देश को मिली पहली LNG ट्रेन, अहमदाबाद में अमित शाह ने महात्मा गांधी जिक्र करते हुए कहा 2030 तक जीरो होगी डीजल की खपत
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के दौरे में रविवार को देश की पहली एलएनजी ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। उन्हाेंने साबरमती रेलवे स्टेशन पर आयोजित कार्यक्रम में महात्मा गांधी का तारीफ करते हुए रेलवे आत्मनिर्भर बनने को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की। शाह ने कहा 2030 तक डीजल की खपत जीरो हो जाएगी।

अहमदाबाद: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को अहमदाबाद के साबरमती रेलवे स्टेशन से देश की पहली एलएनजी से चलने वाली ट्रेन को हरी झंडी दिखाई और 1,472 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण किया। शाह ने इसके साथ ही अहमदाबाद में लगभग 1,472 करोड़ रुपये की लागत वाले विभिन्न रेलवे प्रोजेक्ट्स की शुरुआत की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अमित शाह ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की खूब तारीफ की।
यह सत्य के प्रयोगों की धरती
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि आज हम साबरमती की उस धरती पर खड़े हैं, जो आत्मबल और सत्य के प्रयोगों की धरती है। यहीं से कुछ ही किलोमीटर दूर बापू ने साबरमती आश्रम को पूरे देश की आजादी के आंदोलन का केंद्र बनाया था। यहीं पर बापू ने सत्याग्रह, सादा जीवन, ग्रामीण विकास और खादी, इन सभी प्रयोगों को ज़मीनी स्तर पर उतारने की शुरुआत की थी। आज साबरमती मंडल में भारतीय रेलवे की विविध परियोजनाएं शुरु हो रही हैं। कुछ परियोजनाएं पर्यावरण से जुड़ी हैं, कुछ लोगों की सुविधा से जुड़ी हैं और कुछ यात्रियों की सुरक्षा से जुड़ी हैं।
जीरो हो जाएगी डीजल की खपत
अमित शाह ने इस मौके पर कहा कि साबरमती रेलवे स्टेशन में एक अकल्पनीय बदलाव आया है। रेलवे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'मेक इन इंडिया' और 'आत्मनिर्भर भारत' के विज़न को साकार किया है। शाह ने कहा कि रेलवे 2030 तक डीजल की खपत को जीरो कर देगा और विदेशी मुद्रा बचाएगा। केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि 2026-27 बजट में गुजरात में रेलवे प्रोजेक्ट्स के लिए 17,366 करोड़ रुपये दिए गए हैं। केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री शाह ने पश्चिम रेलवे के अहमदाबाद मंडल के अंतर्गत साबरमती (काली गाम) में 700 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किए गए अत्याधुनिक WAG-12 रखरखाव शेड का रविवार को भव्य लोकार्पण किया। इस मौके पर गुजरात के उप मुख्यमंत्री हर्ष संघवी मौजूद रहे।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
मैंने पार्टी के लिए कुर्बानी दी, 9 लोगों का मर्डर…’, अनंत सिंह ने अब नीतीश कुमार को भी लपेटा
जेडीयू विधायक अनंत सिंह ने एक ऐसा बयान दिया है, जिसको लेकर सियासी हलचल मच गई है. उन्होंने कहा है कि जब नीतीश कुमार कुछ नहीं थे, मैंने पार्टी के लिए कुर्बानी दी है, उन्होंने क्या किया है.
पूर्व IAS दिव्या मित्तल ने बनाई ‘जननीति भारत’ पार्टी, लड़ेंगी चुनाव
UP चुनाव से पहले पूर्व IAS दिव्या मित्तल ने जननीति भारत नाम से पार्टी बना ली है. उन्होंने यूपी में चुनाव लड़ने का ऐलान भी कर दिया है.
पूरी दिल्ली से बैरिकेड्स हटाएं, इंटरनेट और मेट्रो स्टेशन चालू रखें… सुप्रीम कोर्ट का अवमानना मामले पर कारण बताओ नोटिस जारी
सुप्रीम कोर्ट में दिल्ली प्रोटेस्ट से जुड़े अवमानना मामले पर सुप्रीम कोर्ट ने सरकार को शो कॉज नोटिस जारी किया है. कोर्ट ने सरकार को जवाब तलब करने के लिए 13 अक्टूबर मंगलवार तक जवाब मांगा है.
अगले 1 साल तक शांति भंग नहीं होनी चाहिए… अभिजीत दिपके-आशुतोष रांका-सौरव दास को सशर्त किया गया रिहा
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के तीन प्रमुख नेताओं की रिहाई हो गई है. अभिजीत दिपके, आशुतोष रांका और सौरव की रिहाई के लिए शर्त रखी गई है कि वो एक साल तक ऐसी किसी गतिविधि में शामिल ना हों जिससे शांति भंग हो.
