लखनऊ के पांडेगंज मेट्रो स्टेशन से ऊपर-नीचे गुजरेंगी ट्रेनें, ईस्ट-वेस्ट कॉरिडोर के तहत बनेगा सबसे गहरा स्टेशन
लखनऊ का पांडेगंज मेट्रो स्टेशन देश का सबसे गहरा स्टेशन होगा। पांच मंजिला इस स्टेशन की गहराई 35 मीटर होगी। यूपीएमआरसी ने इस मेट्रो स्टेशन का रूट मैप तैयार कर लिया है।

लखनऊः राजधानी के ईस्ट-वेस्ट कॉरिडोर का पांडेगंज मेट्रो स्टेशन देश का सबसे गहरा स्टेशन होगा। पांच मंजिला इस स्टेशन की गहराई 35 मीटर होगी। यह इकलौता स्टेशन होगा, जहां मेट्रो ट्रेनें समानांतर चलने के बजाए ऊपर नीचे चलेंगी। यूपीएमआरसी ने इस मेट्रो स्टेशन का रूट मैप तैयार कर लिया है।
यूपीएमआरसी को मिली सबसे कम जगह
चारबाग से वसंतकुंज तक बनने वाले ईस्ट-वेस्ट कॉरिडोर के पांडेगंज मेट्रो स्टेशन को बनाने में अन्य स्टेशनों की अपेक्षा यूपीएमआरसी को सबसे कम जगह मिल रही है। पुराने शहर की घनी आबादी में बनने वाले इस मेट्रो स्टेशन के एक तरफ अंग्रेजों के जमाने का बना नाला आ रहा है तो दूसरी ओर सिटी रेलवे स्टेशन और उसका ट्रैक है। इसीलिए इस मेट्रो स्टेशन को सबसे कम जगह में बनाकर यूपीएमआरसी मेट्रो के निर्माण में नया अध्याय जोड़ने जा रहा है।
35 मीटर गहरा होगा स्टेशन
के अधिकारियों के मुताबिक यह स्टेशन 35 मीटर गहराई में पांच मंजिला बनाया जा रहा है। निचले दो मंजिला में ऊपर नीचे आने-जाने वाले मेट्रो ट्रेनों के रूट बनेंगे और बाकी तीन मंजिल में स्टेशन की अन्य गतिविधियों को संचालित किया जाएगा। इस स्टेशन के सभी सिस्टम वर्टिकल होंगे, जबकि अन्य स्टेशनों पर समानांतर होंगे।
कोलकाता से भी अधिक गहराई में बनेगा स्टेशन
देश में कोलकाता की हुगली नदी के नीचे से गुजरे मेट्रो स्टेशन की गहराई 33 मीटर है, जबकि जबकि पांडेगंज मेट्रो स्टेशन को 37 मीटर गहरा बनाया जाएगा। यूपीएमआरसी की टेक्निकल टीम ने इसके लिए सर्वे करने के बाद इसका खाका भी तैयार कर लिया है। पांडेगंज स्टेशन पर पहुंचते ही मेट्रो ट्रेनें ऊपर-नीचे हो जाएंगी, जबकि यहां से आगे-पीछे बढ़ते ही इनके ट्रैक फिर समानांतर हो जाएंगे।
ब्लू लाइन एक नजर में
रूट (मार्ग): चारबाग से वसंतकुंज (ब्लू लाइन)
कुल लंबाई: 11.16 किलोमीटर
लागतः ₹5,801 करोड़
कुल स्टेशनः 12 (7 भूमिगत और 5 एलिवेटेड)
भूमिगत (अंडरग्राउंड) सेक्शनः 6.52 से 6.87 किमी (नवाबगंज/चौक, मेडिकल चौराहा, सिटी रेलवे स्टेशन, पांडेयगंज, अमीनाबाद, गौतमबुद्ध मार्ग और चारबाग)
एलिवेटेड सेक्शनः 4.3 से 4.6 किमी (ठाकुरगंज, बालागंज, सरफराजगंज, मूसाबाग और वसंतकुज)
टारगेटः 2030 तक
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
UP में वीडियो बना रही श्रद्धा दुबे, पुलिस नेपाल में पीट रही लकीर; कभी भी कर सकती है सरेंडर
शिवा हत्याकांड में फरार श्रद्धा नेपाल से सटे यूपी के एक शहर में छिपी है. पुलिस की टीमें उसकी तलाश में नेपाल से लेकर इस शहर तक खाक छान रही हैं. इस बीच वह वीडियो जारी कर खुद को बेकसूर बता रही है.
यूपी: महानवमी पर 19 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित, CM योगी ने किया ऐलान
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महानवमी के अवसर पर राज्य में 19 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है. वहीं, 20 अक्टूबर को पहले ही अवकाश घोषित किया जा चुका है.
श्रद्धा के फ्लैट में अंडरवियर में क्यों था शिवा? दिल दहला देगा लीवर डैमेज का रहस्य
लखनऊ के शिवा मर्डर केस में श्रद्धा दुबे नेपाल से खुद को बेकसूर बता रही है, जबकि पुलिस सुसाइड मानने से इनकार कर रही है. मौके के सबूत और पोस्टमार्टम रिपोर्ट हत्या की ओर इशारा करते हैं.
'हिम्मत है तो अखिलेश यादव के बिना रायबरेली जीतकर दिखाओ', राहुल गांधी को राजनाथ सिंह का चैलेंज
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर तीखा हमला करते हुए कहा कि वे समाजवादी पार्टी के बगैर अपनी रायबरेली की सीट भी जीतने का सामर्थ्य नहीं रखते हैं।
