लखनऊ: मरीन ड्राइव की फूड वैली चखा रही जाम का 'स्वाद', LDA ने एक पटरी पर दी है रेस्तरां संचालन की अनुमति
गोमतीनगर की मरीन ड्राइव पर LDA की 'फूड वैली' योजना अब आम जनता और राहगीरों के लिए बड़ी मुसीबत बन चुकी है। स्वाद और सुंदरता के नाम पर शुरू हुई इस महत्वाकांक्षी योजना में रेस्तरां संचालकों की मनमानी और अतिक्रमण ने पूरे इलाके की यातायात व्यवस्था को ध्वस्त कर दिया है।

लखनऊ: गोमतीनगर की मरीन ड्राइव पर LDA की 'फूड वैली' योजना अब आम जनता और राहगीरों के लिए बड़ी मुसीबत बन चुकी है। स्वाद और सुंदरता के नाम पर शुरू हुई इस महत्वाकांक्षी योजना में रेस्तरां संचालकों की मनमानी और अतिक्रमण ने पूरे इलाके की यातायात व्यवस्था को ध्वस्त कर दिया है। रेस्तरां संचालकों ने आवंटित क्षेत्र से बाहर निकलकर मरीन ड्राइव के दोनों ओर अवैध रूप से कब्जा कर लिया है, जिससे इस मुख्य मार्ग पर चलना दूभर हो गया है।
LDA के नियमों के मुताबिक मरीन ड्राइव पर रेस्तरां और फूड आउटलेट्स के लिए सड़क के एक तरफ का हिस्सा ही आवंटित किया गया है। लेकिन, संचालकों ने सड़क के दूसरी तरफ की लेन को अपने कब्जे में ले लिया है।
सड़क बनी पार्किंग स्थल
फूड वैली से निकलकर समतामूलक चौक को जोड़ने वाली यह बेहद महत्वपूर्ण सड़क अब अवैध पार्किंग में तब्दील हो चुकी है। शाम ढलते ही रेस्तरा में आने वाले ग्राहकों के वाहन सड़क के दोनों ओर बेतरतीब ढंग से पार्क होने लगते है। इस कारण राहगीरों और वाहन चालकों को ट्रैफिक जाम से जूझना पड़ रहा है। आपातकालीन वाहनों के लिए भी यहा से निकलना बड़ी चुनौती है।
LDA ने की है पार्किंग की व्यवस्था
फूड वैली में आने वाले ग्राहकों के लिए दूसरी तरफ खाली सड़क के पास एक पार्किंग आवंटित किया गया है। लेकिन, इसकी जगह लोग सड़क पर ही वाहन पार्क कर रहे है। इससे पूरी सड़क पर शाम होते ही कब्जा हो जाता है। इसका खामियाजा यहा से गुजरने वाले लोगों को भुगतना पड़ता है। पुलिस चौकी का भी फायदा नहीं : 1090 चौराहे की ओर से मरीन ड्राइव होते हुए गोमतीनगर जाना
शाम होते ही बेहद मुश्किल होता है। मरीन ड्राइव चौराहे से लेकर वाहनों की पार्किंग सड़क पर ही हो रही है। आलम यह है कि पास में एडीसीपी कार्यालय तक वाहनो की कतार लग जाती है। ट्रैफिक व कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए फूड वैली के पास एक अस्थायी पुलिस चौकी भी बनाई गई है। फिर भी यहां वाहनों की बेतरतीब पार्किंग ट्रैफिक जाम की वजह बन रही है।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
लखनऊ में नशे के कारोबार पर ANTF का एक्शन: 2 करोड़ की संदिग्ध मॉर्फिन बरामद, बाराबंकी के दो युवक गिरफ्तार
लखनऊ के दुबग्गा क्षेत्र के महिपतमऊ गांव में ANTF और पुलिस की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर दो युवकों को गिरफ्तार किया।
लखनऊ के फैजुल्लागंज में बाढ़ का कहर: 50000 घर आधे से ज्यादा डूबे, पानी कम होने के बाद भी मुश्किलें कम नहीं
गोमती नदी का जलस्तर 14 दिनों के बाद घटने के बाद भी लोगों की मुसीबतें खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं। फैजुल्लागंज इलाके में लोगों के सामने कई संकट हैं।
लखनऊ यूनिवर्सिटी में छात्राओं का फूटा गुस्सा, खाने में बिच्छू मिलने का आरोप लगाते हुए किया प्रदर्शन
लखनऊ यूनिवर्सिटी में खराब खाने को लेकर छात्राओं का गुस्सा फूटा है। छात्राओं ने खाने में बिच्छू मिलने का आरोप लगाते हुए वीसी ऑफिस पर प्रदर्शन किया।
लखनऊ में LDA कर्मी ने बीजेपी विधायक से ही मांग लिया 25 लाख का घूस, पुलिस ने अब हिरासत में लिया
लखनऊ में एलडीए कर्मी ने बीजेपी विधायक अनिल सिंह से 25 लाख की घूस मांग ली। इस मामले में एलडीए वीसी के निर्देश पर अब कर्मचारी राज किशोर दुबे को हिरासत में लिया गया है।
