खबर युग

लखनऊ में वृद्धा की गैंगरेप के बाद हत्या, महिला का अर्धनग्न हालत में मिला शव

लखनऊ के मोहनलालगंज के पद्मिन खेड़ा गांव में एक महिला की गैंगरेप के बाद पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। पुलिस ने इस मामले में 3 लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Gaurav Dwivedi
September 25, 2026
3 min read
लखनऊ में वृद्धा की गैंगरेप के बाद हत्या, महिला का अर्धनग्न हालत में मिला शव

लखनऊ: मोहनलालगंज के पद्मिन खेड़ा गांव में अर्धनिर्मित प्लॉट में केयर टेकर बुजुर्ग महिला (60) की गैंगरेप के बाद पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। महिला के शोर मचाने पर ग्रामीण और परिवारीजन मौके पर पहुंचे। बुजुर्ग महिला का शव अर्धनग्न हालत में मिला। प्लॉट के बाहर एक व्यक्ति बेहोशी की हालत में मिला। मौके पर संघर्ष के निशान मौजूद थे। प्लॉट पर काफी खून बिखरा हुआ था।

पुलिस ने इस मामले में बेटे की तहरीर पर गैंगरेप, हत्या और शव को ठिकाने लगाने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। बेटे ने गांव के दो लोगों को इस मामले में नामजद किया है। पुलिस ने इस मामले में गांव के ही तीन लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।

गाय की देखरेख करती थी महिला

बुजुर्ग महिला घर से 100 मीटर दूर पद्मिन खेड़ा गांव में राजेन्द्र के अर्धनिर्मित प्लॉट पर पिछले 7 वर्षों से रह रही थी। वहां रहकर वह गाय की देखरेख करती थी। बुधवार को बेटे के साथ मायके पहुंची बेटी ने बताया कि मां रात में खाना खाने ही पहुंचती थी। बाकी पूरा समय प्लॉट पर ही रहती थीं। बुधवार रात 9 बजे खाना खाकर प्लॉट पर ही सोने चली गई थी। करीब 3 घंटे बाद ग्रामीणों ने सूचना दी कि राजेन्द्र के प्लॉट से बुजुर्ग महिला के चीखने की आवाजें आ रही हैं। परिवारीजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। प्लॉट के सामने गांव का ही बुद्धिलाल नशे की हालत में पड़ा हुआ था।

महिला की पीट-पीट कर हत्या

परिवारीजनों ने बुजुर्ग महिला को खोजना शुरू किया। अंधेरा होने के कारण कुछ साफ नहीं दिख रहा था। टॉर्च की रोशनी में परिवारीजनों ने तलाश शुरू की। परिवारीजनों और ग्रामीणों ने देखा कि घास पर खून की धार थी। यही नहीं संघर्ष और घसीटे जाने के निशान भी मौजूद थे। झाड़ियों के बीच में बुजुर्ग महिला का खून से लथपथ अर्धनग्न शव पड़ा था। बुजुर्ग महिला की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई थी।

हत्या कर झाड़ियों में फेंका शव

मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की। आशंका है कि बुजुर्ग महिला के साथ गैंगरेप बरामदे में किया गया। गैंगरेप के विरोध में उसके ऊपर हमला किया गया। बचने के लिए वह भागी होगी। हत्यारों से बुजुर्ग महिला ने संघर्ष किया होगा। इसके बाद हत्यारों ने उसकी हत्या करके शव को झाड़ियों में फेंक दिया।
सीसीटीवी फुटेज से मिला अहम सुराग

पुलिस ने घटनास्थल के पास शराब के नशे में पड़े मिले बुद्धि लाल को पहले हिरासत में लिया। इसके बाद पुलिस ने घटनास्थल के पास मौजूद मेवालाल के मकान मे लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की। फुटेज में गांव के ही हरीराम और राजेश कुमार उर्फ गुड्डू घटनास्थल से घबराए हुए भागते दिखाई दिए। पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया। इस मामले में बुजुर्ग महिला के बेटे की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। बेटे ने हरीराम और राजेश के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

लखनऊ में नशे के कारोबार पर ANTF का एक्शन: 2 करोड़ की संदिग्ध मॉर्फिन बरामद, बाराबंकी के दो युवक गिरफ्तार

लखनऊ के दुबग्गा क्षेत्र के महिपतमऊ गांव में ANTF और पुलिस की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर दो युवकों को गिरफ्तार किया।

लखनऊ के फैजुल्लागंज में बाढ़ का कहर: 50000 घर आधे से ज्यादा डूबे, पानी कम होने के बाद भी मुश्किलें कम नहीं

गोमती नदी का जलस्तर 14 दिनों के बाद घटने के बाद भी लोगों की मुसीबतें खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं। फैजुल्लागंज इलाके में लोगों के सामने कई संकट हैं।

लखनऊ यूनिवर्सिटी में छात्राओं का फूटा गुस्सा, खाने में बिच्छू मिलने का आरोप लगाते हुए किया प्रदर्शन

लखनऊ यूनिवर्सिटी में खराब खाने को लेकर छात्राओं का गुस्सा फूटा है। छात्राओं ने खाने में बिच्छू मिलने का आरोप लगाते हुए वीसी ऑफिस पर प्रदर्शन किया।

लखनऊ में LDA कर्मी ने बीजेपी विधायक से ही मांग लिया 25 लाख का घूस, पुलिस ने अब हिरासत में लिया

लखनऊ में एलडीए कर्मी ने बीजेपी विधायक अनिल सिंह से 25 लाख की घूस मांग ली। इस मामले में एलडीए वीसी के निर्देश पर अब कर्मचारी राज किशोर दुबे को हिरासत में लिया गया है।