लखनऊ में गरजा बुलडोजर, LDA ने अलीगंज, इंदिरा नगर, चिनहट और बीबीडी में की कार्रवाई
LDA ने शहर में अवैध निर्माणों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। दुबग्गा में 200 वर्गमीटर का एक व्यावसायिक कॉम्प्लेक्स ध्वस्त किया गया। साथ ही भवनों को सील किया गया।

लखनऊ: शहर में लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) अनधिकृत निर्माणों और बिना मानचित्र स्वीकृत कराए खड़े किए जा रहे व्यावसायिक परिसरों के खिलाफ सीलिंग व ध्वस्तीकरण का अभियान तेज कर दिया है। तेजी से हो रही इस कार्रवाई के बीच सोमवार को एक बार फिर ध्वस्तीकरण और सीलिंग अभियान चलाया गया। LDA की प्रवर्तन जोन-5 और जोन-7 की संयुक्त टीमों ने दुबग्गा के हैयात नगर में लगभग 200 वर्गमीटर में बन रहे एक अवैध व्यावसायिक कॉम्प्लेक्स को बुलडोजर चलाकर पूरी तरह ध्वस्त कर दिया। इसके साथ ही अलीगंज, इंदिरा नगर, चिनहट और बीबीडी थाना क्षेत्र में नियमों को ताक पर रखकर बनाए जा रहे 8 अवैध व्यावसायिक निर्माणों को सील कर दिया गया।न्यायालय के आदेश पर चला बुलडोजर
प्रवर्तन जोन-7 के जोनल अधिकारी माधवेश कुमार ने बताया कि दुबग्गा थाना क्षेत्र अंतर्गत बरावन कला के हैयात नगर में मोहम्मद हैदर और अन्य की ओर से लगभग 200 वर्गमीटर क्षेत्रफल के भूखंड पर अवैध रूप से व्यावसायिक निर्माण कराया जा रहा था। यह निर्माण कार्य विकास प्राधिकरण से ले-आउट व मानचित्र स्वीकृत कराए बिना नियमों के खिलाफ जाकर किया जा रहा था। LDA के विहित न्यायालय की ओर से इस मामले में वाद योजित करते हुए पूर्व में ध्वस्तीकरण के आदेश पारित किए गए थे। विधिक आदेशों के अनुपालन में सोमवार को पुलिस बल की मौजूदगी में प्रवर्तन टीम मौके पर पहुंची और भारी मशीनरी की मदद से अवैध व्यावसायिक भवन को जमींदोज कर दिया।
8 अवैध इमारतें सील
इसके साथ ही दूसरी ओर प्रवर्तन जोन-5 के जोनल अधिकारी प्रभाकर सिंह के नेतृत्व में अवैध व्यावसायिक निर्माणों के खिलाफ विस्तृत अभियान चलाया गया। इस दौरान प्रवर्तन टीम ने अलीगंज, इंदिरा नगर, चिनहट और बीबीडी थाना क्षेत्र में सघन कार्रवाई करते हुए आलोक द्विवेदी, आर.जी. वर्मा, मोहम्मद सुफियान अख्तर, साउद, आशीष अग्रवाल, अनुराग, डॉ. नितिन कुमार, करन और अन्य की ओर से अवैध रूप से खड़े किए जा रहे 8 व्यावसायिक निर्माणों को पूरी तरह सील कर दिया। LDA के अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि बिना अनुमति और मानकों की अनदेखी कर किए जा रहे अवैध निर्माणों के खिलाफ यह सख्त अभियान लगातार जारी रहेगा।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
लखनऊ में नशे के कारोबार पर ANTF का एक्शन: 2 करोड़ की संदिग्ध मॉर्फिन बरामद, बाराबंकी के दो युवक गिरफ्तार
लखनऊ के दुबग्गा क्षेत्र के महिपतमऊ गांव में ANTF और पुलिस की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर दो युवकों को गिरफ्तार किया।
लखनऊ के फैजुल्लागंज में बाढ़ का कहर: 50000 घर आधे से ज्यादा डूबे, पानी कम होने के बाद भी मुश्किलें कम नहीं
गोमती नदी का जलस्तर 14 दिनों के बाद घटने के बाद भी लोगों की मुसीबतें खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं। फैजुल्लागंज इलाके में लोगों के सामने कई संकट हैं।
लखनऊ यूनिवर्सिटी में छात्राओं का फूटा गुस्सा, खाने में बिच्छू मिलने का आरोप लगाते हुए किया प्रदर्शन
लखनऊ यूनिवर्सिटी में खराब खाने को लेकर छात्राओं का गुस्सा फूटा है। छात्राओं ने खाने में बिच्छू मिलने का आरोप लगाते हुए वीसी ऑफिस पर प्रदर्शन किया।
लखनऊ में LDA कर्मी ने बीजेपी विधायक से ही मांग लिया 25 लाख का घूस, पुलिस ने अब हिरासत में लिया
लखनऊ में एलडीए कर्मी ने बीजेपी विधायक अनिल सिंह से 25 लाख की घूस मांग ली। इस मामले में एलडीए वीसी के निर्देश पर अब कर्मचारी राज किशोर दुबे को हिरासत में लिया गया है।
