लखनऊ में LDA कर्मी ने बीजेपी विधायक से ही मांग लिया 25 लाख का घूस, पुलिस ने अब हिरासत में लिया
लखनऊ में एलडीए कर्मी ने बीजेपी विधायक अनिल सिंह से 25 लाख की घूस मांग ली। इस मामले में एलडीए वीसी के निर्देश पर अब कर्मचारी राज किशोर दुबे को हिरासत में लिया गया है।

लखनऊः बीजेपी विधायक अनिल सिंह से 25 लाख रुपये की घुस मांगने के आरोप में पुलिस ने मंगलवार को एलडीए कर्मचारी राज किशोर दुबे को हिरासत में लिया है। यह कार्रवाई एलडीए वीसी प्रथमेश कुमार के निर्देश पर की गई।
बीजेपी विधायक से मांगी 25 लाख की रिश्वत
मामला अलीगंज में एक मकान को फ्री-होल्ड कराने से जुड़ा है। आरोप है कि एलडीए में चौकीदार पद पर तैनात राज किशोर दुबे ने यह काम करवाने के एवज में बीजेपी विधायक अनिल सिंह से 25 लाख रुपये की डिमांड कर डाली। जानकारी पर एलडीए सचिव एसपी सिंह ने आरोपी कर्मचारी को तलब किया। इसके बाद उसे वीसी प्रथमेश कुमार के सामने पेश किया गया।
वीसी ने आरोपी कर्मचारी को पुलिस को सौंपा
शुरुआती जांच के बाद वीसी ने आरोपी कर्मचारी को पुलिस को सौंप दिया। उसके खिलाफ एलडीए के सेक्शन अफसर दिनेश शुक्ला ने गोमतीनगर थाने में तहरीर दी है। थाने के अतिरिक्त प्रभारी पंकज कुमार ने बताया कि तहरीर मिली हैं। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
एलडीए में पहले भी भ्रष्टाचार के सामने आ चुके हैं मामले
बता दें कि एलडीए में इससे पहले भी भ्रष्टाचार और घूसखोरी के मामले सामने आए थे। इससे पहले एक अगस्त को एलडीए के जेई, सुपरवाइजर और एक अन्य व्यक्ति को रंगे हाथों एलडीए ऑफिस में रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया था। आरोप था कि इन्होंने इंटिग्रेटेड ग्रीवांस रिड्रेसल सिस्टम पोर्टल पर दर्ज शिकायत में कार्रवाई की धमकी देकर रिश्वत की डिमांड की थी। आरोपियों ने शिकायतकर्ता से 15 लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
लखनऊ में नशे के कारोबार पर ANTF का एक्शन: 2 करोड़ की संदिग्ध मॉर्फिन बरामद, बाराबंकी के दो युवक गिरफ्तार
लखनऊ के दुबग्गा क्षेत्र के महिपतमऊ गांव में ANTF और पुलिस की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर दो युवकों को गिरफ्तार किया।
लखनऊ के फैजुल्लागंज में बाढ़ का कहर: 50000 घर आधे से ज्यादा डूबे, पानी कम होने के बाद भी मुश्किलें कम नहीं
गोमती नदी का जलस्तर 14 दिनों के बाद घटने के बाद भी लोगों की मुसीबतें खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं। फैजुल्लागंज इलाके में लोगों के सामने कई संकट हैं।
लखनऊ यूनिवर्सिटी में छात्राओं का फूटा गुस्सा, खाने में बिच्छू मिलने का आरोप लगाते हुए किया प्रदर्शन
लखनऊ यूनिवर्सिटी में खराब खाने को लेकर छात्राओं का गुस्सा फूटा है। छात्राओं ने खाने में बिच्छू मिलने का आरोप लगाते हुए वीसी ऑफिस पर प्रदर्शन किया।
आजम खान की बहन निकहत का लखनऊ के पॉश इलाके में 5000 वर्गफीट का आलीशान बंगला, आवंटन होगा रद्द
लखनऊ के पॉश इलाके में आजम खान की बहन निकहत के नाम पर आवंटित आलीशान बंगला को लेकर नगर निगम ने बड़े एक्शन की तैयारी कर ली है।
