लखनऊ में डबल मर्डर के बाद सुसाइड: बैंक मैनेजर पत्नी की सरेआम हत्या, फिर बहन को भी मारकर सिरफिरे पति ने दे दी जान
लखनऊ के गोमतीनगर में पारिवारिक विवाद में पति ने ICICI बैंक मैनेजर पत्नी और अपनी बहन की गोली मारकर हत्या की. फिर खुदकुशी कर ली.

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के पॉश इलाके गोमतीनगर में एक खौफनाक वारदात ने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया है. पारिवारिक कलह और रंजिश के चलते एक ही परिवार के तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. गोमतीनगर थाने के पास स्थित ICICI बैंक की रिलेशनशिप मैनेजर दिव्या मिश्रा की उनके पति मानस बाजपेई ने दिनदहाड़े बैंक के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी. इसके बाद आरोपी ने अपने घर पहुंचकर अपनी बहन की भी हत्या कर दी. फिर अंत में खुद को गोली उड़ाकर सुसाइड कर लिया. मृतका दिव्या मिश्रा मशहूर पत्रकार प्रज्ञा मिश्रा की बहन थीं.
गुरुवार सुबह दिव्या मिश्रा रोज की तरह गोमतीनगर स्थित अपने बैंक में काम कर रही थीं. सुबह बैंक पहुंचने के कुछ ही देर बाद उनके मोबाइल पर एक कॉल आया और उन्हें बैंक के गेट से बाहर बुलाया गया. प्रत्यक्षदर्शियों का दावा- आरोपी पति मानस दोनों हाथों में पिस्टल लेकर बैंक के बाहर खड़ा था. जैसे ही दिव्या बाहर आईं, उसने बातचीत की कोशिश की. दिव्या के अनदेखा करने पर आरोपी ने उन पर ताबड़तोड़ 2 गोलियां दाग दीं. गोली लगते ही दिव्या खून से लथपथ होकर वहीं गिर पड़ीं और आसपास अफरा-तफरी मच गई. गंभीर हालत में दिव्या को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.
बैंक के बाहर वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मानस बाजपेई ऑटो में सवार होकर हुसड़िया चौराहे स्थित अपने निवास पर पहुंचा. वहां जाकर उसने अपनी खौफनाक साजिश के दूसरे चरण को अंजाम दिया. घर पहुंचते ही मानस ने अपनी सगी बहन को भी गोलियों से भूनकर मौत के घाट उतार दिया. दोनों हत्याओं (पत्नी और बहन) को अंजाम देने के बाद आरोपी मानस ने पिस्टल से खुद को भी गोली मार ली, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. एक ही परिवार में हुई इन 3 मौतों के बाद इलाके में मातम और दहशत का माहौल है.
तलाक की अर्जी और पारिवारिक विवाद बनी वजह
पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि मानस और दिव्या के बीच लंबे समय से गंभीर पारिवारिक विवाद चल रहा था. विवाद इतना गहरा चुका था कि अदालत में तलाक की अर्जी भी दाखिल की जा चुकी थी. इसी रंजिश के सनक में आकर मानस ने पहले पत्नी, फिर बहन और अंत में खुद का अंत कर लिया.
थाने के बगल में वारदात, पुलिस जांच में जुटी
गोमतीनगर पुलिस स्टेशन के इतने करीब दिनदहाड़े हुई इस सनसनीखेज वारदात ने सुरक्षा व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं. घटना की जानकारी मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. क्राइम सीन को सील कर दिया गया है. पुलिस सीसीटीवी (CCTV) फुटेज, कॉल डिटेल रिकॉर्ड्स (CDR) और फोरेंसिक साक्ष्यों के जरिए मामले की जांच कर रही है.

Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
Related Stories
लखनऊ में कैदियों को ले जा रही पुलिस वैन खराब, बारिश में इंतजार करते रहे 30 कैदी, रास्ते में लगा जाम
लखनऊ से सुल्तानपुर जाने वाले रास्ते पर रात में कैदी वैन खराब होने से यातायात बाधित हो गया। काफी देर के इंतजार के बाद कैदियों को दूसरी गाड़ी से भेजा गया।
लखनऊ यूनिवर्सिटी में 4 गुना तक बढ़ी हॉस्टल फीस, 7 की जगह 27 हजार चुकाने होंगे, छात्रों ने घेरा VC ऑफिस
लखनऊ यूनिवर्सिटी में छात्रों का प्रदर्शन शुरू हो गया है. मंगलवार को प्रदर्शनकारी छात्रों ने कुलपति ऑफिस का घेराव करते हुए हॉस्टल की बढ़ी हुई फीस को वापस लेने की मांग की है.
ट्रांसपोर्टर धीरेन्द्र प्रताप सिंह की हत्या: कब्जे का किया था खुलासा, उन्नाव जमीन विवाद में CM से की थी जांच की मांग
महाराणा प्रताप चैरिटेबल फाउंडेशन के अध्यक्ष धीरेन्द्र प्रताप सिंह ने बांगरमऊ (उन्नाव) इलाके में भू-माफिया के कब्जे का खुलासा करते हुए मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर उच्चस्तरीय जांच की मांग की थी।
'मैं अभी जिंदा हूं', टीवी पर अपनी मौत की खबर देख हिंदू युवा वाहिनी नेता ने जारी किया वीडियो
लखनऊ में हिंदू युवा वाहिनी के नेता धीरेंद्र प्रताप की अपहरण और हत्या की खबर झूठी निकली। धीरेंद्र प्रताप ने खुद सामने आकर कहा कि वह जीवित और सकुशल हैं और मीडिया से खबरों की पुष्टि करने की अपील की।