लखनऊ शहर को मिलेगा वॉर म्यूजियम और वर्ल्ड क्लास कन्वेंशन सेंटर, नेहरू एन्कलेव में LDA करवाएगा निर्माण
लखनऊ के नेहरू एन्कलेव में एलडीए वॉर म्यूजियम और वर्ल्ड क्लास कन्वेंशन सेंटर का निर्माण करवाएगा। इस प्रॉजेक्ट पर 125 करोड़ रुपये की लागत आएगी।

लखनऊ: गोमती नगर के नेहरू एन्क्लेव में सेना का वॉर म्यूजियम और विश्वस्तरीय कन्वेंशन सेंटर बनेगा। इससे न सिर्फ शहर को रक्षा विरासत, सैन्य इतिहास और पर्यटन क्षेत्र में नई पहचान मिलेगी, बल्कि शहर आधुनिक सम्मेलन सुविधाओं का प्रमुख केंद्र भी बनेगा। परियोजना पर 125 करोड़ रुपये की लागत आएगी।
रक्षामंत्री की पहल पर एलडीए ने तैयार किया प्रस्ताव
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की पर एलडीए ने इसका प्रस्ताव तैयार किया है। परियोजना के लिए सेना 33.97 एकड़ भूमि एलडीए को हस्तांतरित करेगी। इसमें 12.87 एकड़ में वॉर म्यूजियम और कन्वेंशन सेंटर बनेगा, जबकि 14 एकड़ भूमि ग्रीन बेल्ट के रूप में विकसित की जाएगी। शेष 7.10 एकड़ भूमि पर व्यावसायिक एवं मिश्रित उपयोग के भूखंड नियोजित किए जाएंगे। इन्हें बेचकर वॉर म्यूजियम और कन्वेंशन सेंटर के निर्माण का खर्च निकाला जाएगा।
परिसर का संचालन भी प्राधिकरण कराएगा
एलडीए वीसी प्रथमेश कुमार ने बताया कि गुरुवार को इस सम्बंध में शासन में बैठक की गई। प्रस्ताव के मुताबिक सेना से औपचारिक सहमति मिलने के दो वर्ष के अंदर एलडीए वॉर म्यूजियम एवं कन्वेंशन सेंटर का निर्माण कराएगा। परिसर का संचालन भी प्राधिकरण द्वारा करवाया जाएगा।
युद्ध के इतिहास से रूबरू होंगे
वॉर म्यूजियम में भारतीय सशस्त्र सेनाओं के गौरवशाली इतिहास को आधुनिक तकनीक के माध्यम से प्रस्तुत किया जाएगा। संग्रहालय में प्रथम और द्वितीय विश्व युद्ध, 1947-48, 1962, 1965, 1971 और करगिल युद्ध सहित भारतीय सैन्य इतिहास के विभिन्न अध्यायों को डिजिटल तकनीक, प्रॉजेक्शन मैपिंग, इंटरैक्टिव डिस्प्ले और अत्याधुनिक ऑडियो-विजुअल माध्यमों से प्रदर्शित किया जाएगा। आधुनिक युद्ध प्रणाली, ऑपरेशन सिंदूर, बालाकोट, उरी, सियाचिन, नौसेना एवं वायुसेना की उपलब्धियों और भारतीय सैन्य परंपरा पर आधारित विशेष गैलरियां भी विकसित की जाएंगी।
युवाओं को मिलेगा प्रोत्साहन
संग्रहालय में अत्याधुनिक कन्वेंशन सेंटर, 270 डिग्री इमर्सिव ऑडिटोरियम्, रक्षा उपकरणों की ओपन एयर प्रदर्शनी, हेलिकॉप्टर और टैंक सिम्युलेटर, डिजिटल इंटरेक्टिव जोन, सैन्य स्मृति वस्तु केंद्र विकसित किए जाएंगे। इससे युवाओं को भारतीय सशस्त्र सेना से जुड़ने और करियर के रूप में चुनने के लिए प्रोत्साहन मिलेगा। वीसी ने बताया कि वॉर म्यूजियम से शहर में पर्यटन, रोजगार, निवेश और अर्थव्यवस्था को बढ़ावा मिलेगा।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
Related Stories
लखनऊ में कैदियों को ले जा रही पुलिस वैन खराब, बारिश में इंतजार करते रहे 30 कैदी, रास्ते में लगा जाम
लखनऊ से सुल्तानपुर जाने वाले रास्ते पर रात में कैदी वैन खराब होने से यातायात बाधित हो गया। काफी देर के इंतजार के बाद कैदियों को दूसरी गाड़ी से भेजा गया।
लखनऊ यूनिवर्सिटी में 4 गुना तक बढ़ी हॉस्टल फीस, 7 की जगह 27 हजार चुकाने होंगे, छात्रों ने घेरा VC ऑफिस
लखनऊ यूनिवर्सिटी में छात्रों का प्रदर्शन शुरू हो गया है. मंगलवार को प्रदर्शनकारी छात्रों ने कुलपति ऑफिस का घेराव करते हुए हॉस्टल की बढ़ी हुई फीस को वापस लेने की मांग की है.
ट्रांसपोर्टर धीरेन्द्र प्रताप सिंह की हत्या: कब्जे का किया था खुलासा, उन्नाव जमीन विवाद में CM से की थी जांच की मांग
महाराणा प्रताप चैरिटेबल फाउंडेशन के अध्यक्ष धीरेन्द्र प्रताप सिंह ने बांगरमऊ (उन्नाव) इलाके में भू-माफिया के कब्जे का खुलासा करते हुए मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर उच्चस्तरीय जांच की मांग की थी।
'मैं अभी जिंदा हूं', टीवी पर अपनी मौत की खबर देख हिंदू युवा वाहिनी नेता ने जारी किया वीडियो
लखनऊ में हिंदू युवा वाहिनी के नेता धीरेंद्र प्रताप की अपहरण और हत्या की खबर झूठी निकली। धीरेंद्र प्रताप ने खुद सामने आकर कहा कि वह जीवित और सकुशल हैं और मीडिया से खबरों की पुष्टि करने की अपील की।
