लखनऊ: पुलिस के सामने गोमती नदी में छलांग लगाने जा रही थी महिला, 'देवदूत' बनकर आए युवक ने बचाई जान
लखनऊ के पक्के पुल पर पारिवारिक विवाद से नाराज होकर गोमती नदी में कूदने जा रही महिला को पुलिस और एक अनजान युवक की सूझबूझ से सुरक्षित बचा लिया गया। महिला का ध्यान भटकाकर युवक ने उसे पीछे खींचकर जान बचाई।

लखनऊ: मामूली कहासुनी पर अक्सर लोग नाराज होकर मौत को गले लगाने का निर्णय कर लेते हैं। ऐसे में मौत के करीब खड़े होने के बावजूद भी यदि किसी की जान बच जाती है तो उसे सिर्फ किस्मत ही कहा जाता है। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में शनिवार देर रात एक ऐसी ही घटना हुई, जिसने हर किसी के रोंगटे खड़े कर दिए।
दरअसल, लखनऊ के चौक थाना क्षेत्र स्थित पक्के पुल की बाउंड्री पर चढ़कर एक महिला मौत को गले लगाने का निर्णय लेते हुए छलांग लगाने को तैयार थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे बाउंड्री से नीचे उतरने व शांति से बात करने की बात कहते हुए समझाने का प्रयास किया लेकिन महिला नहीं मानी। पक्के पुल से गुजर रहे राहगीरों की भीड़ लगना शुरू हो गई। इसी बीच देवदूत बनकर पहुंचे एक युवक ने बड़ी ही सूझबूझ और सतर्कता से महिला को पीछे घसीट लिया, जिससे महिला की जान बच गई।
घर से नाराज होकर आई थी महिला
चौक थाने से मिली जानकारी के अनुसार, लखनऊ के मौलवीगंज की रहने वाली आयशा नाम की महिला शनिवार देर रात अपने घर से नाराज होकर चौक थाना क्षेत्र के पक्के पुल पर पहुंच गई। बताया जाता है कि घर पर किसी बात को लेकर महिला और उसके परिवार के लोगों में कहासुनी हुई थी, जिससे परेशान होकर महिला ने आत्महत्या करने का निर्णय ले लिया। पीड़ित महिला को पक्के पुल की बाउंड्री पर चढ़ता देख आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। लोग चिल्ला चिल्लाकर उसे नीचे उतरने की गुहा लगाने लगे लेकिन महिला ने किसी की एक न सुनी। इसी बीच किसी ने इस पूरे मामले की जानकारी डायल 112 व चौक थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची ने काफी समय तक महिला को समझाने का प्रयास किया। इसी बीच महिला ने धमकी दी कि यदि कोई भी पुलिसकर्मी उसके नजदीक आया तो वह गोमती नदी में छलांग लगा देगी।
देवदूत बनकर आए युवक ने बचाई महिला की जान
पुलिस की ओर से लगातार समझाने के दौरान पक्के पुल से गुजर रहे एक अंजान राहगीर ने पुलिस से महिला का ध्यान भटकाने को कहा। एक ओर लखनऊ पुलिस की टीम महिला के पास खड़े होकर उसे समझाने में लग गई तो वहीं दूसरी ओर अंजान राहगीर ने बिना देरी किए फुर्ती दिखाते हुए महिला को तेजी के साथ पीछे की ओर से घसीट लिया। ये दृश्य देखकर वहां मौजूद हर कोई दंग रह गया। मौके पर लगी भीड़ ने युवक के इस बहादुरी भरे काम की सराहना करते हुए खूब तालियां बजाई। चौक थाना पुलिस का कहना है कि घटना के बाद महिला के परिजनों को बुलाया गया और उनके हाथों महिला को समझाबुझा कर सुपुर्द कर दिया गया। हालांकि, इस मामले में अभी तक महिला या उसके परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है। यदि भविष्य में कोई तहरीर दी जाती है तो आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
Related Stories
लखनऊ में कैदियों को ले जा रही पुलिस वैन खराब, बारिश में इंतजार करते रहे 30 कैदी, रास्ते में लगा जाम
लखनऊ से सुल्तानपुर जाने वाले रास्ते पर रात में कैदी वैन खराब होने से यातायात बाधित हो गया। काफी देर के इंतजार के बाद कैदियों को दूसरी गाड़ी से भेजा गया।
लखनऊ यूनिवर्सिटी में 4 गुना तक बढ़ी हॉस्टल फीस, 7 की जगह 27 हजार चुकाने होंगे, छात्रों ने घेरा VC ऑफिस
लखनऊ यूनिवर्सिटी में छात्रों का प्रदर्शन शुरू हो गया है. मंगलवार को प्रदर्शनकारी छात्रों ने कुलपति ऑफिस का घेराव करते हुए हॉस्टल की बढ़ी हुई फीस को वापस लेने की मांग की है.
ट्रांसपोर्टर धीरेन्द्र प्रताप सिंह की हत्या: कब्जे का किया था खुलासा, उन्नाव जमीन विवाद में CM से की थी जांच की मांग
महाराणा प्रताप चैरिटेबल फाउंडेशन के अध्यक्ष धीरेन्द्र प्रताप सिंह ने बांगरमऊ (उन्नाव) इलाके में भू-माफिया के कब्जे का खुलासा करते हुए मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर उच्चस्तरीय जांच की मांग की थी।
'मैं अभी जिंदा हूं', टीवी पर अपनी मौत की खबर देख हिंदू युवा वाहिनी नेता ने जारी किया वीडियो
लखनऊ में हिंदू युवा वाहिनी के नेता धीरेंद्र प्रताप की अपहरण और हत्या की खबर झूठी निकली। धीरेंद्र प्रताप ने खुद सामने आकर कहा कि वह जीवित और सकुशल हैं और मीडिया से खबरों की पुष्टि करने की अपील की।
