UP की बड़ी खबर

लखनऊ में जमीन खरीदना होगा महंगा! कई गांवों में सर्किल रेट हुआ दोगुना

लखनऊ के ग्रामीण इलाकों में जमीन की सरकारी कीमतों (सर्किल रेट) में बड़ा इजाफा होने जा रहा है. जिसके बाद आपकी जेब पर भारी भरकम असर पडे़गा

Gaurav Dwivedi
May 30, 2026
2 min read
लखनऊ में जमीन खरीदना होगा महंगा! कई गांवों में सर्किल रेट हुआ दोगुना

लखनऊ। राजधानी के जिला प्रशासन ने शहरी क्षेत्र को छोड़कर सभी 332 गांवों में कृषि योग्य जमीनों का डीएम सर्किल रेट बढ़ाने का फैसला किया है। सर्किल रेट में सौ प्रतिशत से लेकर दो सौ प्रतिशत तक की वृद्धि का प्रस्ताव है।
अब आपत्तियों के निस्तारण के बाद चार जून को संशोधित दरें लागू होंगी। संशोधित दरों के लागू होने के बाद जिन गांवों में डीएम सर्किल रेट पहले प्रति हेक्टेयर बीस लाख था, वहां बढ़कर 35 से 40 लाख रुपये तक हो जाएगा।

एक अगस्त 2025 को लखनऊ में नया डीएम सर्किल रेट लागू हुआ था। इसमें शहर से लेकर गांव तक कृषि, आवासीय और व्यवसायिक जमीनों के सर्किल रेट में 25 प्रतिशत से लेकर 50 प्रतिशत तक बढ़ोतरी की गई थी। लखनऊ के मोहनलालगंज में 161 सरोजनीनगर में 52, बख्शी का तालाब में 95, मलिहाबाद में 13 और सदर क्षेत्र में छह गांवों की कृषि योग्य भूमि की दरों में वृद्धि का प्रस्ताव है।
डीएम विशाख जी ने बताया कि एक अगस्त को जो दरें लागू की गई थीं उनमें लखनऊ विकास प्राधिकरण के विस्तारित क्षेत्र और नगर निगम सीमा में आने वाले गांवों को छोड़कर शेष सभी 332 गांवों में सर्किल रेट बढ़ाया जा रहा है। अपर जिलाधिकारी वित्त और राजस्व राकेश कुमार सिंह ने बताया कि संशोधित दरों पर दो जून तक आपत्तियां दाखिल की जा सकती हैं। जिलाधिकारी ने बताया कि दरें बढ़ाने का फैसला दो बिंदुओं के आधार पर किया गया है।

प्रशासन का कहना है कि इन क्षेत्रों में जमीन की बाजार कीमतें सरकारी दरों से काफी ज्यादा थीं और तेजी से शहरीकरण हो रहा है.  इसी वजह से सर्किल रेट में संशोधन किया गया है, जिससे सरकार को स्टाम्प शुल्क और राजस्व में भी बढ़ोतरी होगी. उप जिलाधिकारी एवं उप निबंधकों द्वारा किये गए सर्वे वर्तमान में कृषि दरों में बाजारू मूल्य एवं प्रचलित सर्किल दर में भिन्नता पाई गई है, जबकि अकृषक दर बाजारू मूल्य के समतुल्य पाई गई.  बढ़े हुए लक्ष्य की प्राप्ति के लिए यह आवश्यक हो गया था कि प्रचलित सर्किल दर और बाजारू मूल्य में भिन्नता समाप्त किया जाए.

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

Related Stories

यूपी चुनाव 2027: सपा-कांग्रेस में 80 सीटों पर बन सकती है बात,दो-तीन महीने पहले ही प्रत्याशी उतार देंगे अखिलेश

यूपी चुनाव 2027 को लेकर सपा ने मास्टरस्ट्रोक खेला है. अखिलेश यादव बगावत रोकने के लिए चुनाव से 3 महीने पहले ही टिकट घोषित करेंगे, वहीं लोकसभा की सफलता दोहराने के लिए कांग्रेस के साथ 80 सीटों के आसपास गठबंधन का फार्मूला तैयार हो रहा है.

'कभी बकरा हलाल होते देखा है! आओ दिखाते हैं', गाजियाबाद में बकरीद पर असद ने सूर्या के पेट में घोंप दिया चाकू, मौत

हिंदू युवक सूर्या चौहान को मुस्लिम दोस्तों ने बकरीद के दिन बुलाया और फिर चाकू से वार कर उसकी हत्या कर दी। गंभीर रूप से घायल सूर्या को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया।

उत्तर प्रदेश- पेट्रोल-दूध के बाद अब बिजली हुई महंगी, जून से बढ़कर आएगा बिल

उत्तर प्रदेश में बिजली उपभोक्ताओं को बड़ा झटका लगा है. UPPCL ने ईंधन अधिभार के नाम पर बिजली बिल में करीब 10% अतिरिक्त शुल्क जोड़ने का फैसला किया है. बढ़ा हुआ बिल जून महीने से लागू होगा.