लखनऊ मेट्रो के ईस्ट-वेस्ट कॉरिडोर का अंडरग्राउंड रूट फाइनल, अगले महीने टेंडर के बाद शुरू होगा निर्माण
लखनऊ मेट्रो के ईस्ट-वेस्ट कॉरिडोर का अंडरग्राउंड रूट फाइनल हो गया है। अगले महीने टेंडर के बाद निर्माण प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी।

लखनऊः चारबाग से वसंतकुंज तक बनने वाले मेट्री के इंस्ट-वेस्ट कॉरिडोर (फेज-1 बी) में एलिवेटेड रूट के बाद अब अंडरग्राउंड रूट भी फाइनल हो गया है। अगले माह टेंडर होते ही निर्माण प्रक्रिया भी शुरू करवा दी जाएगी। ब्लू लाइन के इस अंडरग्राउंड हिस्से में चारबाग, गौतमबुद्ध मार्ग, अमीनाबाद, पाण्डेयगंज, सिटी स्टेशन, मेडिकल कॉलेज और चौक स्टेशन बनेंगे, लेकिन यह रूट थोड़ा टेढा-मेढ़ा होगा। गौतमबुद्ध मार्ग से अमीनाबाद, पाण्डेयगंज से सिटी स्टेशन और यहां से चौक के बीच अंडरग्राउंड रूट घुमावदार होगा।
जानिए क्या होगा फाइनल रूट
(यूपीएमआरसी) की ओर से फाइनल किए गए रूट के मुताबिक, गौतमबुद्ध मार्ग से मेट्रो रूट अमीनाबाद की ओर मुड़ेगा। इसी तरह पाण्डेयगंज के आगे मेट्रो ट्रैक यहियागंज मार्केट में नादान महल रोड के नीचे से गुजरेगा। फिर सिद्धनाथ मंदिर से पहले सिटी स्टेशन की ओर कर्व लेगा। वहीं, केजीएमयू चौराहे के आगे मेट्रो हल्का मुड़ते हुए कंपनीबाग तक जाएगा, जहां चौक स्टेशन बनेगा। जानकारी के मुताबिक, सर्वे के बाद इस हिस्से में मौजूद रेलवे लाइन, सीवर लाइन समेत दूसरे संसाधनों को नुकसान से बचाने के लिए यह फैसला किया गया है।
11.165 किमी. लंबा होगा ईस्ट-वेस्ट कॉरिडोर
6.879 किमी. हिस्सा अंडरग्राउंड, 4.286 किमी. हिस्सा एलिवेटेड होगा
07 अंडरग्राउंड स्टेशन- चारबाग, गौतमबुद्ध मार्ग, अमीनाबाद पाण्डेयगंज, सिटी रेलवे स्टेशन, मेडिकल चौराहा और चौक
5 एलिवेटेड स्टेशन-ठाकुरगंज, बालागंज, सरफराजगंज, मूसाबाग और वसंतकुंज
पूरे रूट के निर्माण पर ₹5,801 करोड़ खर्च किए जाएंगे
2030 तक काम पूरा करने का लक्ष्य
03 साल में अंडरग्राउंड स्टेशन बनाने का लक्ष्य
ऊपर पार्क और चौराहा, नीचे स्टेशन
अमीनाबाद में झंडे वाले पार्क के नीचे (गाढ़ा भंडार के सामने) मेट्रो स्टेशन बनेगा।
मेडिकल चौराहा स्टेशन KGMU चौराहे के पास बनेगा।
पाण्डेयगज स्टेशन चौराहे के पास आर्य समाज मंदिर से मशकगंज ढाल तक बनेगा।
चौक स्टेशन कपनीबाग के नीचे होगा।
पुराने शहर में यूं बनेगा ट्रैक
चौक अंडरग्राउंड रूट का आखिरी स्टेशन होगा। यहां से कुछ दूर मेट्रो का रूट अंडरग्राउंड से एलिवेटेड में तब्दील होगा। एलिवेटेड रूट और इसके पांच स्टेशनों के टेंडर के बाद इनका निर्माण भी शुरू हो चुका है।
चारबाग होगा इंटरचेंज स्टेशन
चारबाग इंटरचेंज स्टेशन होगा। यहां दोनों ओर एंट्री-एग्जिट गेट होंगे। साथ ही नॉर्थ-साउथ कॉरिडोर से ईस्ट-वेस्ट कॉरिडोर के स्टेशन पर आने-जाने का रास्ता होगा। ट्रेनों के लिए क्रॉस ओवर भी बनेगा, ताकि ट्रेनों को आगे-पीछे कर रूट पर लाया जा सके।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
लखनऊ में नशे के कारोबार पर ANTF का एक्शन: 2 करोड़ की संदिग्ध मॉर्फिन बरामद, बाराबंकी के दो युवक गिरफ्तार
लखनऊ के दुबग्गा क्षेत्र के महिपतमऊ गांव में ANTF और पुलिस की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर दो युवकों को गिरफ्तार किया।
लखनऊ के फैजुल्लागंज में बाढ़ का कहर: 50000 घर आधे से ज्यादा डूबे, पानी कम होने के बाद भी मुश्किलें कम नहीं
गोमती नदी का जलस्तर 14 दिनों के बाद घटने के बाद भी लोगों की मुसीबतें खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं। फैजुल्लागंज इलाके में लोगों के सामने कई संकट हैं।
लखनऊ यूनिवर्सिटी में छात्राओं का फूटा गुस्सा, खाने में बिच्छू मिलने का आरोप लगाते हुए किया प्रदर्शन
लखनऊ यूनिवर्सिटी में खराब खाने को लेकर छात्राओं का गुस्सा फूटा है। छात्राओं ने खाने में बिच्छू मिलने का आरोप लगाते हुए वीसी ऑफिस पर प्रदर्शन किया।
लखनऊ में LDA कर्मी ने बीजेपी विधायक से ही मांग लिया 25 लाख का घूस, पुलिस ने अब हिरासत में लिया
लखनऊ में एलडीए कर्मी ने बीजेपी विधायक अनिल सिंह से 25 लाख की घूस मांग ली। इस मामले में एलडीए वीसी के निर्देश पर अब कर्मचारी राज किशोर दुबे को हिरासत में लिया गया है।
