खबर युग

लखनऊ में नशे की हालत में युवक पत्नी को दिखा रहा था पिस्टल, ट्रिगर दबने से चली गई जान

लखनऊ में नशे की हालत में युवक अपनी पत्नी के सामने अवैध पिस्टल का रौब दिखा रहा था। इसी दौरान कनपटी पर पिस्टल लगाकर ट्रिगर दबाने से अचानक गोली चल गई और उसकी मौत हो गई।

Gaurav Dwivedi
September 17, 2026
2 min read
लखनऊ में नशे की हालत में युवक पत्नी को दिखा रहा था पिस्टल, ट्रिगर दबने से चली गई जान

लखनऊ: लखनऊ के महिपाल खेड़ा में मंगलवार देर रात नशे में पत्नी के सामने अवैध पिस्टल का रौब दिखाना यसार्थ शरण यादव (29) को भारी पड़ गया। कनपटी पर पिस्टल लगाकर ट्रिगर दबाने से गोली चल गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

पिस्टल कनपटी पर लगा ली थी

अर्जुनगंज निवासी यसार्थ मंगलवार रात शराब के नशे में घर पहुंचे थे। उसकी पत्नी ज्योति जाग रही थीं, जबकि परिवार के अन्य सदस्य सो चुके थे। चचेरे भाई शिवा ने बताया कि बातचीत के दौरान यसार्थ पत्नी से कहने लगे कि आज बताते हैं 'भौकाल' कैसे दिखाया जाता है। इसके बाद उन्होंने पिस्टल निकाली और उसे कनपटी पर लगाकर पत्नी को दिखाने लगे। इसी दौरान पिस्टल की मैगजीन नीचे गिर गई, लेकिन चैंबर में एक कारतूस मौजूद था।

पुलिस मामले की जांच कर रही

यसार्थ ने पत्नी से कहा कि मैगजीन निकल गई है, अब कुछ नहीं होगा और ट्रिगर दबा दिया। गोली कनपटी में लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। चीख सुनकर परिवारीजन जागे और उन्हें सिविल अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। अवैध हथियार के स्रोत की जांच की जा रही है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

लखनऊ में नशे के कारोबार पर ANTF का एक्शन: 2 करोड़ की संदिग्ध मॉर्फिन बरामद, बाराबंकी के दो युवक गिरफ्तार

लखनऊ के दुबग्गा क्षेत्र के महिपतमऊ गांव में ANTF और पुलिस की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर दो युवकों को गिरफ्तार किया।

लखनऊ के फैजुल्लागंज में बाढ़ का कहर: 50000 घर आधे से ज्यादा डूबे, पानी कम होने के बाद भी मुश्किलें कम नहीं

गोमती नदी का जलस्तर 14 दिनों के बाद घटने के बाद भी लोगों की मुसीबतें खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं। फैजुल्लागंज इलाके में लोगों के सामने कई संकट हैं।

लखनऊ यूनिवर्सिटी में छात्राओं का फूटा गुस्सा, खाने में बिच्छू मिलने का आरोप लगाते हुए किया प्रदर्शन

लखनऊ यूनिवर्सिटी में खराब खाने को लेकर छात्राओं का गुस्सा फूटा है। छात्राओं ने खाने में बिच्छू मिलने का आरोप लगाते हुए वीसी ऑफिस पर प्रदर्शन किया।

लखनऊ में LDA कर्मी ने बीजेपी विधायक से ही मांग लिया 25 लाख का घूस, पुलिस ने अब हिरासत में लिया

लखनऊ में एलडीए कर्मी ने बीजेपी विधायक अनिल सिंह से 25 लाख की घूस मांग ली। इस मामले में एलडीए वीसी के निर्देश पर अब कर्मचारी राज किशोर दुबे को हिरासत में लिया गया है।