्स ने लगातार प्रदर्शन किया था. करीब दो दिन तक चले आंदोलन के बाद कुलपति प्रोफेसर सोनिया नित्यानंद ने स्टूडेंट्स से बातचीत की थी. स्टूडेंट्स को उनकी मांगों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया गया था. इसके बाद स्टूडेंट्स ने अपना आंदोलन स्थगित कर दिया था.

डीन के खिलाफ कार्रवाई की मांग

लेकिन अब स्टूडेंट्स का कहना है कि आश्वासन के बावजूद कार्रवाई नहीं हुई और इसी वजह से उन्होंने दोबारा धरना शुरू कर दिया है. दिव्यांशी यादव की मौत के बाद हुए प्रदर्शन के दौरान नर्सिंग कॉलेज की प्रिंसिपल सूचना राय भौमिक ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था, लेकिन स्टूडेंट्स का कहना है कि सिर्फ प्रिंसिपल के इस्तीफे से मामला खत्म नहीं होगा. छात्र अब नर्सिंग डीन डॉ. अमिता पांडेय मिश्रा के खिलाफ भी कार्रवाई और उनके इस्तीफे की मांग कर रहे हैं.

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

लखनऊ में नशे के कारोबार पर ANTF का एक्शन: 2 करोड़ की संदिग्ध मॉर्फिन बरामद, बाराबंकी के दो युवक गिरफ्तार

लखनऊ के दुबग्गा क्षेत्र के महिपतमऊ गांव में ANTF और पुलिस की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर दो युवकों को गिरफ्तार किया।

लखनऊ के फैजुल्लागंज में बाढ़ का कहर: 50000 घर आधे से ज्यादा डूबे, पानी कम होने के बाद भी मुश्किलें कम नहीं

गोमती नदी का जलस्तर 14 दिनों के बाद घटने के बाद भी लोगों की मुसीबतें खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं। फैजुल्लागंज इलाके में लोगों के सामने कई संकट हैं।

लखनऊ यूनिवर्सिटी में छात्राओं का फूटा गुस्सा, खाने में बिच्छू मिलने का आरोप लगाते हुए किया प्रदर्शन

लखनऊ यूनिवर्सिटी में खराब खाने को लेकर छात्राओं का गुस्सा फूटा है। छात्राओं ने खाने में बिच्छू मिलने का आरोप लगाते हुए वीसी ऑफिस पर प्रदर्शन किया।

लखनऊ में LDA कर्मी ने बीजेपी विधायक से ही मांग लिया 25 लाख का घूस, पुलिस ने अब हिरासत में लिया

लखनऊ में एलडीए कर्मी ने बीजेपी विधायक अनिल सिंह से 25 लाख की घूस मांग ली। इस मामले में एलडीए वीसी के निर्देश पर अब कर्मचारी राज किशोर दुबे को हिरासत में लिया गया है।