खबर युग

लखनऊ यूनिवर्सिटी में छात्राओं का फूटा गुस्सा, खाने में बिच्छू मिलने का आरोप लगाते हुए किया प्रदर्शन

लखनऊ यूनिवर्सिटी में खराब खाने को लेकर छात्राओं का गुस्सा फूटा है। छात्राओं ने खाने में बिच्छू मिलने का आरोप लगाते हुए वीसी ऑफिस पर प्रदर्शन किया।

Gaurav Dwivedi
October 1, 2026
2 min read
लखनऊ यूनिवर्सिटी में छात्राओं का फूटा गुस्सा, खाने में बिच्छू मिलने का आरोप लगाते हुए किया प्रदर्शन

लखनऊ: लखनऊ विश्वविद्यालय (एलयू) में मेस के खाने की खराब गुणवत्ता को लेकर बुधवार को छात्राओं का गुस्सा फूट पड़ा। कैलाश छात्रावास की छात्राओं ने मंगलवार रात से ही विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया था।

छात्राओं का आरोप है कि खाने में पहले कीड़े और फिर बुधवार दोपहर को बिच्छू निकला। इस घटना के बाद आक्रोशित छात्राएं वीसी कार्यालय पहुंचीं और देर शाम तक विवि के गेट संख्या एक पर जोरदार प्रदर्शन किया।


पांच छात्राओं की बिगड़ी तबियत

छात्राओं का कहना है कि लगातार शिकायतों के बावजूद कोई सुधार नहीं हो रहा है। मंगलवार देर रात मेस का खाना खाने से पांच छात्राओं की तबीयत बिगड़ गई और उन्हें पेट खराब होने और अन्य समस्याओं के कारण अस्पताल ले जाना पड़ा। एक सप्ताह पहले भी इसी मुद्दे पर वीसी से वार्ता हुई थी, लेकिन स्थिति जस की तस बनी हुई है।

खराब खाने को लेकर प्रदर्शन

विवि में पिछले दो सप्ताह से भोजन की गुणवत्ता को लेकर असंतोष व्याप्त है। कैलाश के साथ-साथ न्यू कैंपस में भी छात्रों ने मेस के खराब खाने के खिलाफ प्रदर्शन किया। छात्रों का आरोप है कि बार-बार शिकायतों के बाद भी संबंधित वेंडर पर ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है।

मेस के संचालन पर रोक

LU की ओर से देर रात मेस के संचालन पर रोक लगा दी गई। चीफ प्रोवोस्ट आशीष अवस्थी की ओर से आदेश जारी किया गया। उन्होंने मौके पर पहुंचकर छात्राओं को धरना समाप्त करने के लिए कहा। यह रोक सिर्फ कैलाश छात्रावास की मेस पर लगाई गई है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

लखनऊ में नशे के कारोबार पर ANTF का एक्शन: 2 करोड़ की संदिग्ध मॉर्फिन बरामद, बाराबंकी के दो युवक गिरफ्तार

लखनऊ के दुबग्गा क्षेत्र के महिपतमऊ गांव में ANTF और पुलिस की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर दो युवकों को गिरफ्तार किया।

लखनऊ के फैजुल्लागंज में बाढ़ का कहर: 50000 घर आधे से ज्यादा डूबे, पानी कम होने के बाद भी मुश्किलें कम नहीं

गोमती नदी का जलस्तर 14 दिनों के बाद घटने के बाद भी लोगों की मुसीबतें खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं। फैजुल्लागंज इलाके में लोगों के सामने कई संकट हैं।

लखनऊ में LDA कर्मी ने बीजेपी विधायक से ही मांग लिया 25 लाख का घूस, पुलिस ने अब हिरासत में लिया

लखनऊ में एलडीए कर्मी ने बीजेपी विधायक अनिल सिंह से 25 लाख की घूस मांग ली। इस मामले में एलडीए वीसी के निर्देश पर अब कर्मचारी राज किशोर दुबे को हिरासत में लिया गया है।

आजम खान की बहन निकहत का लखनऊ के पॉश इलाके में 5000 वर्गफीट का आलीशान बंगला, आवंटन होगा रद्द

लखनऊ के पॉश इलाके में आजम खान की बहन निकहत के नाम पर आवंटित आलीशान बंगला को लेकर नगर निगम ने बड़े एक्शन की तैयारी कर ली है।