लखनऊ LIVE

लखनऊ में ऊंचे टावर पर चढ़कर चिल्‍लाने लगी आगरा से आई महिला, पुलिस पर पिटाई और पैसे छीनने का लगाया आरोप

आगरा की रहने वाली तुलसा अपने बेटे के साथ लखनऊ आई थी। वह यहां मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ से मिलकर पुलिसकर्मियों से शिकायत करना चाहती थी।

Gaurav Dwivedi
August 1, 2026
2 min read
लखनऊ में ऊंचे टावर पर चढ़कर चिल्‍लाने लगी आगरा से आई महिला, पुलिस पर पिटाई और पैसे छीनने का लगाया आरोप

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों में तैनात पुलिसकर्मियों के दुर्व्यवहार से जुड़े अनेकों मामले लगातार सामने आ रहे हैं। ऐसा ही कुछ शनिवार सुबह लखनऊ में देखने को मिला, जहां आगरा से लखनऊ पहुंची एक महिला पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए हजरतगंज स्थित पार्क रोड पर बने टावर पर चढ़ गई। महिला को टावर पर देखकर आसपास से गुजर रहे लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस और दमकलकर्मियों ने महिला को समझाबुझा कर नीचे उतारा।

आगरा के कैंट क्षेत्र स्थित श्याम विहार छोटी कॉलोनी की रहने वाली तुलसा नाम की महिला टावर पर चढ़ गई। वह वहां बने स्टील प्लेटफॉर्म पर बैठकर चिल्लाती रही। महिला का नाबालिग बेटा टावर के नीचे ही खड़ा रहा। बताया जाता है कि टावर पर चढ़ी महिला आगरा पुलिस के खिलाफ शिकायत लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलने लखनऊ आई थी। महिला का कहना है कि आगरा पुलिस ने उसके बच्चे से रुपये छीन लिए और उसकी पिटाई की।

पुलिस पर 2 हजार रुपये छीनने का आरोप

पीड़ित महिला का कहना है कि आगरा में उसने अपने बच्चे को रेलवे स्टेशन पर कुछ सामान लेने के लिए भेजा था। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने उसके बच्चे पर चोरी का झूठा आरोप लगाकर पिटाई की और 2 हजार रुपये छीनने के साथ साथ मोबाइल फोन भी तोड़ दिया। जब महिला ने पुलिस की इस हरकत का विरोध किया तो महिला को भी झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी गई।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

Related Stories

लखनऊ में कैदियों को ले जा रही पुलिस वैन खराब, बारिश में इंतजार करते रहे 30 कैदी, रास्‍ते में लगा जाम

लखनऊ से सुल्‍तानपुर जाने वाले रास्‍ते पर रात में कैदी वैन खराब होने से यातायात बाधित हो गया। काफी देर के इंतजार के बाद कैदियों को दूसरी गाड़ी से भेजा गया।

लखनऊ यूनिवर्सिटी में 4 गुना तक बढ़ी हॉस्टल फीस, 7 की जगह 27 हजार चुकाने होंगे, छात्रों ने घेरा VC ऑफिस

लखनऊ यूनिवर्सिटी में छात्रों का प्रदर्शन शुरू हो गया है. मंगलवार को प्रदर्शनकारी छात्रों ने कुलपति ऑफिस का घेराव करते हुए हॉस्टल की बढ़ी हुई फीस को वापस लेने की मांग की है.

ट्रांसपोर्टर धीरेन्द्र प्रताप सिंह की हत्या: कब्जे का किया था खुलासा, उन्नाव जमीन विवाद में CM से की थी जांच की मांग

महाराणा प्रताप चैरिटेबल फाउंडेशन के अध्यक्ष धीरेन्द्र प्रताप सिंह ने बांगरमऊ (उन्नाव) इलाके में भू-माफिया के कब्जे का खुलासा करते हुए मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर उच्चस्तरीय जांच की मांग की थी।

'मैं अभी जिंदा हूं', टीवी पर अपनी मौत की खबर देख हिंदू युवा वाहिनी नेता ने जारी किया वीडियो

लखनऊ में हिंदू युवा वाहिनी के नेता धीरेंद्र प्रताप की अपहरण और हत्या की खबर झूठी निकली। धीरेंद्र प्रताप ने खुद सामने आकर कहा कि वह जीवित और सकुशल हैं और मीडिया से खबरों की पुष्टि करने की अपील की।